Movie prime

तो 5000 के पार हो जाएंगे बासमती के रेट? धान बेचने से पहले ये रिपोर्ट जरूर देख लें

तो 5000 के पार हो जाएंगे बासमती के रेट? धान बेचने से पहले ये रिपोर्ट जरूर देख लें
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो 3 दिन का बैक लगने के बाद बासमती धान का भाव फिर से अपने पुराने रुप में आ चुका है। 1121 में पिछले वाले भाव फिर से दिखाई देने लगे हैं। जब दो तीन दिन बासमती में गिरावट दिखी थी तब भी मंडी भाव टुडे पर हमने बता दिया था कि बासमती की बढ़ी हुई आवक के कारण ही यह मंदी दिखी है बाकी फंडामेंटल कमजोर नहीं हैं। ठीक वैसा ही देखने को मिला है बासमती फिर से तेजी के मोड़ में लौट चुका है। अब अगला सवाल यह है कि क्या धान 1121 के भाव 5000 के पार जाएंगे या नहीं। आज की रिपोर्ट में हमने इसी सवाल का जवाब ढूँढने की कोशिश की है। आपसे निवेदन है कि आप इस पोस्ट को अंत ताज पढ़ें जिससे आपको स्थिति का सही सही अंदाजा मिल सके। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

बासमती की डिमांड को लेकर क्या है ऑउटलुक
 किसान साथियो बासमती धान का रेट मुख्य रूप से 2-3 बातों पर निर्भर करता है। इसमे सबसे पहली और मुख्य बात है बासमती की अंतर्राष्ट्रीय डिमांड। मंडी भाव टुडे ने मंडी मंडी जाकर सर्वे किया है मिलर्स के नुमाइंदों से बात की है। बात करने पर पता चला है कि MEP को 1200 डॉलर से 950 डॉलर किए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बासमती की मांग में सुधार देखने को मिला है। आयातक अब भारतीय बासमती की पूछ परख बढ़ा रहे हैं जिसके चलते निर्यातकों ने मिलों से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। कहने का मतलब यही है कि बासमती की सभी वैरायटी की डिमांड बढ़ने लगी है। इसका सीधा असर आप भाव पर देख ही रहे हैं। डिमांड को लेकर एक दूसरा तथ्य यह भी है कि पूरे विश्व में इस समय गैर बासमती चावल का उत्पादन कम है इसका भी बासमती की डिमांड पर पॉजिटिव असर दिख सकता है।

उत्पादन बढ़ा है या घटा है
भाव को प्रभावित करने वाला दूसरा बड़ा फैक्टर है उत्पादन। उत्पादन की दृष्टि से देखें तो इस साल ठीक ठाक उत्पादन बताया जा रहा है। साथियो बासमती में अच्छे भावों को देखकर किसान बासमती की खेती की तरफ जा रहे हैं । खासतौर पर MP और UP में बासमती का रकबा हर साल बढ़ रहा है। साठी धान का उत्पादन हर साल डेढ़ से दोगुना हो रहा है। अच्छी बात यह है कि जिस हिसाब से उत्पादन बढ़ रहा है उसी अनुपात में डिमांड भी बढ़ रही है। साल दर साल बासमती का निर्यात बढ़ रहा है। पिछले 3 साल से ऐसा देखने को नहीं मिला है कि भारत के पास बासमती का स्टॉक पड़ा हो और ग्राहक ना मिले हों। यह ट्रेंड इस बात को कंफर्म करता है कि डिमांड के हिसाब से उत्पादन अभी भी पर्याप्त नहीं है। इसलिए भाव में हर साल नए रिकार्ड बन रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या है माहौल
किसान साथियो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति - अशांति का माहौल, भारतीय बासमती को आयात करने वाले देशों की वित्तीय स्थिति उनके परस्पर संबंध भी बासमती के भाव को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल इस समय बहुत अच्छा तो नहीं लगता क्योंकि एक तरफ जहां पर इजरायल और हमास की लड़ाई में ईरान का झुकाव फिलीस्तीन की तरफ है जबकि भारत का झुकाव इजरायल की तरफ है। इससे भारत और ईरान के रिश्तों में कड़वाहट  तो आ ही सकती है। साथ ही ईरान पर अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी द्वारा प्रतिबंध भी लगाया जा सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो एकाएक बासमती चावल की डिमांड कम हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान भारत से निर्यात का लगभग एक तिहाई हिस्सा खरीदता है। एक अन्य मुद्दे को देखें तो कतर ने हाल फिलहाल ही भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा दी है। इससे भारत और कतर के बीच में संबंध खराब हो सकते हैं। कतर भी भारतीय बासमती का एक बड़ा ग्राहक है इसलिए यह समाचार भी बासमती के भाव में तेजी बनने के हिसाब से अच्छा नहीं है।

