Movie prime

गैस सिलेंडर के दाम को लेकर खुशखबरी | जाने कितने घटे रेट

गैस सिलेंडर के दाम को लेकर खुशखबरी | जाने कितने घटे रेट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों ने भी आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है। पिछले एक साल से एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 850 रुपये से कम नहीं रही हैं, जिससे घरों का खर्चा बढ़ गया है। लेकिन अब सरकार ने एक राहत की खबर दी है। सरकार ने कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है,ताकि लोगों को कुछ तो राहत मिले इस महंगाई से | 

कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत मे कमी

दोस्तों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब 14 किग्रा का कंपोजिट गैस सिलेंडर, सामान्य घरेलू सिलेंडर की तुलना में लगभग 350 रुपये सस्ता हो गया है। यही नहीं, अब भारत के ज्यादातर शहरों में इस सिलेंडर को मंजूरी भी मिल गई है। अगर आप सस्ता एलपीजी सिलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपोजिट गैस सिलेंडर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

सस्ते सिलेंडर के ऑपसन 

दोस्तों इस समय पेट्रोलियम कंपनियों ने खासतौर पर कम खर्च करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपोजिट गैस सिलेंडर का विकल्प पेश किया है। यह सिलेंडर सामान्य घरेलू सिलेंडर से लगभग 300 रुपये सस्ता है। उदाहरण के तौर पर, इंडेन कंपनी का कंपोजिट सिलेंडर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 475 रुपये में मिल रहा है, जो कि बहुत महंगा है। यह एक नया प्रकार का सिलेंडर है, जिसे कंपोजिट सिलेंडर कहा जाता है। फिलहाल, इंडियन ऑयल कंपनी (Indane) इस सिलेंडर को उपलब्ध करा रही है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर की विशेषताएँ

इस कंपोजिट सिलेंडर की खासियत यह है कि इसमें 10 किग्रा गैस भरती है। यह सिलेंडर पारदर्शी होते हैं, यानी आप आसानी से देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इसके अलावा, यह सिलेंडर सामान्य सिलेंडर की तुलना में हल्का भी होता है, जिससे इसे उठाना और इधर-उधर ले जाना बहुत आसान हो जाता है।

घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, वर्तमान में कॅामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हर महीने कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जिससे लोगों को हर महीने अपनी गैस की कीमत का अनुमान लगाने में कोई दिक्कत नहीं होती। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि कंपोजिट गैस सिलेंडर अभी पूरी तरह से मार्केट में उपलब्ध नहीं हुआ है। यह सिलेंडर कुछ स्थानों पर ही उपलब्ध है और खासकर उन घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जिनमें गैस की खपत कम होती है।

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।