Movie prime

हरियाणा में 09 अक्टूबर से बदल जाएगा मौसम हाल | देखे पूरी जानकारी

हरियाणा में 09 अक्टूबर से बदल जाएगा मौसम हाल | देखे पूरी जानकारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसून अब हरियाणा से विदाई ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में कई दिन तक बारिश की कोई भी सम्भावना नहीं है। वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने बताया की मौसम आमतौर पर 8 अक्तूबर तक असे ही खुश्क रहने की संभावना है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

लेकिन इस दौरान हरियाणा में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने और रात के समय तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 9 व 10 अक्तूबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। परंतु इस के बाद 11अक्तूबर से उत्तरपश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट तथा मौसम खुश्क संभावित।   

देश भर में मौसम प्रणाली:

मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुलमर्ग, धर्मशाला, मुक्तेश्वर, पीलीभीत औराई, अशोक नगर, इंदौर, वडोदरा और पोरबंदर से होकर गुजर रही है।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी भागों पर है। संबद्ध चक्रवात परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

एक ट्रफ रेखा सिक्किम से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, उत्तरी ओडिशा के आंतरिक भागों, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।