विदेशों से बासमती को लेकर आयी बुरी ख़बर
साथियों बासमती को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बड़ा बदलाव हुआ है। यूरोपीय संघ ने भारत को चौंकाते हुए पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पैदा होने वाले लंबे दाने वाले सुगंधित चावल को आधिकारिक रूप से बासमती की मान्यता दे दी है और इसके आयात की अनुमति भी प्रदान कर दी है। इस फैसले को भारतीय बासमती उद्योग के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है। यूरोपीय संघ ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। खास बात यह है कि यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान के ‘सुपर बासमती कर्नेल’ को पोलैंड के जरिए आयात की अनुमति दी है और अब पाकिस्तान के जीआई टैग आवेदन में सिंध के चावल को भी शामिल कर लिया गया है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दरअसल 2003 में यूरोपीय आयोग ने यह माना था कि बासमती भारत और पाकिस्तान के गंगा-सिंधु के मैदानी इलाकों में ही पैदा होता है, जिसमें भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी प्रमुख क्षेत्र रहे हैं। अब इस नए कदम से भारत की दावेदारी कमजोर हुई है। यूरोपीय संघ का यह रुख न सिर्फ भारत के लिए व्यापारिक नुकसानदेह है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बासमती की पहचान को लेकर चल रही जंग में पाकिस्तान को मजबूती देता है। यूरोप में फेडरेशन ऑफ यूरोपियन राइस मिलर्स ने पहले भी भारत की ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (AIREA) और पाकिस्तान की राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान (REAP) से बातचीत कर यह तय किया था कि दोनों देशों के सिंधु-गंगा क्षेत्र में पैदा होने वाली खास किस्मों को ही बासमती माना जाएगा। मगर अब यूरोपीय संघ का रुझान पाकिस्तान की ओर झुकना भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर चिंता का कारण है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
