Movie prime

धान 1121 का भाव पहुँचा 4100 अब आगे क्या रोके या बेचे - देखें रिपोर्ट

dhan ka rate

धान 1121 का भाव पहुँचा 4100 अब आगे क्या रोके या बेचे - देखें रिपोर्ट

किसान साथियो मंडी भाव टुडे ने सीजन की शुरुआत से पहले ही बता दिया था कि धान के भाव( dhan ka rate) चार हजार के ऊपर रहने वाले हैं। और अब वह समय आ चुका है जब ज्यादातर मंडियों में 1121 धान के भाव 4000 के ऊपर पहुंच गए हैं। कल शाम को पंजाब की नाभा मंडी में धान 1121 का भाव 4110 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। हरियाणा की ज्यादातर मंडियों में भी धान के भाव 4000 के ऊपर पहुंच गए हैं, नरेला मंडी ( Narela mandi Rate) में भी 1121 धान का रेट 4000 के पार जा चुका है और इसमें लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है।  किसान साथियों अगर हरियाणा पंजाब की बात करें तो अभी केवल 10 % फसल ही मार्केट में आई है। ऐसे में लगातार बनी हुई तेजी को देख कर किसान साथी य़ह जरूर जानना चाह रहे होंगे की आगे चलकर धान के भाव में कितनी तेजी और आ सकती है। इस रिपोर्ट में हम इसी तथ्य को समझने की कोशिश करेंगे।

क्या है ट्रेंड

किसान साथियो बासमती के भाव को हम पिछले कई साल से कवर कर रहे हैं। आमतौर पर यही ट्रेंड देखने को मिला है कि सीज़न शुरुवात में भाव थोड़े से नर्म रहते है। उसके बाद धीरे धीरे भाव में तेजी बननी शुरू होती है। इस ट्रेंड को चाहे तो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर 2019 से लेकर आज तक कि डेट वाईज वीडियो में देख सकते हैं। सीज़न की शुरुआत में भाव के नरम रहने की बड़ी वज़ह यही है कि शुरू शुरू में अच्छा माल मार्केट में नहीं आ पाता। कुछ किसान भाई होपर जैसी बीमारी से बचने के लिए धान को जल्दबाजी में कटवा देते हैं जिससे धान में नमी ज्यादा रह जाती है और हरा दाना भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण अच्छे भाव नहीं मिल पाते।

दूसरी बड़ी वज़ह यह है कि उत्पादन का कम होना। पिछले दो सालों से बासमती धान की डिमांड के अनुपात में उत्पादन में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही बड़ी वज़ह है कि भाव निरंतर बढ़ रहे है। कम उत्पादन होने के कारण मिलों के पास धान का बफर स्टॉक जीरो हो गया था। इसलिए चालू सीज़न की शुरुआत में 1509 धान के भाव 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गए थे। चालू सीज़न मे बासमती की बुवाई का रकबा जरूर बढ़ा है,  लेकिन पिछले दिनों आयी बरसात के कारण बासमती की फ़सल में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उत्तरप्रदेश और हरियाणा के बड़े हिस्से में फ़सल जलमग्न हो गई हैं कुछ हिस्सों में लगभग 25% तक का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत यह है कि पंजाब में इतना ज्यादा नुकसान नहीं है।

विदेशी डिमांड पर क्या है अपडेट
बासमती बाजार के जानकारों का कहना है कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बासमती 1121, 1718 और 1401 की अच्छी खासी निर्यात (Basmati Export) डिमांड बनी हुई है। सऊदी अरब, ईरान और मिडल इस्ट देशों से अच्छे ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। पूरे विश्व में बासमती चावल की डिमांड बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका में भी बासमती का उपभोग बढ़ा है । डिमांड को देखते हुए भाव में मंदी आने की संभावना कम है।

