Movie prime

पाला पड़ने से सरसों में भारी नुकसान | भाव में सुधार की गुंजाईश | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso me pala

किसान साथियो कुछ दिन की तेज गिरावट के बाद अब सरसों के भाव स्थिर होते हुए दिख रहे हैं। साथियो जैसे जैसे किसान की जो भी फ़सल कटाई की और बढ़ती है उस फ़सल को लेकर बाजार में चल रही खबरें इसके भाव को बहुत प्रभावित करती हैं। चाहे फ़सल मार्केट में आयी हो या नहीं लेकिन उत्पादन बढ़ने की खबरे भाव को गिरा देती हैं और उत्पादन घटने की खबरें भाव को बढ़ा देती हैं। इस रिपोर्ट में हम सरसों को लेकर चल रही खबरों का विश्लेषण करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

पाला पड़ने से सरसों में भारी नुकसान
किसान साथियो पिछले कुछ दिन से मौसम में चल रही चिल के कारण सरसों उत्पादक क्षेत्रो में भयंकर पाला पड़ने की खबरें आ रही हैं। आपने भी देखा होगा कि आपके आसपास किस प्रकार से सरसों की फलियों के उपर बर्फ सी जम जाती है। एक अनुमान के अनुसार पाला पड़ने से राजस्थान हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सरसों की फसल को 15 से 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना है। जिससे  उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। अब बाजार को उम्मीद है कि उत्पादन घटने की संभावना के फलस्वरुप भाव थोड़े बहुत सुधर सकते हैं  गेहूं मे रोजाना बन रहे नए रिकॉर्ड | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 16 Jan 2023

ताजा मार्केट अपडेट
सरसों तेल मिलों की सीमित मांग होने के कारण घरेलू बाजार में सोमवार को सरसों के भाव स्थिर बने रहे। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल बोले। जबकि भरतपुर में सरसों का रेट 6035 रुपये पर खुला। अन्य मुख्य मंडियों में दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर 6200, रेवाड़ी में सरसों का रेट 6150, बरवाला में 5991, और चरखी दादरी में सरसों का रेट 6150 के आसपास दर्ज किए गए।
ब्रांडेड कंपनियों की बात करें तो प्रमुख तेल प्लांट सलोनी में सरसों भाव में 50 रु तक कि बढ़ोतरी की। शारदा और BP प्लान्ट पर सरसों का भाव 6750 का रहा जबकि गोयल कोटा पर सरसों 6250 में बिकी है। ये भी पढे :- देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 16 Jan 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 6150, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5890, श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 6001, श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव 5875, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का प्राइस 5901, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5941, गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 5900, पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5391, रावला मंडी में सरसों का रेट 5865, सादुलशहर मंडी में सरसों का भाव 5851, और देवली मंडी में 42% सरसों का भाव 6040 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया हरियाणा की मंडियों की बात करें तो आदमपुर मंडी में 42.25 लैब सरसों का रेट 6084, ऐलनाबाद मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 6177, भट्टू मंडी में सरसों का रेट 5930, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 6045 और सिवानी मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का भाव ₹5550 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 16 Jan 2023

मलेशिया का पाम निर्यात घटा
विदेशी बाजारों की बात करें तो मलेशियाई पाम तेल वायदा में पिछले सप्ताह 5.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, वज़ह थी कि पाम के सबसे बड़े खरीदारों भारत और चीन से मलेशियाई पाम तेल की मांग कम होने की चिंता है, क्योंकि खाद्य तेल का स्टॉक ज्यादा है और मांग कमजोर है। कार्गो सर्वेक्षक इंटरटेक टेस्टिंग सर्विसेज ने रविवार को कहा कि 1-15 जनवरी के दौरान मलेशियाई पाम तेल उत्पादों का निर्यात में 36.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट हुई है और यह गिरकर 409,731 टन का रह गया, जबकि 1-15 दिसंबर के दौरान 649, 782 टन का निर्यात हुआ था। एक और स्वतंत्र निरीक्षण कंपनी एमस्पेक एग्री मलेशिया ने के अनुसार 1-15 जनवरी के दौरान मलेशियाई पाम तेल उत्पादों का निर्यात 36.4 प्रतिशत गिरकर 401, 749 टन का रह गया है जबकि 1-15 दिसंबर के दौरान 631,401 टन का निर्यात हुआ था। ये भी पढे :-ईरान से बासमती बाजार के लिए अच्छी खबर | तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों की अपडेट
बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल अनुबंध 7 रिंगिट यानी 0.18 प्रतिशत उछलकर  3,852 रिंगिट प्रति टन हो गया। जबकि चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध और इसका इसका पॉम तेल अनुबंध भी कमजोर रहा । शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद था।

घरेलू तेल बजार अपडेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को क्रमशः 1305 रुपये और 1295 रुपये प्रति 10 किलो पर स्थिर बनी रही। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों एक्सपेलर के भाव 10 रुपये गिरकर 1290 पर बंद हुए। इस दौरान सरसों खल की कीमत 2520 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। ये भी पढे :-बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 16 January 2023

देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक सोमवार को 1.70 लाख बोरियों की हुई। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही :-
राजस्थान आवक 65000 बोरी, मध्य प्रदेश आवक 25000 बोरी, उत्तर प्रदेश आवक 10000 बोरी, हरियाणा+ पंजाब आवक 30000 बोरी, गुजरात आवक 5000 बोरी, अन्य आवक 35000 बोरी इस तरह से कुल आवक 170000 बोरी की रही।
सरसों में आगे क्या
किसान साथियों पाला पड़ने की खबरों का सरसों के भाव पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सरसों के तेल की खपत का सीजन तो चल ही रहा है। ऐसे में संभव है कि सरसों में थोड़ी बहुत तेजी बन जाए। लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद करना वाजिब नहीं लगता। सरसों में यहां से आगे बड़ी गिरावट की संभावना भी ना के बराबर है क्योंकि यहां से आगे नॉन कंडीशन सरसों का भाव एमएसपी की तरफ पहुंच चुका है। इसलिए अगर सरसों में थोड़ी बहुत तेजी बनती है तो मौका देख कर अपना माल बेचने पर विचार किया जा सकता है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें 

ये भी पढे : देखें आज के ग्वार के लाइव रेट Guwar Live Rate Today 16 Jan 2023