Movie prime

नया दिन नया टोप बासमती में डेली बन रहे रिकार्ड देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

dhan ka rate

नया दिन नया टोप बासमती में डेली बन रहे रिकार्ड देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो पिछले 1 हफ्ते से धान का भाव तेजी के मोड मे चल रहा है। मंडियों में हो रही ज़बरदस्त आवक के बावजूद धान के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। इस तेजी की खास वज़ह यही बतायी जा रही है कि मिलों में धान की मिलिंग होते ही माल हाथों हाथ उठ रह है। मांग को देखते हुए इसलिए मार्केट में स्टॉकिस्ट भी मैदान में आ चुके हैं। बासमती 30 नंबर धान के भाव आसमान छूने लगे हैं। निगधू मंडी में शनिवार को बासमती 30 नंबर धान 5700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका है। धान 1121 भी तेजी दिखा रहा है और सीज़न के पीक पर अपने टॉप भाव दिखा रहा है। तरण तारण मंडी में शनिवार को 1121 धान 4481 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक गया। ईन दिनों में ऐसे भाव पहले कभी नहीं देखे गए हैं। पिछले एक हफ्ते में बासमती चावल के भाव भी 300 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दिखा चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1121 स्टीम  चावल जो कि 07 नवंबर 8300 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा था 12 नम्बर को यह 8600 रुपये प्रति क्विंटल के लेवल दिखा रहा है। 1718 स्टीम भी 07 नवंबर को 7300 से बढ़कर 12 नवंबर को 7600 बिक गया। 1509 स्टीम की बात करें तो 07 नवंबर 7400 पर बिकने के बाद 12 नवंबर को 7700 तक के भाव बोले जा चुके हैं। 1401 स्टीम भी 7400 से बढ़कर 7800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया हैं। गैर बासमती चावल सरबती सेला  5300 से तेज होकर 12 नवंबर को 5500 पर आ गया है। चावल के भाव की इस तेजी को देखते हुए फ़िलहाल धान मे तेजी रहने की उम्मीद है। हालांकि किसान साथियो को माहौल देखते हुए थोड़ा थोड़ा माल निकालते रहना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए कुछ मंडियों के भाव  नीचे दे दिए गए हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।  WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

धान के ताजा भाव (Basmati Live rate)

तरण तारण मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3500 से  4295
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000 से  4481
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3250 से  3880
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3800 से  4050
धान DP 1401 भाव ₹ 3300 से  3836
धान P7 भाव ₹ 3300 से  3671
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3200 से  3735

फतेहगढ चूरियां
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3980
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4380
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4250
धान P 7 कंबाइन भाव ₹ 3530

नरेला मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3465
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4160+10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700
धान सरबती भाव ₹ 2875+50
धान सुगंधा भाव ₹ 2800
आवक - 60000/70000 बैग्स

पलवल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700

नजफगढ़ मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4236
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3725 तेजी ₹25
आवक - 20000 बैग्स

एटा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3000
धान 1121 भाव ₹ 3350
धान 1718 भाव ₹ 3350
धान RS10 भाव ₹ 2100
धान सुगंधा भाव ₹ 2900
धान सरबती भाव ₹ 2400
आवक - 7000 बैग्स

नाभा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3000 से  3700
धान 1718 भाव ₹ 3100 से  3950
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3550 से  4450
धान dp 1401 भाव ₹ 3300 से  3950

अमृतसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800 तेजी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950 तेजी 62
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4421 तेजी 65
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200 तेजी 50
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3425
आवक 80000 बैग्स

सभी मंडियों के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।