Movie prime

क्या है बासमती निर्यात पर बैन की खबर | जाने पूरा सच

क्या है बासमती निर्यात पर बैन की खबर | जाने पूरा सच
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो बासमती के बाजार में कल से ही हो हल्ला मचा हुआ है। WhatsApp University में खबर फैली हुई है कि सरकार बासमती चावल के निर्यात को बैन कर सकती है। सरकार और चावल निर्यातकों की मीटिंग का एक मैसेज और एक लेटर वायरल हो रहा है। मैसेज में लिखा है कि चावल की कीमतों को रिव्यू करने के लिए यह मीटिंग बुलायी जा रही है। लेटर और मैसेज को भर भर के फॉरवर्ड किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मेसेज का गलत तरीके से अर्थ निकाला जा रहा है। लेटर और मैसेज में कहीं भी नहीं लिखा है कि बात बासमती चावल की चल रही है। पत्र में बात केवल चावल की गई है और यह चावल 100% गैर बासमती चावल ही है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

जान बुझ कर किया गया गुमराह
दोस्तो चावल को लेकर इस सरकारी पत्र का जान बुझ कर गलत अर्थ निकाला जा रहा है ताकि भ्रम फ़ैले और किसान फटाफट अपना माल लेकर बाजार में आ जाएं। यह बासमती के बाजार को डाउन करने की एक साजिश है और इसमें फंसना नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बासमती उत्पादन का 80% से ज्यादा भाग निर्यात किया जाता है और भारत में बासमती के उपभोग का बाजार बहुत ही कमजोर है। ऐसे में सरकार किसी भी हालत में बासमती के निर्यात को बैन नहीं कर सकती।
हालांकि गलत खबरों के फैलने के कारण एक ही दिन में 1718 स्टीम चावल के भाव 300 रुपये तक डाउन हो गए हैं। शाम को धान के भाव पर भी इसका थोड़ा बहुत असर देखने को मिला है। बासमती धान 50 से लेकर 100 रुपये तक डाउन हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि MP की मंडियों में इसका कोई असर नहीं हुआ और धान पूसा बासमती 1 के भाव 4450 के उपर बने रहे।

क्या चल रहे हैं टॉप भाव
किसान साथियों अगर टॉप भाव की बात करें तो भाव अभी भी पंजाब की तरण तारण मंडी में देखने को मिला है। उपर में 1121 5220 रुपये प्रति क्विंटल बिका है जबकि 1718 में टॉप भाव 5120 के लगे हैं। बात हरियाणा की मंडियों की करें तो 1121 में 4850 के उपर भाव नहीं है जबकि 1718 में 4750 के भाव बमुश्किल मिल रहे हैं। 1885 में 4800, 1886 में 4600, 1401 में 4850 और PB1 में 4611 के आसपास के टॉप भाव होने की सूचना मिली है। बात 1847 और 1509 की करें तो 4000 के उपर के भाव टॉप क्वालिटी में देखे जा रहे हैं। माहौल को देखते हुए आज भाव थोड़ा नर्म हो सकते हैं।

आज कैसा रह सकता है बाजार
दोस्तों जिस तरह से खबरें फैलाई जा रही हैं उसका बाजार पर थोड़ा बहुत असर तो पड़ना ही है। चूंकि चावल 1718 डाउन हुआ है इसलिए हो सकता है बाजार आने वाले एक दो दिन तक गति ना पकड़ पाए लेकिन यह असर जल्दी ही बाजार से गायब हो जाएगा। बाजार को अंततः फंडामेंटल के हिसाब से ही चलना है। और फंडामेंटल यही कह रहे हैं कि आने वाले समय में बासमती के इससे अच्छे भाव मिलने वाले हैं। आज 16 दिसंबर को ताजा समाचार मिलने तक टोहाना मंडी में बासमती 1885 के 4800 तक बिकने की खबर आ चुकी है। रतिया मंडी में भी 1401 के सौदे 4800 तक हो चुके हैं।

