Movie prime

कहीं बारिश कहीं ओले | आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

aaj ka mausam

दोस्तो मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। कहा गया है कि अगले तीन दिन के दौरान भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हवाओं व गरज के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है. WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के प्रभाव से आज और 26 जनवरी को राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और 26 और 27 जनवरी को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्से पर थोड़ी बहुत बूंदाबांदी की भी संभावना है। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है जिससे हरियाणा में 28 और 29 जनवरी को आंधी-तूफान और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना भी है। सरसों में तेज गिरावट | क्या MSP से नीचे बिकेगी सरसों ? देखें सरसों बाजार की हर खबर

किसानों को सता रही चिंता
जैसा कि आप सबको पता है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस समय समय होने वाली बारिश रबी फसलों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। लेकिन बारिश के साथ अगर ओलावृष्टि होती है तो इससे सरसों और गेहूं की खेती में भारी नुकसान भी हो सकता है। 24 जनवरी को आसमान में छाए बादलों के कारण किसानों को बारिश की उम्मीद नजर आने लगी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय सरसों और गेहूं की फसल के लिए अच्छी बारिश जरूरी है लेकिन बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। इस मौसम में बारिश अक्सर ओलावृष्टि लाती है जो किसानों की मेहनत को खराब भी कर सकती है। निचले स्तर पर खरीद लौटने से सरसों मे सुधार देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 24 Jan 2023

देश भर का मौसम का हाल
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। चक्रवात से प्रेरित हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 27 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के पहाड़ी इलाकों में पहुंचने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर में हल्की बर्फबारी हुई। ये भी पढे :- सरसों के भाव बढ़ेंगे या घटेंगे ? सरसों किसानों के लिए जरुरी रिपोर्ट

 ठंड से थोड़ी राहत
बारिश के साथ साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखने को मिली है। जिससे आम आदमी ठंड से थोड़ी राहत महसूस करने लगे हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश
किसान साथियो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं। इसलिए थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और उत्तर कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 24 January 2023