Movie prime

सरसों किसान डरें नहीं | सरसों में लौटेगी नरमा जैसी तेजी | देखें रिपोर्ट | Bazar bhav 02 जून 22

सरसों किसान डरें नहीं | सरसों में लौटेगी नरमा जैसी तेजी | देखें तेजी मंदी रिपोर्ट और Bazar bhav किसान साथियो बुधवार का दिन लगातार दूसरा दिन था जब सरसों ( Bazar bhav ) में लगातार हल्की तेजी देखने को मिली। तेल मिलों की मांग बनी रहने से बुधवार को लगातार दूसरे दिन सरसों की
सरसों किसान डरें नहीं | सरसों में लौटेगी नरमा जैसी तेजी | देखें रिपोर्ट | Bazar bhav  02 जून 22

सरसों किसान डरें नहीं | सरसों में लौटेगी नरमा जैसी तेजी | देखें तेजी मंदी रिपोर्ट  और Bazar bhav

किसान साथियो बुधवार का दिन लगातार दूसरा दिन था जब सरसों ( Bazar bhav ) में लगातार हल्की तेजी देखने को मिली। तेल मिलों की मांग बनी रहने से बुधवार को लगातार दूसरे दिन सरसों की कीमतों में सुधार आया। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये तेज होकर 6,875 से 6,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गए। दिल्ली में भी कंडीशन सरसों के भाव में सुबह 100 रुपये तक का उछाल देखने को मिला था हालांकि शाम होते होते भाव स्थिर होकर पुराने भाव 6700 पर ही लौट आए।

मोबाइल APP पर भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ब्रांडेड कंपनियों की बात करें सरसों का मिलाजुला व्यापार हुआ, जहां एक, दो कंपनियों ने खरीद कीमतों में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की, वहीं कुछ कंपनियों ने खरीद भाव घटा दिए। हालांकि सरसों तेल की कीमतों में भी सुधार आया। ब्रांडेड कंपनियों में आगरा बीपी सरसों  भाव ₹ 7275,
आगरा शारदा प्लांट पर सरसों का भाव ₹ 7250 का रहा। सलोनी प्लांटों की बात करें तो आगरा शमशाबाद/दिगनेर सरसों भाव ₹ 7400,अलवर सलोनी सरसों भाव ₹ 7400 और कोटा सलोनी प्लांट पर सरसो का भाव ₹ 7400 का रहा।

विदेशी बाजार अपडेट ( Bazar bhav )

साथ ही उधर मलेशिया में पॉम तेल की कीमतें लगातार दूसरे दिन करीब एक फीसदी तेज हुई। चीन के शंघाई में भी कोरोना को लेकर लगाया lockdown बुधवार को समाप्त हो गया है। उम्मीद लगायी जा रही है की अब वहां से खाद्य तेलों की आयात मांग निकलेगी। इण्डोनेशिया से पाम तेल का निर्यात खुल चूका है और निर्यात गतिविधियां तेज हुई हैं।

घरेलु बाजार अपडेट और  Bazar bhav

घरेलू बाजार( Bazar bhav )की बात करें तो व्यापारियों के अनुसार सरसों में किसानों के साथ ही स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर है, लेकिन मिलों पर सरकार का दबाव भी है। सरकार तेल की कीमतों पर पैनी नजर बनाए हुए है और हर सप्ताह खाद्य तेलों की कीमतों की समीक्षा कर रही है, जिस कारण मिलर्स केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर पा रहे हैं। इसलिए सरसों की कीमतों में अभी तेजी नहीं बन पा रही है। माना जा रहा है कि चालू महीने के अंत तक देशभर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाने के बाद खाद्य तेलों की मांग बढ़ेगी तब जाकर ही कुछ उछाल देखने को मिल सकता है।

