Movie prime

सरसों और गेहूं में हल्की मंदी । जाने वज़ह, ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट | 03 मई 2022

गेहूं और सरसों की ताजा मार्केट रिपोर्ट गेहूँ की तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तो मंडियों में गेहूं की आवक कम होनी शुरू हो चुकी है। MSP पर गेहूं की सरकारी खरीद चल रही है। अब तक सरकारी एजेंसियों द्वारा लगभग 162 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है। गौरतलब है कि इस साल
सरसों और गेहूं में हल्की मंदी । जाने वज़ह, ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट | 03 मई 2022

गेहूं और सरसों की ताजा मार्केट रिपोर्ट

गेहूँ की तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो मंडियों में गेहूं की आवक कम होनी शुरू हो चुकी है। MSP पर गेहूं की सरकारी खरीद चल रही है। अब तक सरकारी एजेंसियों द्वारा लगभग 162 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है। गौरतलब है कि इस साल सरकारी एजेंसियों को उतना गेहूँ नहीं रहा जितना समान अवधि में पिछले साल मिला था। इस रिपोर्ट में हम गेहूँ को लेकर बन रही सभी परिस्थियों पर चर्चा करेंगे।

गेहूं के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद में बड़े कारोबारी खेत से ही गेहूं खरीदकर स्टॉक कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि किसानों को भी ज्यादा भाव मिल रहा है। सरकारी खरीद का रुझान देखकर कहा जा सकता है कि देश में गेहूं की सप्लाई कम है और आगे आगे और कम हो सकती है। सरकारी स्कीमों के लिए सरकार को काफी गेहूं की जरूरत होगी। वहीं अगर कहीं कोविड की चौथी लहर फिर आ गई तो गरीबों को बांटने के लिए ज्यादा स्टॉक की वजह से दबाव और बढ़ सकता है।

क्या है माहौल

सरकार के द्वारा गेहूं का निर्यात भी जोरों पर है। बाजार के कुछ जानकारों का कहना है कि अगर निर्यात इसी हिसाब से होता रहा तो आगे हो सकता है कि भारत को गेहूं का आयात ज्यादा भाव पर करना पड़ जाए। क्योंकि इस साल गर्म मौसम के कारण गेहूं का दाना पूरी तरह से पक नहीं पाया और सिकुड़ गया। इसी के चलते पंजाब और हरियाणा में प्रति एकड़ की औसत पैदावार कम बैठ रही है।

अफवाहों का कितना असर

सोशल मीडिया पर पिछले दो-तीन दिन से गेहूं निर्यात पर टैक्स लगाने की चल रही अफवाहों के कारण गेहूं के भाव में कुछ नरमी देखने को मिली है। हालांकि मंडी भाव टुडे ने पहले भी कहा था कि ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना अभी तक जारी नहीं की गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि निर्यात शुल्क लगाने के चांस ना के बराबर हैं क्योंकि सरकार खुद निर्यात को बढावा देना चाहती है। हालांकि रेलवे ने रैक का कोटा आधा कर दिया है। व्यापारियों के अनुसार बंदरगाहों पर गेहूं का स्टॉक ज्यादा हो चुका है, तथा ट्रकों का खाली होने में पांच से छह दिन का समय लग रहा है। इसलिए रेलवे रैक का कोटा कम देने से निर्यातकों को गेहूं के भंडारण में परेशानी आ रही है।

सरकारी खरीद की अपडेट

सरकारी खरीद में राज्यवार हिस्सेदारी की बात करें तो भारतीय खाद्य निगम, (FCI) के अनुसार आखिरी रिपोर्ट तक गेहूं की हुई कुल खरीद में पंजाब की हिस्सेदारी 89 लाख टन की है, जबकि हरियाणा से एमएसपी पर 37 लाख टन के लगभग गेहूं की खरीद हुई है। मध्य प्रदेश से चालू रबी में एमएसपी पर अभी तक 34 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। एफसीआई के अनुसार अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश से लगभग डेढ़ लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद ही हो पाई है।

