Movie prime

आखिर कब रुकेगी सरसों में मंदी? जानिए तेजी मंदी रिपोर्ट 31 मई 2022

अखिर कब थमेगी सरसों में गिरावट ? जानिए तेजी मंदी रिपोर्ट 31 मई 2022 तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहने और सरसों पर लगातार चल रहे सरकारी हथोड़े के असर से सोमवार को भी सरसों की कीमतों में गिरावट जारी रही। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम घटकर 6,900 रुपये प्रति क्विंटल रह
आखिर कब रुकेगी सरसों में मंदी? जानिए तेजी मंदी रिपोर्ट 31 मई 2022

अखिर कब थमेगी सरसों में गिरावट ? जानिए तेजी मंदी रिपोर्ट 31 मई 2022

तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहने और सरसों पर लगातार चल रहे सरकारी हथोड़े के असर से सोमवार को भी सरसों की कीमतों में गिरावट जारी रही। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम घटकर 6,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आज सुबह भी मार्केट खुलते है जयपुर में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट फिर से देखने को मिली। घटे हुए भाव पर बिकवाली ना आने से उत्पादक मंडियों में सोमवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर 3.80 लाख बोरियों की ही हुई।

मोबाइल पर ताजा भाव अपडेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार सुबह की बात करें तो रिपोर्ट लिख जाने तक तक मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। जयपुर में भाव गिरे हैं जबकि सलोनी प्लान्टों पर भाव में 50 रुपये बढ़ोतरी करके खरीद की गई है। भरतपुर में भी सरसों आज तेज दिख रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलेशिया में पॉम तेल की कीमतों में करीब दो फीसदी की गिरावट आई है, जबकि सरकार की सख्ती के कारण घरेलू तेल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर से रही हैं। इसलिए कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
सोमवार को प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में सरसों में की दैनिक आवकों में जरुर कमी आई है, लेकिन जब तक तेल और खल में मांग नहीं बढ़ेगी, तब तक सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। उम्मीद है कि जून माह के मध्य तक सरसों में फिर से तेजी लौट सकती है।

इंडोनेशिया सरकार के द्वारा दो दिनों में निर्यातकों को परमिट जारी कर दिए जायेंगे। इंडोनेशिया में सरकार द्वारा निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद शुरू में 10 लाख टन पाम तेल के निर्यात परमिट जारी किए जाने की योजना बनाई है। निर्यात पर रोक से लगाने से पहले इंडोनेशिया से आमतौर पर हर महीने लगभग 30 लाख टन पाम तेल का निर्यात होता था। अवकाश होने के कारण शिकागों में इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग बंद रही।

तेलों की बात करें तो जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एसक्सपेलर की कीमतों में सोमवार को 21-21 रुपये की गिरावट के बाद भाव क्रमश 1,424 रुपये और 1,414 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। इस दौरान सरसों खल की में कीमतों में भी 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 2650-2675 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

देशभर की मंडियों में सोमवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर 3.80 लाख बोरियों की ही हुई, राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से देखने को मिली है

सरसों आवक सम्पूर्ण भारत

राजस्थान आवक 175000 बोरी
मध्य प्रदेश आवक 20000 बोरी
उत्तर प्रदेश आवक 65000 बोरी
हरियाणा पंजाब आवक 50000 बोरी
गुजरात आवक 15000 बोरी
अन्य राज्य आवक 55000 बोरी
कुल आवक 380000 बोरी

सरसों के ताजा भाव

️गंगापुर सरसों भाव ₹ 6525
️अलवर सरसों भाव ₹ 6650
️खैरताल सरसों भाव ₹ 6550
️बीपी ऑयल मिल सरसों भाव ₹ 7150
️बरवाला सरसों का रेट 6400
️हिसार सरसों भाव ₹ 6500
️ग्वालियर सरसों रेट 6350
️चरखी दादरी सरसों भाव ₹ 6550-6600
️अदानी अलवर/बूंदी सरसों भाव ₹ 6800-6825
️सावली सरसों भाव ₹ 7250
जयपुर भाव ₹ 6800 डाउन ₹ 100
दिल्ली भाव ₹ 6700 डाउन ₹ 100
बरवाला भाव ₹ 6350/6400
हिसार भाव ₹ 6500
जोधपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6200/7500
गोयल कोटा भाव ₹ 6700

सलोनी प्लान्ट सरसों रेट
️शमशाबाद सरसों भाव ₹ 7350
दिगनेर भाव ₹ 7350
️अलवर सरसों भाव ₹ 7350
कोटा सरसों भाव ₹ 7300 +50

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें। आज के ताजा मंडी भाव,आज के ताजा मंडी भाव,आज के ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Sarso Ka Bhav 2022 | आज का सरसों का भाव  | today mustard rate | Sarso ka bhav Today | Sarson ka bhav | Sarson ka rate | aaj ka sarson ka bhav | sarson ka kya rate hai | sarson ka mandi bhav, अनाज मंडी रेट, anaaj rate, gehu ka rate, gwar ka rate, taja mandi rate, aaj ke taja bhav batao,अनाज मंडी भाव

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें