Movie prime

धान का रेट | क्या 4500 है अगला टारगेट | यूक्रेन और रूस तनाव का धान पर कितना असर

धान का रेट | क्या 4500 है अगला टारगेट | यूक्रेन और रूस तनाव का धान पर कितना असर धान का रेट | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट नमस्कार दोस्तो मंडी भाव टुडे की टीम आपका बहुत बहुत स्वागत करती है। दोस्तो इस रिपोर्ट में हम बासमती धान और चावल में हो रही हलचल का जायजा
धान का रेट | क्या 4500 है अगला टारगेट | यूक्रेन और रूस  तनाव का धान पर कितना असर

धान का रेट | क्या 4500 है अगला टारगेट | यूक्रेन और रूस तनाव का धान पर कितना असर

धान का रेट | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

नमस्कार दोस्तो मंडी भाव टुडे की टीम आपका बहुत बहुत स्वागत करती है। दोस्तो इस रिपोर्ट में हम बासमती धान और चावल में हो रही हलचल का जायजा लेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी वेबसाइट पर डेली डाले जाने वाली बासमती धान की तेजी मंदी रिपोर्ट आपके लिए उपयोगी साबित हो रही होगी।

धान मार्केट अपडेट  | धान का रेट

दोस्तों पिछले कुछ दिनों से बासमती बाजार में खुशहाली छाई हुई है। धान के भाव ₹ 600-700 रुपये का उछाल दे चुके हैं। बुधवार को भी धान का बाजार गर्म रहा। हालांकि ओवर ऑल टोप भाव में तेजी नहीं दिखी लेकिन ज्यादातर मंडियों में कनसोलिडेशन दिखा यानी कि बहुत सारी मंडियों ने अपना सीज़न का टोप भाव दर्ज किया। हरियाणा की मंडियां पंजाब की मंडियों को पछाड़ते हुए दिखी और खरखौदा मंडी में धान 1121 के टॉप भाव ₹4166 तक लगे। बाकी मंडियों में छिटपुट तेजी दिखाई दी। धान 1718 की तेजी थमती दिखाई दी और इस के भाव धान 1121 से कम ही रहे।

यूक्रेन और रूस की लड़ाई का असर | धान का रेट

दोस्तों जब दो देशों की लड़ाई होती है तो इसका फसलों के भाव पर दो तरह से फर्क पड़ता है पहला यह कि जो फसलें खाने पीने के सामान में प्रयोग में लाई जाती हैं उनके भाव बढ़ जाते हैं जबकि अन्य फसलों के भाव घटने लगते हैं आपने देखा भी होगा की इंटरनेशनल मार्केट में नरमा के भाव घट रहे हैं जबकि सरसों और धान के भाव लगातार बढ़ रहे हैं तो दोस्तों अगर गंभीर लड़ाई होती है ऐसे में चावल के भाव और बढ़ने की संभावना है

निर्यात पर क्या है अपडेट| धान का रेट

मांग में बढ़ोतरी को देखते अब बासमती निर्यात का सालाना लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं लग रहा है। ईरान से कुछ 70-80 हजार टन बासमती के सौदे होने की खबरें आ रही हैं। सऊदी से भी अच्छी खासी डिमांड निकल रही है। इन सब खबरों के चलते बाजार में तेजी का रुख लगातार कायम है। बासमती चावल की जहां तक बात है 1121 स्टीम क्वालिटी चावल ₹ 8100 पर व्यापार कर रहा है। यहां से ₹200 रुपये तक की तेजी की उम्मीद की जा सकती है।

चावल बाजार अपडेट | Basmati Ka Rate

बासमती चावल बाजार की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में 1121 स्टीम भाव ₹ 7000 से बढ़ कर ₹ 8100 तक आ चुका है। 1401 की बाजार में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। बाजार आगे चल कर 200-300 और बढ़ सकता है , क्योंकि निर्यात मांग अच्छी है और घरेलू मांग भी धीरे धीरे निकलने लगी है। निर्यातक और मिलर्स के पास भी चावल कोई बड़ी मात्रा में नहीं है , चावल बाजार इस बार अच्छा रहने की उम्मीद जतायी जा रही है। बुधवार को बासमती चावल के भाव इस प्रकार से रहे :-

Latest Basmati Rice price

बासमती चावल के ताजा भाव
चावल 1121 स्टीम भाव ₹ 8100
चावल 1121 सेला भाव ₹ 7000
चावल 1509 सेला भाव ₹ 6600
चावल 1509 स्टीम भाव ₹ 7400
चावल 1401 सेला भाव ₹ 6600
चावल 1401 स्टीम भाव ₹ 7500
चावल सुगंधा सेला भाव ₹ 5800
चावल सुगंधा स्टीम भाव ₹ 6200

क्या ₹4500 है अगला टारगेट| धान का रेट

दोस्तों जैसा कि हमने बताया चावल के भाव में 200-300 की तेजी की उम्मीद है लेकिन धान के भाव पहले से ही काफी उछाल दिखा चुके हैं। ऐसे में 1121 में ₹ 4200 का भाव अब दूर नहीं है लेकिन इसके उपर के भाव मिलना फ़िलहाल संदिग्ध है। अगर कुछ ईरान से बड़े ऑर्डर मिलते हैं तो भाव के 4200 के उपर जाने की संभावना बढ़ जाएगी।

