Movie prime

बासमती के लिए बुरी खबर | जाने भाव पर क्या होगा असर

बासमती के लिए बुरी खबर | जाने भाव पर क्या होगा असर

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम अपनी लगभग हर रिपोर्ट में बताते हैं कि बासमती का बाजार पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की घटनाओं से प्रभावित होता रहता है। बासमती के बाजार में फिर से एक ऐसी खबर आयी है जिसके चलते बासमती के बाजार में हलचल शुरू हो गई है। खबर का असर यह हुआ है कि एक हफ्ते से बासमती चावल में बन रही तेजी पर सोमवार को ब्रेक लगता दिखाई दिया।
बासमती धान और चावल में शनिवार को गिरावट आई है। खबर है कि ईरान की सरकारी खरीद एजेंसी GTC ने हाल ही में जारी किया गया एक लाख टन बासमती के टैंडर को होल्ड कर दिया है। होल्ड करने की वज़ह को तकनीकी कारण बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि तकनीकी कारणों से टैंडर होल्ड हुआ है और उम्मीद है कि यह जल्द ही हल हो जाएगा।

हालांकि इस मामले में डरने की ज्यादा बात नहीं है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेंडर में तकनीकी दिक्कत आना सामान्य बात हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि यह मामला हल हो जाएगा । जब ईरान से चावल की डिमांड निकली है तो आखिर आपूर्ति तो चाहिए ही। हम मानते हैं कि इस समय कोई बड़े निर्यात आर्डर नहीं है लेकिन पुराने आर्डर आपूर्ति प्रक्रिया चल रही है जिससे बाजार हल्का उतार चढ़ाव दिखाता रहा है। वहीं किसी अरब देश को भेजे गए चावल को लेकर कोई परेशानी सामने आने की चर्चा भी है। हालांकि परेशानी को लेकर अभी तक कुछ साफ़ नहीं हो पाया है। लेकिन कई व्यापारियों ने दबी जुबान में इसे स्वीकार भी किया है।  आल इंडिया राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नाथीराम गुप्ता ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के स्तर पर ऐसी कोई बात नहीं है।
भाव की बात करें तो इस समय सेला में 1718, 1121 व 1509 का भाव 8100-8200 रु प्रति क्विंटल बोला जा रहा है। वहीँ स्टीम में 1401 का भाव 9600 रु, 1121 स्टीम 9200-9400 व 1718 9100-9150 रु के स्तर पर व्यापार हो रहे हैं। बासमती बाजार में अरब और ईरान से आई नकारात्मक खबरों से एक बार तेजी रुक गई है। हो सकता है कि यही रूझान एक दो हफ्ते औए चल जाए। ऐसे में कुछ गिरावट भी थोड़ी बहुत और बढ़ सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
बासमती धान की बात करें तो आखिरी अपडेट मिलने तक धान के भाव इस प्रकार चल रहे हैं :-

तरनतारन मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4771
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4625
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4761

अलीगढ़ मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4350
धान 1509 भाव ₹ 4100
धान सुगंधा भाव ₹ 3450

बढ़ती आवक के चलते गेहूं हुआ नर्म | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 27 Mar 2023

कैथल मंडी
धान 1718 भाव ₹ 4300
धान बासमती भाव ₹ 4500

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1718 भाव ₹ 4360
धान सुगंधा भाव ₹ 3650

गोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4621
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4641 तेजी 16

पिपरिया मंडी
धान पूसा भाव ₹ 4690
आवक 10000 बैग्स

डबरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4325
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4275
आवक 2000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4250
धान 1718 भाव ₹ 4390 तेजी 40
धान 1509 भाव ₹ 3900 तेजी 30
आवक 15000 बैग्स

जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651

नरेला मंडी
धान 1509 भाव ₹ 4201
धान 1121 भाव ₹ 4530
धान 1718 भाव ₹ 4480
धान ताज भाव ₹ 3450
धान सुगंधा भाव ₹ 3600
धान सरबती भाव ₹ 3000
धान RH10 भाव ₹ 2950

आज सरसों के क्या खुल सकते हैं भाव | मंदी रहेगी या तेजी | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

टोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4461