Movie prime

हरियाणा में 21 और 22 को को सकती है भारी बारिश | IMD ने दी चेतावनी | जाने पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में

हरियाणा में 21 और 22 को को सकती है भारी बारिश | IMD ने दी चेतावनी | जाने पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो हरियाणा में मानसूनी हवाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है। वीरवार को राज्य के 10 जिलों में बारिश हुई, और उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा में अगले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और 21 और 22 जुलाई को पूरे राज्य में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, मानसून के बावजूद लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।

हरियाणा में अभी तक मानसून का कोटा पूरा नहीं हुआ है। जुलाई तक राज्य में सामान्यतः 138 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक केवल 90.3 मिमी बारिश हुई है, जो कि 35 प्रतिशत कम है। हरियाणा के 17 जिलों में बारिश की कमी देखी गई है। इनमें से 11 जिलों में सामान्य से कम और 6 जिलों में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

हरियाणा में हुआ 5 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में उत्तर हरियाणा के हर जिले में बारिश की संभावना है। 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।

News Hub