रोके या बेचे |Basmati Rate

दोस्तों धान का भाव फ़िलहाल बढ़िया चल रहा है सीजन के टॉप भाव आ चुके हैं अगर आप पिछले दो-तीन दिन की हमारी रिपोर्ट देखें तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि हम सोचते हैं कि 4000 के ऊपर के भाव अच्छे हैं और यहां पर निकला जा सकता है हमने पहले भी बताया है कि 4200 के ऊपर के भाव फिलहाल 1121 में मिलने मुश्किल है लेकिन दोस्तों इंटरनेशनल मार्केट का कुछ कहा नहीं जा सकता इसलिए जिन किसान भाइयों को बहुत ज्यादा रिस्क लेना है वह होल्ड कर सकते हैं क्युकी ईरान को लेकर सेटलमेंट की बातें चल रही हैं।अगर ऐसा कुछ होता है तो भाव बढ़ना तय है। बाकी कम रिस्क लेने वाले किसान यहां पर अपना माल निकाल सकते हैं

पंजाब की मंडियों में धान का भाव

कोटकपूरा मंडी
आवक 4500 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव ₹ 3800 से 4000
धान 1401 भाव ₹ 3600 से 3795
धान 1718 भाव ₹ 3600 से 3915
फजिल्का मंडी
1121 कंबाइन भाव ₹ 3957
मुक्तसर मंडी पंजाब
आवक 2500 बैग्स कंबाइन
1121 भाव ₹ 4001
1718 भाव ₹ 3875
तरनतारन मंडी
आवक 3000 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3909
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4099
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3816

हरियाणा NCR की मंडियों में धान का भाव

नारनौंद मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4081
उचाना मंडी
नरमा भाव ₹ 9400
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4065
मदलोडा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4141
धान 1718 भाव ₹ 4031
धान बासमती भाव ₹ 3675
पुंडरी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 3540
पिहोवा मंडी
धान बासमती हाथ भाव ₹ 3450 से 3510
गन्नौर मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4041
धान बासमती भाव ₹ 3431
खरखौदा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4166
घरौंडा मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3961
जुलाना मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4151
धान 1718 भाव ₹ 4061
धान बासमती 30 no भाव ₹ 3471
पिल्लूखेड़ा मंडी
आवक 1500 बैग्स
धान बासमती हाथ भाव ₹3461
धान बासमती 408 हाथ भाव ₹3351
बरवाला मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4100
कुरूक्षेत्र मंडी
धान बासमती भाव ₹ 3600
फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹3815
धान PB1 भाव ₹3725
धान 1121 भाव ₹4065
धान 1718 भाव ₹3935
धान 1509 भाव ₹3425
समालखा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3950
धान बासमती भाव ₹ 3451
बेरी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4100
नारनौंद मंडी
धान बासमती 3o no कंबाइन भाव ₹ 3271
धान 4o8 कंबाइन भाव ₹ 31oo
सोनीपत मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4099
कलायत मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4128
धान 1718 भाव ₹ 4038
धान बासमती 3551
जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4020
नरमा भाव ₹ 8400
कैथल मंडी
धान 1121 भाव ₹4060
धान 1718 हाथ भाव ₹4040
धान बासमती भाव ₹3535
नरवाना मंडी
धान 30 नम्बर बासमती भाव ₹3430
धान 408 बासमती भाव ₹ 3325
धान 1125 हाथ भाव ₹4025
सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹3625
धान 1401 भाव ₹3871
टोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3945
धान 1121 हाथ भाव ₹4075

UP राजस्थान MP की मंडियों में धान का भाव

गुलावठी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3951
अलीगढ़ मंडी
आवक 1500 बैग्स
धान 1121 भाव ₹ 3921
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3945
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान सुगंधा भाव ₹ 3215
धान सरबती भाव ₹ 2450
बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹3650 से 3850
धान 1718 भाव ₹3550 से 3870
धान 1509 भाव ₹3350 से 3590
धान सुगंधा भाव ₹ 3000 से 3321
धान Dp भाव ₹ 3150 से 3221
आवक 10000 बैग्स
छर्रा मंडी
धान सुगंधा भाव ₹ 3251
धान 1718 भाव ₹ 3851
धान 1121 भाव ₹ 3861
रायसेन मंडी MP
आवक 3500 बैग्स
धान पूसा DP भाव ₹ 3100 se 3320
जहांगीराबाद मंडी
आवक 25’00 बैग्स
धान 1718 हाथ भाव ₹3901
धान 1509 हाथ भाव ₹3641
धान सुगंधा हाथ भाव ₹3316

अन्य मंडियों के ताजा भाव

ऐलनाबाद मंडी
नरमा भाव ₹ 9600 से 9740
कपास भाव ₹ 8000
ग्वार भाव ₹5300 से 5675
सरसो भाव ₹ 6700 से 6900
कनक भाव ₹1925 से 2000
मुग भाव ₹4100 से 6000
तील काला भाव ₹11000 से 12300

अपील | धान का रेट | धान का भाव व तेजी मंदी रिपोर्ट | Basmati ka rate in Hindi

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे। वायदा कारोबार को भी लगातार मॉनिटर करते रहें। धान के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने से पहले अपने आसपास का भाव जरूर पता कर लें। और अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें – Dhan Ka Rate | 18 फरवरी की बासमती बाजार की ताजा रिपोर्ट | धान हुआ ₹4000 पार

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – सरसों रिपोर्ट | जानकारों ने ये क्या कह दिया अब | नयी सरसों की कितनी आवक और भाव पर कितना असर 

1121 Dhan Ka Rate, आज का मंडी भाव, 1509 धान का भाव, 1509 Dhan Ka Rate, basmati  ka rate, 1509 धान का मंडी भाव, Dhan Ka Rate, Dhan ka bhav,Mandi Bhav Today, Mandi Rate, धान का प्राइस, Dhan Ka Rate Today, haryana mandi dhan ka rate, punjab mandi dhan ka rate, धान का भाव आज, धान का भाव 2022, धान का रेट, धान का रेट आज का 2022, धान का भाव आज का, धान का रेट आज का