पंजाब में उत्पादन करीब 25 प्रतिशत तक कम होने की संभावना आशंका जताई जा रही है। पिछले साल पंजाब से सरकारी एजेंसियों को करीब 43 लाख मीट्रिक टन गेहूं प्राप्त हुआ था। इस बार यह आधा रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने गेहूं खरीद लक्ष्य का हासिल करने के लिए कई मोबाइल खरीद टीमें बनाई है। यहां भी बहुत कम संख्या में किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए जा रहे हैं। केवल कमजोर क्वालिटी का गेहूं ही सरकारी मूल्य पर बिक रहा है। इसलिए सरकार अधिकारियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचकर गेहूं खरीदने का अभियान चलाना चाहती है।

गेहूं के भाव
Gehu Rate

टोहाना मंडी गेहूँ आज का रेट 2070
गुलावठी मंडी गेहूँ आज का भाव ₹ 2070
खैर मंडी गेहूं के रेट 2081/2200 आवक 5000
केकड़ी मंडी गेहूँ के भाव ₹ 2125 आवक 500
सादुलपुर चूरू गेहूं का भाव 2275
अलीराजपुर में गेहूं का प्राइस ₹2125
जोबट मंडी में गेहूं का रेट ₹2050
महोवा मंडी में गेहूं का ऑनलाइन प्राइस 1950
बीकानेर मंडी में गेहूं का रेट 2200 से 2500 आवक 5000
छतरपुर मंडी में गेहूं का रेट 2030
हरदा मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2040/2100 आवक 15000
जबलपुर मंडी में गेहूं का रेट 2015 से 2040 आवक 26000
देवास मंडी में गेहूं का रेट 2100 से 2400 आवक 13000
शाहाबाद मंडी में गेहूं का प्राइस 2020
बूंदी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2150/2400

जयपुर मंडी में आज का गेहू रेट 2250
दिल्ली मंडी में गेहूं का रेट 2250/2300 आवक 7000 बैग्स
गंधी धाम गुजरात गेहूं भाव ₹ 2480/2500
अलवर मंडी राजस्थान आज का रेट 2190/2200
गोरखपुर मंडी भाव ₹ 2050/2070

सतना मंडी में गेहूं मिल का प्राइस 1935 से 1940
भवानी मंडी में गेहूं का रेट 2100 से 2200
झांसी मंडी में गेहूं का रेट 2025 से 2050 आवक 1000
निवाड़ी मंडी में गेहूं का रेट 2017
नरसिंहपुर में मंडी में गेहूं का प्राइस 1980/2000
करही मंडी में गेहूं का रेट 2017 से 2140 आवक 400

जयपुर आज का रेट 2250/2280
हैदराबाद का टॉप भाव ₹ 2450/2600
मुंबई का ऑनलाइन प्राइस 2375
वाराणसी (NET)आज का रेट 2180/2200
खंडवा गेहूं खंडवा भाव ₹ 2300
हरदा भाव ₹ 2280
दाहोद भाव ₹ 2280
किच्छा भाव ₹ 2200
उदयपुर भाव ₹ 2375
लखनऊ भाव ₹ 2100
रोहतक भाव ₹ 2200
अम्बाला भाव ₹ 2175/2200
शाहजहाँपुर भाव ₹ 2100
कानपुर नेट भाव ₹ 2160
लुधियाना (नैट) भाव ₹ 2200
जाओरा भाव ₹ 2175/2200
खन्ना (एफसीआई) भाव ₹ 2200
मोरेना भाव ₹ 2250

छिंदवाड़ा मंडी
जाओरा 2175/2200
ज्योति वेयरहाउस भाव ₹ 2160
नागपुर मंडी
शारदा वेयरहाउस आज का रेट 2241
अम्बे वेयरहाउस भाव ₹ 2241
दाहोद मंडी भाव
गेहू मंडी भाव ₹ 2275
मिल भाव ₹ 2280
गंजबसोदा मंडी
गेहूँ सरबती भाव ₹ 2500/3500
सोनेरा भाव ₹ 2000/2500