घरेलू बाजार में क्या है सेंटिमेंट
साथियो बाजार के फंडामेंटल को तो हमने देख लिया लेकिन तेजी मंदी का अंदाजा लगाने के लिए बाजार के ताजा सेंटीमेंट को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। ताजा रूझान यही है कि बासमती में चौतरफा तेजी का माहौल है। सभी किस्मों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। बासमती 30 के भाव ने 6600 का स्तर पार कर लिया है जबकि 1121 में 4750 के भाव अब आम होने लगे हैं। हालांकि 1718 धान में अभी तक 4400 के उपर के भाव पर रेजिस्टेंस देखने को जरूर मिल रहा है। लेकिन 1121 का रकबा इस साल घटा है तो पूरी उम्मीद है कि यह जल्दी ही 1121 के बराबर पहुंच जाएगा। बासमती 30 के भाव ने सबको चकित करने का काम किया है भाव 6600 के पार जा चुके हैं। बासमती 30 के भाव बढ़ने के चलते उम्मीद लगायी जा रही है कि PB1, 1401 और इनकी समकक्ष किस्मों के भाव अभी और बढ़ेंगे। जहां तक 1885 के भाव की बात है भले ही इस समय 1885 के भाव 1121 से कम मिल रहे हैं लेकिन जल्दी ही ये अन्तर समाप्त होने वाला है। बात 1847 और 1692 की करें तो इस समय बढ़िया सूखा धान बाजार में आ रहा है इसके भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। चूंकि ये किस्म किसी भी मायने में 1509 से कम नहीं है इसलिए 4000 के भाव मिलने की संभावना प्रबल है।

बासमती को रोके बेच दें
किसान साथियों इस समय बासमती के भाव में तेजी का माहौल बना हुआ है डिमांड और सप्लाई के रूल को देखते हुए आगे और भी तेजी बनी रह सकती है। बासमती के भाव बढ़ते बढ़ते इस समय अच्छे स्तर पर चल रहे हैं । जिन किसानों को रिस्क लेकर चलना है वे 1718 को होल्ड करके चल सकते हैं।   साथियों इसमें कोई शक नहीं है कि अगर हालात स्थिर बने रहे तो जल्दी ही 1121 के भाव 5000 के पार चले जायेंगे। लेकिन मंडी भाव टुडे का मानना है कि बहुत ज्यादा रिस्क न लेते हुए थोड़ा बहुत माल निकलने में समझदारी है। व्यापार अपने विवेक से ही करें

आपकी सुविधा के लिए बासमती धान के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं

हरियाणा की मंडियों के भाव
टोहाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4440 तेजी 120
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4125 तेजी 25
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3350 मंदी 40

सिरसा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3671
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान PB1 भाव ₹ 4100
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100
आवक 125000 बैग्स

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4345 तेजी 34
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3305 तेजी 44
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3931 मंदी 69
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3551 मंदी 24

घरौंडा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 मंदी 11

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4705 तेजी 54
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4394 तेजी 63

गन्नौर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371 तेजी 10

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4395 तेजी 65
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4374 तेजी 114
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4020

जुलाना मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4150 तेजी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4661 तेजी 60
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3921
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371 तेजी 20
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3250
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600

नरवाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000 तेजी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 50

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 20

होडल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400

रानियाँ मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4275 तेजी 32
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3562 तेजी 61

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4395 तेजी 5

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4705 तेजी 84
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 29

लाडवा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4350
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4750
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3655 मंदी 10
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4285 मंदी 60