बासमती में बड़ी मंदी की गुंजाईश नहीं
किसान साथियो मंडी भाव टुडे ने आज तक जितना भी बाजार को समझा है उसके हिसाब से बिल्कुल नहीं लगता कि बाजार में कोई बड़ा मंदा आ सकता है। हमने पहले भी बताया था कि दिसंबर महीने में बड़ी कोशिशे की जाती हैं कि किसी तरह भाव को डाउन करके किसान को डराया जाए और माल को निकलवा लिया जाए। लेकिन आपको इस समय संयम से काम लेना है। अगर आपके पास स्टॉक करने के लिए बढ़िया जगह है तो कम से कम एक महीने के लिए धान को स्टॉक कर सकते हैं। हम नहीं कह रहे की आप सारा माल होल्ड कर लें। लेकिन थोड़ा बहुत माल होल्ड कर ले ताकि आप बाजार की चाल को समझें और देखें। आमतौर पर किसान यही करता है कि जब धान बेच देता उसके बाद ना तो वह भाव को देखता है और ना ही मार्केट को समझने की कोशिश करता है। उसके द्वारा सस्ते में बेचे हुए माल से कितने ही लोग फायदा उठाते हैं और अपना घर चलाते हैं। साथियो डरने की नहीं सब्र करने की जरूरत है इस मंदी को नजरंदाज कर दें और व्यापार अपने विवेक से करें।

आपकी जानकारी के लिए धन और चावल के ताजा भाव की अपडेट नीचे दे दी गई है

टोहाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4850 तेजी 20
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 4600
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4800
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4015
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4400
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4850
धान 1847 हाथ भाव ₹ 4030
धान PB1 भाव ₹ 4550

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4835 तेजी 4
धान PB1 भाव ₹ 4611 तेजी 61
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4051 तेजी 81
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4711 मंदी 20
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3900 तेजी 90

डबरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4550 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4425 तेजी 75
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3900 तेजी 50
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3950 तेजी 50
आवक 15000 बैग्स

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4611
धान 1401 भाव ₹ 4831
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4003

कैथल मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800 मंदी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700 मंदी 70

नरेला मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3884 तेजी 13
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700
धान ताज भाव ₹ 4700
धान RH10 भाव ₹ 2850
धान सरबती भाव ₹ 2900
धान सुगंधा भाव ₹ 3050

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2851 तेजी 46
धान सुगंधा भाव ₹ 3232 तेजी 131
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4441 मंदी 10
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3801 तेजी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4517 तेजी 16
धान 1401 भाव ₹ 4522 तेजी 11
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3851 तेजी 50

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3840 तेजी 40
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4455 मंदी 5
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3825
आवक 25000 बैग्स

डिबाई मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3850 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3210 तेजी 10
धान RH10 भाव ₹ 2750
धान सरबती भाव ₹ 2850
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3750
आवक 3000 बैग्स

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800 मंदी 125
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4541
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700 मंदी 150
 
गोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4765 तेजी 3
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4815 मंदी 61

खरखौदा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4831
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4721
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3800

मुक्तसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4860 मंदी 90
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3880
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4740 मंदी 60
धान 1692 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4630 मंदी 20

भरथाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3900

इटावा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000

सफीदों मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4761 मंदी 100

कोटकपूरा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4745 मंदी 21
धान 1847 हाथ भाव ₹ 4000

ओबेदुल्लागंज मंडी
धान पूसा भाव ₹ 4515
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4320
धान 1692 भाव ₹ 3800
धान सुगंधा भाव ₹ 3250

खनौरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4725 मंदी 25
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4575
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3750
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4770
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4650

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800 मंदी 51
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4681 मंदी 100

अमृतसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4900
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5190 तेजी 39
धान 1718 हाथ भाव ₹ 5000 तेजी 25
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3900
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3900

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4791 मंदी 40

मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000
धान ताज भाव ₹ 2850
धान सुगंधा भाव ₹ 2900
आवक 15000 बैग्स

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4875 तेजी 5
धान PB1 भाव ₹ 4565

उकलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4751 मंदी 90

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4781

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4701 मीडियम
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4701
धान बासमती भाव ₹ 6151

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4828 मंदी 71
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4718 मंदी 33
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4758
धान बासमती भाव ₹ 6141 मंदी 59

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 5000
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5220 मंदी 20
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4805 मंदी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 5120 तेजी 20
धान 1401 भाव ₹ 4300 मंदी 355
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3975 मंदी 25
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3759 मंदी 234
आवक 13000 बैग्स

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।