चावल के भाव पर क्या है अपडेट

चावल के भाव को देखें तो अभी भी 1121 सेला के भाव 7800 से 8000 के बीच बने हुए हैं जबकि स्टीम क्वालिटी में 1121 के भाव 8500 तक बने हुए है। 1509 स्टीम चावल के भाव 7200 और सेला क्वालिटी में 6200 के आसपास चल रहे हैं। जबकि 1401 स्टीम का भाव 7550 के आसपास चल रहा है। चावल के इन भावों को देखते हुए भी यह कहा जा सकता है कि 1121 धान के भाव 4000 के उपर रहने की पूरी पूरी संभावना है।

रोके या बेचे
किसान साथियो जैसा कि हम अपनी रिपोर्ट में हमेशा बताते हैं कि सरसों और धान के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल से प्रभावित होते रहते हैं। धान का भाव सरसों से भी ज्यादा संवेदनशील है। हाल-फिलहाल के भाव को देखें तो बासमती में ठीक-ठाक भाव मिल रहे हैं। ऐसे में थोड़ा-थोड़ा करके माल को निकाल सकते हैं। जिन किसान भाइयों को बड़ा रिस्क लेना है वही माल को स्टॉक करें। व्यापार अपने विवेक से करें

आपकी सुविधा के लिए विभिन्न मंडियों में बासमती धान के भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है

पाई मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3715

निग्धू मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3625

पानीपत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3751
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000

बल्लबगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3991

नुह मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3371
धान 1121 भाव ₹ 3850

घरौंडा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3900
धान 1718 भाव ₹ 3731

फतेहाबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3715
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3540

पलवल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3342


भुना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3188
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3361

गन्नौर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3451
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3731
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4070

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4041 मंदी 21
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3751 तेजी 26

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 3511
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3315

टोहाना मंडी
धान DP भाव ₹ 3780
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3325 मंदी 75
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3560 तेजी 49

पिहोवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3620 मंदी 5

रतिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3341
धान PB1 भाव ₹ 3600
धान 1401 भाव ₹ 3700

कैथल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 मंदी 10
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3350 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700 तेजी 50

चीका मंडी
धान 1401 भाव ₹ 3590

खरखौदा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4021 मंदी 40
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3711 तेजी 10
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3481 तेजी 30
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3201

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4011 तेजी 80
धान 1718 भाव ₹ 3800 तेजी 100

नरवाना
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3900
धान 1125 हाथ भाव ₹ 3700
धान 1125‌ कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1509 कमबाइन भाव ₹ 3200

रोहतक मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3592
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4005

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000 तेजी 49

बेरी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3541 मंदी 10
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000 तेजी 69
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3421
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3731 मंदी 10

कलायत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3848
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3396 तेजी 36

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3659 तेजी 60
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3353
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3765  तेजी 19
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3381
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4051 तेजी 65
आवक 15000 बैग्स

लाडवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000
धान 1718 भाव भाव ₹ 3530

खनौरी मंडी
धान DP भाव ₹ 3725 तेजी 25

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4060 तेजी 15
धान 1718 भाव ₹ 3771 तेजी 5
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3782 तेजी 112

बापोली मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000

नारनौंद मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3511
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3911 तेजी 11
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3252 मंदी 23
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3731

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3504
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3460
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4010
आवक 25000 बैग्स

अमृतसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3950
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250

कोटक पूरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3570
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3650

फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3787 तेजी 36

मुक्तसर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3945
धान 1509 हाथ भाव ₹ 1718 कंबाइन भाव ₹ 3550
धान ₹ DP भाव ₹ 3600

मलौट मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3700

तरनतारन मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3600
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3550
धान 1121 हाथ भाव ₹3999
धान P7 भाव ₹ 3347
धान DP 1401 भाव ₹ 3400

नाभा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000
धान 1509 हाथ भाव ₹3560
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3650
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3700
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4110
धान DP 1401 भाव ₹ 3725
आवक 50000 बैग्स