चारे के बढ़े भाव

गेहूँ की फसल कमजोर पड़ने के कारण पशु चारे में प्रयोग होने वाली तूड़ी भी महंगी हो गई है। किसानों की माने तो प्रति एकड़ उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। अब गेहूं के साथ साथ तूड़ी के भाव मे भी ज़बर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है भाव उपर में 1200 तक बोला जा रहा है। एक व्यापारी ने बताया कि मंडियों में तूड़ी की पहुंच के भाव कहीं कहीं पर 1300 प्रति क्विंटल भी बोले जा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि लेबर की कमी के चलते मशीनों से गेहूं की कटाई हो रही है। हार्वेस्टर कंबाइन से गेहूं कढ़ाई और रिपर से तूड़ी बनवाने पर तूड़ी कम होती है। उनका कहना है कि लगभग 60% गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से हुई है। इसलिए तूड़ी को लेकर चौतरफा कमी हो गई है और भाव आसमान छूने लगे है।

सरसों और तिलहन की ताजा मार्केट रिपोर्ट

सरसों की ताजा मार्केट अपडेट

तेल प्लांटों द्वारा सरसों की खरीद प्रक्रिया धीमी करने और सरकारी बयानों के चलते सरसों के भाव में हल्की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं सरसों का तेल भी एक रुपए किलो तक कमजोर हुआ है जानकारों का मानना है कि इस गिरावट पर सरसों व तेल दोनों में खरीद का सोचा जा सकता है।
सोया डीओसी के संभावित आयात को लेकर बाजार काफी दबाव में है और सोयाबीन के बाद सोया तेल में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। भाव एक से डेढ़ रूपए किलो तक कमजोर हुए हैं।

क्या कह रही है सरकार

भारत सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि भारत के पास सभी खाद्य तेलों का पर्याप्त भंडार है। उद्योग के सूत्रों ने बताया कि देश में सभी खाद्य तेलों का वर्तमान भंडार लगभग 21 लाख टन है और करीब 12 लाख टन मई में आएगा। सरकार घरेलू स्तर पर खाद्य तेलों की कीमतों में कमी लाने और उपभोक्ताओं के राहत देने के लिए काफी प्रयासरत है। इस बयान के बाद कुछ स्थानों पर आरबीडी पामोलिन में 50 पैसे से लेकर 2 रुपए तक की गिरावट आई है, हालांकि बंदरगाहों पर भाव स्थिर दिखाई दिए हैं। जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि के लिए खाद्य तेलों में मंदी की गुंजाईश ना के बराबर है।

सरसों में कितनी तेजी मंदी

सोमवार के साथ साथ मंगलवार को भी सरसों की कीमतों में सुबह से ही दबाव दिख रहा था। भाव में 125 रुपये की गिरावट के बाद जयपुर में कंडीशन के भाव 7400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आज मंगलवार को भी सुबह रिपोर्ट लिखे जाने तक बाजार में हल्की नरमी बतायी जा रही है और 50 रुपये तक भाव और कम हुए हैं। जयपुर में कंडीशन सरसों का अंतिम भाव 7350 रुपये बताया गया है। हाजिर मंडियों में भी भाव में हल्की गिरावट दर्ज की बतायी गई है । सिरसा मंडी में अंतिम भाव 6950, आदमपुर में 7010 और ऐलनाबाद में सरसों के भाव 7025 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे ।

ब्रांडेड कंपनियों में सलोनी प्लान्टों पर 7800 से 7850 तक कि खरीद हुई। बीपी आयल मिल ने सरसों की खरीद कीमतों में 150 रुपये की और दिग्नेर तथा सलोनी शमशाबाद ने 50-50 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की। जिससे हाजिर बाजार में कीमतों पर दबाव देखा गया।

कितना है प्रतिबंध का असर

इंडोनेशिया के द्वारा खाद्य तेलों पर प्रतिबंध का असर अभी भी मार्केट में देखा जा रहा है। विश्व स्तर पर खाद्य तेलों की सप्लाई प्रभावित हुई है ऐसे में बहुत बड़ी मंदी की गुंजाइश फिलहाल नहीं दिख रही। हालांकि सरसों एवं इसके तेल में हल्की नरमी तो आ सकती है लेकिन बड़ी गिरावट के आसार नहीं है। वैसे भी नीचे दाम पर किसान एवं स्टॉकिस्ट सरसों की बिकवाली नहीं कर रहे हैं।