हाजिर मंडियों के भाव( Bazar bhav ) की बात करें तो गज़सिंहपुर में सरसों का भाव ₹ 6441, रायसिंहनगर में सरसों का टॉप रेट 6305, विजयनगर सरसों का प्राइस ₹ 6249, संगरिया में सरसो का भाव ₹ 6101, केसरीसिंहपुर में सरसम का रेट ₹ 6200, सिरसा सरसों रेट ₹ 6173, आदमपुर सरसों के भाव ₹ 6271, ऐलनाबाद में सरसों भाव ₹ 6471, कालांवाली सरसों भाव ₹ 6150, नोहर का टॉप भाव ₹ 6180 और गोलूवाला सरसों रेट ₹ 6200 तक बोला गया 

बासमती के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

तेल तिलहन के मामलें में कुछ और भी कारण हैं जिनके कारण खाद्य तेलों पर पिछले कुछ दिन से दबाव बना हुआ है। जैसे की खबरें आ रही है कि अमेरिका में सोयाबीन की अच्छी बुवाई हुई है। रूस और यूक्रेन से भी खबरें आ रही है कि बंदरगाह खोलने का काम चल रहा है। जल्दी ही वहां से निर्यात शुरू हो सकता है। इन देशों से भारत को सूरजमुखी का तेल मिलेगा। सप्लाई लाइन खुलने का दबाव भावों पर दिखना लाजमी है।

सरसों की आवक में सुधार नहीं

देशभर की मंडियों में बुधवार को सरसों की दैनिक आवक 3.80 लाख बोरियों की ही रह गई है, हालांकि मंगलवार को भी आवक इतनी ही बोरियों की हुई थी। किसान साथियों जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि घटे हुए भाव पर ना ही तो स्टोकिस्ट अपना माल निकाल रहे हैं और किसान ने भी ठान लिया है कि वह नीचे के दाम पर अपनी सरसों नहीं बेचेगा। यही कारण है कि मंडियों में सरसों की इतनी कम आवक देखने को मिल रही है। कुल आवकों में से प्रमुख में से उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 1.75 लाख बोरी, मध्य प्रदेश में 20 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश में 65 हजार बोरी, हरियाणा और पंजाब में 50 हजार बोरी, गुजरात से 15 हजार बोरी और अन्य राज्यों से लगभग 55 हजार बोरी सरसों की आवक हुई ।

सरसों में अब क्या करें

किसान साथियो अगर आपने अभी तक सरसों नहीं बेची है तो हमें लगता है कि आजकल के माहौल में सरसों निकालना सही नहीं है। हो सकता है सरसों में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल जाए लेकिन आगे चलकर सरसों में नरमा जैसा माहौल बन सकता है क्योंकि ओवर ऑल विश्व में खाद्य तेलों की कमी है। लेकिन इसमें सरकारी हस्तक्षेप का डर जरूर है। सरकार कभी भी नहीं चाहेगी की तेल तिलहन की कीमतें बढ़ें। इसलिए किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि सौदे अपने विवेक से करें

01 जून के भाव यहाँ देखें

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें।

Aaj Ka Sarso Ka Bhav 2022 | आज का सरसों का भाव  | today mustard rate | Sarso ka bhav Today | Sarson ka bhav | Sarson ka rate | aaj ka sarson ka bhav | sarson ka kya rate hai | sarson ka mandi bhav, अनाज मंडी रेट, anaaj rate, gehu ka rate, gwar ka rate, taja mandi rate, aaj ke taja bhav batao,अनाज मंडी भाव

Aaj ka Mandi bhav Batao, Online Commodity Prices (Agricultural Produce Market Committee- APMC Report) mandi Rajasthan Daily Bhav Update Anaj Mandi Rates Today, 2022 Grain Market Live, कृषि उपज मंडियों की ताजा तेजी-मंदी की लाइव दैनिक रिपोर्ट (Taja Bhav 2022) आज के लेटेस्ट हाजिर बाजार भाव, यहाँ www.mandibhavtoday.net पर प्रस्तुत की गयी है। guar ka bhav mandi online today, guar rate today rajasthan, guar price in rajasthan today 2022,
guar price today हनुमानगढ़ की उपरोक्त जानकारी आप मंडी भाव टुडे वेबसाइट पर देख सकते हैं

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें