Movie prime

बासमती के भाव में आज फिर से हुआ बदलाव | जाने आज किस तरफ मुड़े रेट

बासमती के भाव में आज फिर से हुआ बदलाव | जाने आज किस तरफ मुड़े रेट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों हमारे बहुत सारे किसान साथी हैं और व्यापारी भाई हैं जो इस समय यह जानना चाहते हैं कि कौन सी बासमती की किस्म 2025 में सबसे ऊंचे भाव में बिकेगी और सबसे ज्यादा फायदा देगी। किसान साथियों सीजन की शुरुआत से पहले ही यह अंदाजा लगाना की कौन सी किस्म सबसे महंगी बिकेगी थोड़ा सा मुश्किल काम है, लेकिन मंडी मार्केट मीडिया ने बासमती के बाजार का गहन विश्लेषण किया है और डिमांड और सप्लाई के आधार पर यह निष्कर्ष निकला है कि 2025 में भी 1121 धान की किस्म ही आपको सबसे ज्यादा फायदा दे सकती है। हमारा ऐसा कहने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि 1121 जो की एक प्रीमियम बासमती की किस्म है अभी भी अच्छी खासी डिमांड में बनी हुई है इस धान की खास बात यह है कि यह कुछ विशेष इलाके में ही पैदा की जा सकती है। 1718 1509 1886 और PB1 (जिसकी खेती UP राजस्थान और मध्य प्रदेश में जोर शोर से हो रही है) की तरह इसका क्षेत्र उतना विशाल नहीं है और इसकी बढ़िया खेती पंजाब हरियाणा और कुछ सीमावर्ती इलाक़ों तक सीमित है। इसलिए इसका उत्पादन सीमित मात्रा में ही हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1718, 1509, 1692, 1847, 1401, 1886 और PB1 जैसी किस्मों की खेती काफी बढ़ी है इसलिए इसकी पर्याप्त सप्लाई बनी रहेगी। कुछ दिनों बाद 1509, 1692 और 1847  साठा धान की आवक भी शुरू हो जाएगी इसलिए इनमें उतने बड़े उछाल की उम्मीद नहीं है जितना 1121 में आ सकता है। वैसे भी आजकल बासमती की इतनी किस्में विकसित हो गई हैं कि आयातक कन्फ्यूजन में रहते हैं और 1121 पर ही अपना भरोसा जता रहे हैं। साथियो हम यह क्लीयर करना चाहते हैं कि यदि एक बासमती धान किस्म तेज होती है तो बाकी भी अपने आप होती हैं लेकिन जितना अन्तर अलग अलग किस्मों के रेट में इस समय चल रहा है वह बहुत ज्यादा कम होगा ऐसा नहीं लगता। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि हालिया परिस्थिति को देखते हुए 1121 में आपको इस बार उपर मने 4500 से लेकर 4800 के बीच के भाव मिल सकते हैं। अगले नंबर पर हम 1885 को रखना चाहते हैं। बासमती 30 में भी इस बार बेहतर भाव की उम्मीद की जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें

अलीगढ़ मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3400 से ₹ 3600 तेजी ₹ 50
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2700 से ₹ 2900 स्थिर
धान 1718 सीड QUALITY भाव ₹ 3800
आवक 2000 बैग्स

बूंदी मंडी (राजस्थान)
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3300 से ₹ 3425 तेजी ₹ 45
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3100 से ₹ 3480 तेजी ₹ 20
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2800 से ₹ 3105 तेजी ₹ 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2900 से ₹ 3080 मंदी ₹ 20
धान सुगंधा मीडियम भाव ₹ 2550 तेजी ₹ 0
आवक 20000 बैग्स

🔥💥 सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊 

नरेला मंडी (दिल्ली)
धान 1718 भाव ₹ 3600 तेजी 20
धान 1121 भाव ₹ 4350 तेजी 0
धान 1509 भाव ₹ 3015 तेजी 15
धान सरबती भाव ₹ 2300 तेजी 0
धान ताज भाव ₹ 2400 से 2450 तेजी 0

नजफगढ़ मंडी (दिल्ली)
धान 1121 भाव  4350 से  4400 मंदी 50
धान 1718 भाव ₹ 3675 तेजी 25
धान 1509 भाव ₹ 2900
सरसों (39.9 लैब) भाव ₹ 6150 मंदी 50
गेहूं भाव ₹ 2450 से ₹ 2525 मंदी 25
गेहूँ टॉप माल 2650 तक
आवक 1000 बैग्स

आज की चावल व्यापार रिपोर्ट

दिरबा (पंजाब) लाइन से
प्योर 1718 सेला भाव ₹6325 लोड
क्वांटिटी 150 टन
फुल कुकिंग क्वालिटी
खरीदार लोकल स्टॉकिस्ट
का व्यापार हुआ

हरियाणा लाइन से
ताज गोल्डन भाव ₹4825
कर्नाल के अच्छे एक्सपोर्टर
का व्यापार हुआ

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।