Movie prime

अत्यधिक ठंड से अनाजों के भाव हो रहे प्रभावित | जाने क्या हुआ ठंड का असर

अत्यधिक ठंड से अनाजों के भाव हो रहे प्रभावित | जाने क्या हुआ ठंड का असर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो इस समय पूरे भारत में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। जिसके वजह से लोकल मंडीयो के अलावा विभिन्न दिसावरी मंडीयो में कम मात्रा में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य व्यापारी आ पा रहे हैं। ठंड के कारण आवक भी कम ही बताई जा रही है। क्योंकि इस समय विभिन्न अनाजों का स्टॉक कम मात्रा में व्यापारी भाई रख रहे हैं, क्योंकि समय-समय पर छापेमारी का अभियान भी चल रहा है। वर्तमान में रुपए की तंगी होने के वजह से भी अधिक माल मंगाना पसंद नहीं कर रहे हैं। यही तक नहीं ऊपर से जब से GST लगा हुआ है। तब से अब तक भरपूर मात्रा में किसी भी अनाजों का पुराना स्टॉक व्यापारी भाई नहीं कर पा रहे हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

किसान साथियो आप की जानकारी के लिए बता दे की पिछले कुछ दिनों के दौरान विभिन्न अनाजों जैसे जीरा, धनिया, सौंफ विभिन्न प्रकार के तेल की कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ। वहीं दूसरी तरफ इस समय गेहूं, मक्की, बाजारा की कीमतों मैं मजबूती बनी हुई है। कुल मिलाकर इस समय लोकल मंडीयो के साथ- साथ विभिन्न दिसावरी मंडीयो में ग्राहक की कमी महसूस की जा रही है। कल की तुलना में आज लुधियाना मंडी में जीरा और 500 रुपए प्रति बोरी एवं तथा जोधपुर मंडी में भी इतना ही जीरा टूट गया है। अब धीरे-धीरे हरियाणा की पानीपत मंडी में कपास निर्मित रुई की बिक्री बढ़ी हुई है। जिसके वजह से आज इसकी कीमतों में मामूली तेजी का रुख बना रहा। अन्य अनाजों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। बाकि व्यापार अपने विवेक से करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।