Movie prime

आज रेवाड़ी सहित इन जिलों में शुरू हुई सरसों की खऱीद | जाने मंडियों से क्या मिल रही है रिपोर्ट

आज रेवाड़ी सहित इन जिलों में शुरू हुई सरसों की खऱीद | जाने मंडियों से क्या मिल रही है रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों रेवाड़ी जिले की तीन अनाज मंडियों में सरकार ने आज सरसों की खरीद शुरू कर दी है । रेवाड़ी में हैफेड, कोसली और बावल में हरियाणा वेयर हाउस द्वारा सरसों की खरीद की जाएगी। सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। सरसों की खरीद को लेकर आढ़तियों के साथ हैफेड डीएम और मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सरसों की खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रशासन अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि सरसों की खरीद रेवाड़ी अनाज मंडी में होगी या फिर बिठवाना सब्जी मंडी में। किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है कि उनसे एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी। मंडी में प्रवेश के लिए किसानों को गेट पर टोकन प्राप्त करना होगा। टोकन मिलने के बाद ही किसान अपनी सरसों मंडी में ला सकेंगे। यह व्यवस्था किसानों की सुविधा और मंडी में सुचारू रूप से खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

किसानों को अपनी सरसों को अच्छी तरह से सुखाकर ही मंडियों में लाना चाहिए। मंडियों में केवल वही सरसों खरीदी जाएगी जिसमें नमी का स्तर 8% तक होगा। इसके अतिरिक्त, सरसों में 2% तक मिलावट, 4% तक कच्चा सिकुड़ा हुआ दाना और 2% तक क्षतिग्रस्त दाना ही स्वीकार किया जाएगा। यदि सरसों में इन मानकों से अधिक प्रतिशत पाया जाता है, तो उसे नहीं खरीदा जाएगा। मार्केट बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनाज मंडी के प्रधान अशोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले अनाज की खरीद बिठवाना मंडी में की जाती थी, लेकिन इस बार वहां कुछ कारणों से आपत्ति है। इसलिए रेवाड़ी अनाज मंडी में खरीद को लेकर उनसे बातचीत की गई है। रेवाड़ी अनाज मंडी में पहले से ही निजी खरीद होती है। अगर यहाँ सरकारी खरीद भी शुरू हो जाती है, तो जगह की कमी के कारण समस्या हो सकती है।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।