Movie prime

क्या बासमती में पिछले साल जैसे भाव सम्भव हैं | जाने रिपोर्ट में

धान की तेजी मंदी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो अगर देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले इस साल बासमती चावल के भाव में कुछ खास कमजोरी देखने को नहीं मिली है लेकिन धान के भाव गिरकर पिछले साल से काफी कम हो चुके हैं। ऐसा क्या कारण हो सकता है जिससे भाव इतने गिर जाएं। धान के इन गिरे हुए भावों के इन स्तरों से उठने की क्या संभावना है आज की रिपोर्ट में हम इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

2022 vs 2023
साथियो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई 2022 में 1121 स्टीम का भाव 9400 और सेला का भाव 9000 का चल रहा था। जबकि इसी समय इसका धान 4700-4800 के आसपास बिक रहा था। देखने वाली बात यह है कि इस साल आज के भाव को देखें तो 1121 स्टीम के भाव तो लगभग समान ही चल रहे है लेकिन सेला क्वालिटी में 1000 रुपये प्रति क्विंटल का अन्तर है। और यही अन्तर धान के भाव को पिछले साल से नीचे रख रहा है। बात 1718 की करें तो 15 जुलाई 2022 को 1718 स्टीम का भाव 8500- 8800 के आसपास चल रहा था जबकि इसका सेला क्वालिटी का भाव 8200-8400 की रेंज में था। लेकिन इस समय यानि 16 जुलाई 2023 को 1718 के सेला का भाव 7700 और और स्टीम का भाव 9050 चल रहा है सेला और स्टीम के भाव में 1300 रुपये प्रति क्विंटल का अन्तर है। कहने का मतलब यही है कि सेला चावल की डिमांड कम है जिसके कारण धान के भाव पिछले साल से काफी नीचे हैं।

WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

क्यों गिरे धान के भाव
दोस्तो 2022-23 का वह साल था जब बासमती धान के भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। 1121 धान ने 5350 के उपर के भाव भी दिखाए हैं। लेकिन ऊंचे भाव को देखकर किसानों ने धान की बुवाई का रकबा बढ़ा दिया है। यही कारण है कि इस साल साठी 1509 धान की बम्पर आवक देखने को मिली है। इस बम्पर आवक के चलते भाव भी धराशायी हो गए हैं 4000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला बासमती 1509 धान का भाव 2800-3000 की रेंज में आ गया है।

फिर से बढ़ेगा धान का भाव
किसान साथियो साठी 1509 की आवक अब सिमटने लगी है यही कारण है कि भाव फिर से तेजी के मोड़ में आ गए हैं। बासमती उत्पादक बेल्ट में बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। कई इलाक़ों में बासमती की फसल डूब चुकी है। पानी उतरने के बाद ही इसमें दोबारा रोपाई हो पाएगी। धान की नर्सरी भी डूब चुकी हैं। हालांकि बारिश के कारण हुए नुकसान का सही सही आकलन नहीं हो पाया है लेकिन बासमती के व्यापारियों ने नुकसान को देखते हुए भाव बढ़ा दिए हैं। पिछले साल इन्हीं दिनों में बासमती 1509 के भाव 3200 से 3400 की रेंज में चल रहे थे जो कि इस साल 2800 तक पिटने के बाद अब फिर से 3100-3200 की रेंज में आ चुके हैं। दूसरी तरफ अल नीनो के कारण विश्व भर में अनाज की कमी होने की आशंका भी बनी हुई है। इन्हीं चिंताओं के चलते सरकार भी गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। ऐसे में आगे चलकर बहुत कम संभावना है कि बासमती में कोई मंदी बनेगी। चूंकि बासमती का बाजार खबरों पर चलता है इसलिए माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है कि बासमती में पिछले साल जैसे भाव फिर से बनने की संभावना है।

बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 16  जुलाई  2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8000/8050 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 8500 से 8600 तेजी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 9300/9450 तेजी 0


1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7650/7700 तेजी 0
1718 गोल्डन भाव ₹7900 /8150 तेजी 0
1718 स्टीम भाव ₹ 9000/9050 तेजी 0

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव 6950/7000 तेजी 0
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7400 /7500 तेजी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 8700/8850 तेजी 0

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9100 /9200 तेजी 200

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6000 - 6200 तेजी 0

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 5850/5900 तेजी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6259/6300 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7500 /7700 तेजी 300

सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 5200 से 5300 तेजी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5600 से 5650 तेजी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6000/6150 तेजी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5100 से 5250 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5650/5700 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6300 /6400 तेजी 0

Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8000/8100  मंदी 50
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8550/8600 मंदी 50
Pusa  Raw भाव ₹ 9100/9150 मंदी 50

PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4350/4400 तेजी 50
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4500/4550 तेजी 50
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4450/4550 तेजी 100

सोना मसूरी
स्टीम भाव ₹ 3950-3975 मंदी 25

 धान के ताजा भाव
करनाल मंडी
आवक 10’000
नया धान 1509 साठी कंबाइन भाव ₹ 2600 से 3150

होडल मंडी
आवक 6000 बोरी
नया धान 1509 साठी कंबाइन भाव ₹2850 से 3100

गंगोह मंडी
आवक 12000 बोरी
नया धान 1509 साठी कंबाइन भाव ₹ 2750 से 3040

गदरपुर मंडी
धान आवक 10000 बोरी
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹3000 से 3125
नया धान नूरी कंबाइन भाव ₹2000 से 2150
नया धान PR 26 कंबाइन भाव ₹1700 से 1830

गढ़ मुक्तेश्वर मंडी

धान 1509 साठी कंबाइन भाव ₹ 2800/3000

आवक 3000 बोरी

बुलंदशहर मंडी
आवक 4500 बोरी
नया धान 1509 साठी कंबाइन भाव ₹2301 से 3101

नरेला मंडी
आवक 5000 बोरी
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹2601 से 2900

डबरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान सुगंधा भाव ₹ 2900
धान क्रांति भाव ₹ 2000

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।