सरसों के ताजा भाव
Sarso ka bhav

दिल्ली मंडी का टॉप भाव ₹ 7200 डाउन ₹ 50
जयपुर मंडी सरसों आज का रेट 7350 डाउन ₹ 100
केकड़ी मंडी सरसों का टॉप भाव ₹ 6250/6900 आवक 1300
सादुलपुर चूरू में सरसों का भाव 6700
बूंदी मंडी सरसों के आज का रेट 6500/6775
जोधपुर मंडी में पीली सरसों का रेट 6600/8000
जोधपुर मंडी में तारामीरा का रेट 5500 से 5650
महोबा मंडी में सरसों का रेट 6000 से 6200
बीकानेर मंडी में सरसों का रेट 6400 आवक 7000
छतरपुर मंडी में सरसों का रेट 6700
देवास मंडी में सरसों का रेट 6200/6400
जबलपुर मंडी में सरसों का रेट 4800 से 6300 आवक 300
शाहाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200 से 6580

गोयल कोटा भाव ₹ 7200
बरवाला भाव ₹ 7000
हिसार भाव ₹ 6900
चरखी दादरी भाव ₹ 6800/7000
पोरसा भाव ₹ 6675 आवक 1000
ग्वालियर भाव ₹ 6500/6800 आवक 500
मुरैना मंडी सरसों भाव ₹ 6700 आवक 2000
नेवाई सरसों भाव ₹ 7000
रुचि सोया बारां भाव ₹ 7100
गंगानगर भाव ₹ 7200
टोंक भाव ₹ 7275
कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग भाव ₹ 7012 भाव डाउन ₹ 45
भरतपुर भाव ₹ 7012 भाव डाउन ₹ 45 आवक 8800

आदमपुर सरसों की बोली ₹7035
बरवाला मंडी में सरसों का रेट 6850
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का प्राइस 6300 से 7026
कलायत मंडी सरसों के दाम 6965

भवानी मंडी में सरसों का प्राइस 6000 से 6600
निवाड़ी मंडी में सरसों का प्राइस 6000 से 6200
झांसी मंडी में सरसों का रेट 6300 से 6600 आवक 800
हलवद भाव ₹ 6255/6620 आवक 311
मंगलम बूंदी भाव ₹ 7150
आरडीजी कोटा भाव ₹ 7200/25
टोंक&नेवई भाव ₹ 7275/7300
मंगल नेवाई भाव ₹ 7325
ॐ RSIL गुना भाव ₹ 7050
रवींद्र हापुड़ भाव ₹ 7200 भाव ₹ 100
साावली भरतपुर भाव ₹ 7750

हापुड़ भाव ₹ 6950/7000
कोटा भाव ₹ 6700/6800
सुमेरपुर भाव ₹ 7130
नागौर भाव ₹ 6700/6800
डीसा भाव ₹ 6500/6850
जोधपुर भाव ₹ 7130

आगरा/शमशाबाद/दिगनेर भाव ₹ 7850 भाव डाउन ₹ 50
अलवर सलोनी भाव ₹ 7900 भाव डाउन ₹ 50
कोटा सलोनी भाव ₹ 7850 भाव डाउन ₹ 50
कोलकाता भाव ₹ 7500
कानपुर भाव ₹ 7300
अदाणी विल्मर भाव ₹ 7300
आगरा बीपी भाव ₹ 7650+50
आगरा शारदा भाव ₹ 7600
हिण्डौन सिटी भाव ₹ 7200
हापुड़ मंडी सरसों भाव ₹ 7400 भाव डाउन ₹ 50
गंगानगर मंडी सरसों भाव ₹ 6650/7035 आवक 800
खैरथल मंडी सरसों भाव ₹ 7050/7100 भाव डाउन ₹ 150 आवक 4000
अलवर मंडी सरसों भाव ₹ 7100 भाव डाउन ₹ 100 आवक 7000
गंगापुर सिटी मंडी सरसों भाव ₹ 7030/7040 भाव डाउन ₹ 700 आवक 2000
कोटा मंडी सरसों नई भाव ₹ 6500/7050 भाव डाउन ₹ 100 आवक 3000