तरावड़ी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6600 तेजी 151

निगधू मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6579

कलायत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4705
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4394 तेजी 69
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300

पूंडरी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6601 तेजी 100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4618
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4431 तेजी 60
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3691


नूह मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4571 तेजी 45
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3625
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4275 तेजी 50

गोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3421
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800 तेजी 100
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3352
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3751 तेजी 151
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3831 तेजी 14
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 मंदी 18
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4679 तेजी 94


भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4221

इस्माइलाबाद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600

छर्रा मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2751 तेजी 1
धान सुगंधा भाव ₹ 3051 मंदी 30
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4101 तेजी 51
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3351
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3501 तेजी 1
धान ताज भाव ₹ 2801

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4681 तेजी 56
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4381 तेजी 31

पाई मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6510 तेजी 110

पिहोवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3325 मंदी 50
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200 तेजी 150
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4271 मंदी 29
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4550
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 50
धान बासमती भाव ₹ 6221 तेजी 21

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4658 तेजी 17
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4381 तेजी 48

सिलवानी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3525
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3750
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4275


नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650 तेजी 150
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250 मंदी 20
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3550 तेजी 50
धान ताज भाव ₹ 2800 तेजी 200
धान सुगंधा भाव ₹ 3000 तेजी 300
आवक 70000 बैग्स


पलवल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 मंदी 100
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200 मंदी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
आवक 20000 बैग्स

नजफगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700 तेजी 49
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4725 तेजी 125
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4351 तेजी 51
आवक 25000 बैग्स

बल्लभगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3601 तेजी 40
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3621
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4280 तेजी 80
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600 तेजी 79
आवक 6200 बैग्स

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4671 तेजी 70
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4391 तेजी 90

खरखौदा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4351

पंजाब की मंडियों के भाव

तरनतारन मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250
आवक 1250000 बैग्स

अमृतसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4400
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
आवक 20000 बैग्स

खनौरी मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4400 तेजी 70
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4100

MP राजस्थान UP के भाव
दतिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3490
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3765
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3650
आवक 15000 बैग्स

हरदोई मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3150
धान ताज भाव ₹ 2650

कोटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान सुगंधा भाव ₹ 3000
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900
पूसा बासमती भाव ₹ 3900
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3900
आवक 70000 बैग्स


देवचरा मंडी यूपी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3150
धान ताज भाव ₹ 2500/2670
धान RH10 भाव ₹ 2400/2500
धान सरबती भाव ₹ 2500/2600

बारां मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3501
धान सुगंधा भाव ₹ 3101
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4051
आवक 10000 बैग्स

दनकौर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4421
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4125
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान सरबती भाव ₹ 2700
आवक 10000 बैग्स

एटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान ताज भाव ₹ 2700
धान सुगंधा भाव ₹ 2900
धान सरबती भाव ₹ 2500
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
आवक 15000 बैग्स

मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3150
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3700
धान ताज भाव ₹ 2600 तेजी 50
आवक 35000 बैग्स

बरेली मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3750
धान पूसा बासमती भाव ₹ 4150
आवक 6300 बैग्स

मथुरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3551 तेजी 51
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4001 तेजी 1
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3351
आवक 25000 बैग्स


गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान ताज भाव ₹ 2800 तेजी 50
धान RH10 भाव ₹ 2600
धान सरबती भाव ₹ 2750 तेजी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3050 तेजी 50
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3100
आवक 8000 बैग्स

डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3440 मंदी 10
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3750 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 2990 तेजी 90
आवक 125000 बैग्स

डिबाई मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3750
धान सुगंधा भाव ₹ 3050
धान RH10 भाव ₹ 2800
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3350
आवक 8000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान सुगंधा भाव ₹ 3080 तेजी 60
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4100 तेजी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3425
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4240 मंदी 10
आवक 40000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100 तेजी 50
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान सुगंधा भाव ₹ 3075 तेजी 105
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3271
आवक 70000 बैग्स

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2742 तेजी 1
धान सुगंधा भाव ₹ 2981 मंदी 1
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4036 मंदी 135
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3452 मंदी 53
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4372 तेजी 171
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4051
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3301 तेजी 100
धान 1509 हाथ भाव ₹ 350

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।