Movie prime

बासमती बेचने का सही समय आ गया है? रिपोर्ट

basmati rate

बासमती बेचने का सही समय आ गया है? रिपोर्ट

किसान साथियो बासमती के किसानों के लिए यह सीज़न एक गोल्डन पीरियड की तरह है। उत्पादन और भाव दोनों ने ही बासमती के किसान साथियो की चांदी करा दी है। बासमती धान और चावल बाजार में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में ही धान और चावल की कीमतों में लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज हुई है। साथियो जैसा कि हमने बताया था आगे चलकर आवक घटेंगी, अब उत्पादक मंडियों में धान की आवक सिमटने लगी है।  स्टॉकिस्टों व मिलरों की खरीददारी लगातार बनी रहने से भाव लगातार बढ़ रहे हैं। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

विदेशों से क्या है खबर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक सऊदी अरब या इरान से कोई बहुत बड़े  निर्यात ऑर्डर हासिल नहीं हुए है, लेकिन व्यापार को भरोसा है कि देर सवेर निर्यात मांग ने निकलना ही है। क्योंकि इस साल पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांगलादेश में बासमती की फसल को भारी नुकसान हुआ है और इन देशों से होने वाला बासमती निर्यात भी भारत की तरफ मुड़ने के पूरे आसार हैं। ये भी पढे :- सरसों का पूरा हिसाब किताब और आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

ईरान से क्या है अपडेट
इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार ईरान ने हिजाब को लेकर चल रहे आंदोलन का विरोध जताने के लिए भारत से बासमती के नए ऑर्डर देना कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। हालांकि इस खबर का कुछ बड़ा असर देखने को नहीं मिला क्योंकि उनके पास बासमती खरीदने के दूसरे ऑप्शन नहीं हैं। हालांकि अगर यह बैन लंबा चलता है तो आगे चलकर इसका भाव पर असर पड़ सकता है।  ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 06 Dec 2022

ताजा मार्केट अपडेट
भाव की बात करें तो मंगलवार को हरियाणा और पंजाब की मंडियों में बासमती धान की अलग-अलग वैरायटी के भाव काफी ऊंचे चल रहे हैं। सिरसा और टोहाना मंडी में 1401 धान ने 4400 रुपये प्रति क्विंटल का स्तर पार कर लिया। जबकि 1718 का भाव 4050 रुपए और पीवी - 1 का भाव 4 हजार से 4100 रुपए तक भाव दिखाई दिए। करनाल में 1121 का भाव 4 हजार रुपए और 1718 का है। गोहाना मंडी में भी धान के तगड़े भाव चल रहे हैं धान 1121 का रेट 4371 और 1718 धान 4061 तक बिक चुका है।

जहां तक बासमती 30 की बात है इस वैरायटी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कैथल में बासमती का भाव 6400 रुपए दर्ज किया गया। यूपी की जहांगिराबाद मंडी में 1121 का भाव 4150 रुपए, 1718 का भाव 3800 रुपए, सुगंधा का भाव 3350 रुपए और सरबती 2850 रुपए बोली गई। हालांकि मध्य प्रदेश मे बासमती धान के भाव अभी भी नर्म ही चल रहे हैं लेकिन उम्मीद है कि जब पंजाब और हरियाणा की आवक सिमटेगी तो यहां भी भाव में सुधार दिख सकता है। ये भी पढे :- बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 06 December 2022

क्या कहते हैं चावल के भाव
चावल के भाव की बात करें तो चावल के भाव भी काफी ऊंचे बने हुए हैं। स्टीम में 1121 का भाव 8700 से उपर हो गया है। जबकि 1401 व 1718 सटीम 8 हजार के आसपास चल रहे हैं। सुगंधा सटीम 7100 रुपए और सरबती 5900 के स्तर पर है। 1509 गोल्डन सेला लगभग 7600 रुपए और डार्क सटीम 7850 रुपए और लाइट स्टीम में 8050 रुपए तक रेंज बनी हुई है। जबकि 1718 का सेला लगभग 7 हजार रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बासमती के जानकारों का कहना है कि विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार की निगरानी कर रही है और भाव काफी ऊंचे होने के कारण सौदे करने से बच रही है। उन्हें लगता है कि भाव कुछ दिन बाद कमजजोर हो सकते हैं। जिसके बाद वो खरीद करेंगे, जबकि बाजार के सेंटीमेंट बताते हैं कि जैसे- जैसे आवकें घटेंगी, बाजार तेज हो सकता है। पिछले सीजन में भी 1121 सटीम 91 रुपए तक कारोबार कर चुका है और इस साल यह स्थिति जल्दी आ सकती है। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 06 Dec 2022

बासमती में आगे कितना रिस्क
किसान साथियो बासमती का बाजार बढ़ते बढ़ते काफी तेज हो चुका है। सीज़न के टोप समय में 4400-4500 के भाव कम नहीं माने जा सकते। ऊंचे भाव पर विदेशी कंपनियों की खरीद कम होने का डर बना रहता है। हालांकि किसी अन्य देश के पास बासमती नहीं है लेकिन पूरा खतरा है कि ये कंपनियाँ भाव को कम करने के लिए कोई भी अफवाह फैला सकती हैं ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि भाव काफी अच्छे है और ईन भावों पर माल निकाला जा सकता है।

आपकी सुविधा के. लिए बासमती चावल के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं

चावल 1121
गोल्डन सेला (नया) ₹ 8350 - 8400 तेजी 150
क्रीमी सेला (नया) ₹ 7950 - 8000 तेजी 250
स्टीम (नया) ₹ 8600 - 8700 तेजी 100

चावल 1718
स्टीम (नया) ₹ 7650 - 7850
गोल्डन सेला (नया) ₹ 7400 - 7500
क्रीमी सेला (नया) ₹ 7000 - 7050 तेजी 150

चावल 1509
गोल्डन सेला (नया) ₹ 7400 - 7450
क्रीमी सेला (नया) ₹ 7000 - 7050 तेजी 100
स्टीम (नया) ₹ 7900 - 8000 तेजी 50

चावल 1401
स्टीम (नया) ₹ 7800 - 8000 तेजी 250

चावल ताज
क्रीमी सेला ₹ 5900 - 6000 तेजी 50

चावल सुगंधा
स्टीम (नया) ₹ 6850 - 6900

चावल शरबती स्टीम (नया) ₹ 6500 - 6550

चावल पीआर-11/14
गोल्डन सेला (नया) ₹ 4200 - 4300 तेजी 50
स्टीम (नया) ₹ 3950 - 4050
क्रीमी सेला (नया) ₹ 4000 - 4100 तेजी 50

चावल आरएच-10
क्रीमी सेला (नया) ₹ 5150 मंदा 50
स्टीम (नया) ₹ 5950 - 6000
गोल्डन सेला (नया) ₹ 5450 - 5500

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।