Movie prime

हरियाणा में भारी बारिश, तेज आँधी और बिजली कड़कने को लेकर जारी हुआ अलर्ट | जाने पूरी खबर

हरियाणा में भारी बारिश, तेज आँधी और  बिजली कड़कने को लेकर जारी हुआ अलर्ट | जाने पूरी खबर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो हरियाणा में बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करे

हरियाणा में मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला में मौसम विशेष रूप से खराब रहने की संभावना है। साथियो अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है। इससे चंडीगढ़ में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा अब हिसार, करनाल, जालंधर और तरनतारन पर स्थित है। इस स्थिति के चलते अगले तीन दिनों तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।