बासमती में तेजी | 1121 स्टीम पहुँचा 10000 के नजदीक | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो धान और चावल का बाजार एक बार फिर से बढ़ सकता है। बासमती चावल में स्टीम क्वालिटी के भाव लगभग उसी स्तर पर जा पहुंचे हैं जिन स्तरों पर पिछले सीज़न में धान के टोप भाव मिले थे। बासमती 1121 स्टीम का रेट 9800 रुपये प्रति क्विंटल हो चुका है। 10000 रुपये की आवाजें भी सुनी जा रही हैं। चावल के इन भावों को देखते हुए ऐसा लगता है कि भाव के मामले बासमती के किसानों के फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं।
क्या है तेजी की वज़ह
हरियाणा और पंजाब जो कि बासमती धान के मामले में मुख्य उत्पादक बेल्ट के रूप में जानी जाती है। यहां पर अत्यधिक बारिश के कारण धान की खेती को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित कर दिया है। यही कारण है कि आनन-फानन में स्टॉकिस्ट सक्रिय हो गए हैं और धान की खरीदारी की जा रही है।
रूस और यूक्रेन में बढ़ी तनातनी
रूस ने काला सागर अनाज समझौते से अपने आपको अलग कर लिया है। इसके अलावा घोषणा की है कि यूक्रेन की तरफ से आने जानेवाले जहाजों को युद्ध सामग्री से लैस माना जाएगा। ऐसा करने से युक्रेन से अनाज की आवाजाही रुक जाएगी। जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनाज की सप्लाई बाधित होगी। ऐसे में गेहूं से लेकर चावल के भाव बढ़ सकते हैं
कितनी बनी है तेजी
चावल के अलावा बासमती 1509 धान के भाव में भी सुधार देखने को मिल रहा है। 1509 के भाव जो कि 2000 से लेकर 2900 तक बिक रहे थे अब यहा 3200 के उपर के भाव मिलने लगे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में बासमती धान के भाव और बढ़ जाएंगे।
आपकी सुविधा के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं।
Dhaan Ke Bhav
धान के भाव
घरौंडा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3131
करनाल मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3200
आवक 20000 बैग
अलीगढ़ मंडी
आवक 1500 बैग्स
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3155
बुलंदशहर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2001/3051
आवक 8000 बैग
डबरा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2500 से 3150
आवक 25000 बैग
बिलासपुर मंडी
आवक 15000 बैग
धान नूरी कंबाइन भाव ₹1800 से 2100
धान 1509 भाव ₹ 2500 से 2900
बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 20 जुलाई 2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8000/8050 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 8500 से 8600 तेजी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 9700/9800 तेजी 300
1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7850/7950 तेजी 250
1718 गोल्डन भाव ₹8000 /8250 तेजी 100
1718 स्टीम भाव ₹ 9200/9300 तेजी 250
1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव 7200/7400 तेजी 250
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7500 /7600 तेजी 100
1509 स्टीम भाव ₹ 9100/9200 तेजी 350
1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9300 /9400 तेजी 200
Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6000 - 6200 तेजी 0
Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 5850/5900 तेजी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6259/6300 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7500 /7700 तेजी 0
सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 5200 से 5300 तेजी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5600 से 5650 तेजी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6000/6150 तेजी 0
RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5100 से 5250 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5650/5700 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6300 /6400 तेजी 0
Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8000/8100 तेजी 0
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8450/8550 मंदी 50
Pusa Raw भाव ₹ 9000/9050 मंदी 100
PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4550/4600 तेजी 200
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4650/4700 तेजी 150
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4650/4700 तेजी 150
सोना मसूरी
स्टीम भाव ₹ 3950-3975 मंदी 0
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।