Movie prime

गल्फूड मेले से क्या है अपडेट आज धान 50 रुपए तक तेज | जाने आज के धान के ताजा मंडी भाव

गल्फूड मेले से क्या है अपडेट आज धान 50 रुपए तक तेज | जाने आज के धान के ताजा मंडी भाव
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो 19 फरवरी से दुबई में गल फूड फेयर चल रहा है । बहुत सारे किसान जिन्होंने धान को अभी तक रोक कर रखा है वह यह जानना चाह रहे हैं कि इस मेले से भारतीय बासमती को कितने ऑर्डर मिलने वाले हैं । हालांकि अभी तक ऑर्डर को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है । सूत्रों से पता चला है कि भारतीय बासमती की स्टॉल्स पर अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है बासमती में पूछ परख काफी दिखाई दे रही है। निर्यात के ऑर्डर पर कल शाम तक मुहर लगने की संभावना है। जानकारों का कहना है की Gulfood दुबई में भारतीय चावल की अच्छी मांग को देखते हुए चावलो मैं 100 से 200 रुपए जल्द बढ़ सकते हैं। यही कारण है जो धान के भाव में भी 50 से 60 रुपए की तेजी देखने को मिली है। अभी तक प्राप्त रूझानों के अनुसार बासमती के बायर अबकी बार अच्छी दिलचस्पी  दिखा रहे हैं। निर्यातक इस समय वेट एंड वॉच की पोजिशन में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय 1718 सेला चावल 980 $ से 1020 $ तक क्वालिटी वाइस बिक रहे हैं। भारतीय बाजार की बात करें तो बासमती 1718 सेला 7500 व्हाइट और गोल्डन 7750 स्टीम 8100 तक बिक रहे हैं। वही 1509 सेला 6800 गोल्डन 7050 स्टीम 7700 तक बिक रहे हैं 1401 सेला 6800 स्टीम 6900 डीपी सेला 6650 तक भारतीय बाजारों में बिक रह हैं। सुगंधा सेला 5400, ताज सेला 5200, RH 10 सेला 4600,सरबती सेला 5100 PR 14 सेला 4400 तक बिक रहे हैं। दोस्तो मंडी भाव टुडे पर हम आपको मेले में मिले ऑर्डर की जानकारी मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दे कि जो भी Gulfood मेले में सौदे हुए है वो रिपोर्ट एक से दो दिन में आ जाएगी। तब तक के लिये  व्यापार अपने विवेक से करे WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4271

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4380

डबरा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3575
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4190

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4227
धान PB1 भाव ₹ 4118

टोहाना मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4225

गोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4331
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4526
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4397

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4551
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4331

बूंदी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4140
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3630
धान सुगंधा भाव ₹ 3120
आवक 25000 बैग्स

अमृतसर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4402
आवक 1000 बैग्स

हाथरस मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3571

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4531
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।