हिसार मंडी
कंडीशन भाव ₹ 6900
मण्डी भाव ₹ 6800 आवक 1500

सरसों तेल कच्ची घानी

कोलकाता भाव ₹ 1610
मालपुरा भाव ₹ 1530
मंगल भाव ₹ 1601
मुरैना भाव ₹ 1550
गंगापुर भाव ₹ 1535
श्री गंगानगर भाव ₹ 1550/1560
आदमपुर भाव ₹ 1580
गोयल कोटा भाव ₹ 1621
शिव कोटा भाव ₹ 1580
पालनपुर भाव ₹ 1570
हिंदू भाव ₹ 1535
दौसा भाव ₹ 1535
नेवाई भाव ₹ 1545
भरतपुर भाव ₹ 1542/1543
टोंक भाव ₹ 1543
अलवर भाव ₹ 1542/1543
कोटा भाव ₹ 1542/1543
बूंदी भाव ₹ 1537/1538
काकरी भाव ₹ 1530

सरसों तेल एक्सपेलर

आदमपुर भाव ₹ 1550
बरवाला भाव ₹ 1545/1550
चरखी दादरी भाव ₹ 1550
हिसार भाव ₹ 1550
भिवानी भाव ₹ 1540
मुरैना भाव ₹ 1530
श्री गंगानगर भाव ₹ 1540
पालनपुर भाव ₹ 1540
चरखी दादरी भाव ₹ 1540
भरतपुर भाव ₹ 1536/1537
नेवाई भाव ₹ 1535
अलवर भाव ₹ 1536/1537
कोटा भाव ₹ 1533/1534
बूंदी भाव ₹ 1531/1532
विपुल भाव ₹ 1535

सरसों खल

मुरैना भाव ₹ 2825
श्री गंगानगर भाव ₹ 2775/2780
केकरी भाव ₹ 2825
आगरा भाव ₹ 3141/3221
आदमपुर भाव ₹ 2750
चरखी दादरी भाव ₹ 2650
भरतपुर भाव ₹ 2900
अलवर भाव ₹ 2775
नेवाई भाव ₹ 2730
कोटा भाव ₹ 2850
टोंक भाव ₹ 2720
सुमेरपुर भाव ₹ 2750
जोधपुर भाव ₹ 2750

सरसों आवक सम्पूर्ण भारत 02 मई

राजस्थान-265000
मध्य प्रदेश-40000
उत्तर प्रदेश-90000
हरियाणा-65000
गुजरात-25000
अन्य-65000
सम्पूर्ण भारत कुल आवक-550000 बोरी

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें। आज के ताजा मंडी भाव,आज के ताजा मंडी भाव,आज के ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Sarso Ka Bhav 2022 | आज का सरसों का भाव 21अप्रैल 2022 | today mustard rate | Sarso ka bhav Today | Sarson ka bhav | Sarson ka rate | aaj ka sarson ka bhav | sarson ka kya rate hai | sarson ka mandi भाव | गेहूं का आज का रेट |
Aaj ka Mandi bhav Batao, Online Commodity Prices (Agricultural Produce Market Committee- APMC Report) mandi Rajasthan Daily Bhav Update Anaj Mandi Rates Today, 21 April 2022 Grain Market Live, कृषि उपज मंडियों की ताजा तेजी-मंदी की लाइव दैनिक रिपोर्ट (Taja Bhav 2022) आज के लेटेस्ट हाजिर बाजार भाव, यहाँ www.mandibhavtoday.net पर प्रस्तुत की गयी है।

यह भी पढ़ें – क्या गेहूं और सरसों बेचने का सही समय आ गया है ?  पूरे  हफ्ते  की  तेजी मंदी  रिपोर्ट ।  01  मई  2022

यह भी पढ़ें –   30 अप्रैल 2022 तक  के ताजा  भाव

यह भी पढ़ें –   आलू प्याज लहसून के ताजा भाव के लिये यहां क्लिक करें