धान में डरने की जरुरत नहीं, जल्द बढ़ेंगे भाव, जाने क्या है वजह - Basmati Export News

 

धान में डरने की जरुरत नहीं जल्द बढ़ेंगे भाव जाने क्या है वजह - धान की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो कल के दिन को छोड़ दें तो पिछले 1 हफ्ते में बासमती धान और चावल के भाव (Basmati Rice Rate) में कुछ  कमजोरी देखने को मिली है। चावल बाजार 150 से 300 रुपए टूट चुका है जबकि धान अपने टॉप भाव से 100 से 150 रुपए कमजोर हुआ है। हालांकि बासमती 30 नंबर (ट्रेडिशनल बासमती) धान के भाव 6000 रुपए के लेवल को पार चुके हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को 1121 सेला चावल 300 रुपये तेज हुआ है। ऐसे में अब कुछ मजबूत किसान साथी धान को होल्ड करना चाहते है। उनके मन में सवाल है कि आगे चलकर धान के भाव कितने बढ़ सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो किसी भी फ़सल के भाव में लगातार तेजी नहीं चल सकती। जहां तक बासमती धान का सवाल है इस बार माहौल थोड़ा अलग है। सीज़न की शुरुआत से ही बासमती धान मे तेजी बनी हुई है। बीच के दो चार दिन के गैप को छोड़ दें तो मार्केट में अभी तक कुछ खास कमजोरी नहीं दिखी है। 1121 इन दिनों हाजिर मंडियों में 4000 से लेकर 4300 रुपए तक बोला जा रहा है। जबकि 1509 का भाव 3500 से 3800, 1718 का भाव 3700-3900 रुपए और 1401 का भाव 4000 से 4100 की रेंज में घूम रहा है। हालांकि 1121 में 4550 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव दिख चुके हैं लेकिन स्थिर भाव 4100 से 4200 के बीच ही चल रहे हैं।  यह भी पढ़ें :- भारी उठापटक के बाद अब किस तरफ मुड़ेगा ग्वार, देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

अभी तक कितनी हुई आवक
किसान साथियो मोटे तौर पर देखें तो आम तौर पर इस समय तक हरियाणा-पंजाब में बासमती की 70 प्रतिशत से अधिक फसल बाजार में आ चुकी होती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बासमती की आवक का पीक अब जा चुका है अब धीरे धीरे धान की आवक कम होनी शुरू होगी। सीज़न की पीक पर भी स्टॉकिस्टों और मिलरों द्वारा धान की निरंतर खरीद किए जाने से बाजार मजबूत बने हुए हैं। चूंकि अब आवक गिरेगी इसलिए धान के थोड़ा और तेज होने की गुंजाइश बन रही है।

विदेशी सौदों की अपडेट ( Basmati Export News)
किसान साथियो जैसा कि हम पहले की रिपोर्ट में बता चुके हैं कि बासमती का पिछले साल का कैरी फारवर्ड लगभग शून्य है और निर्यात में माल जाने के कारण मिलों के पास चावल का बड़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए पूरी संभावना है कि मिलर्स अब धान की खरीद बढ़ाएंगे। वहीं बासमती चावल की बात करें तो अभी तक कोई बहुत बड़ा निर्यात ऑर्डर नहीं है। लेकिन सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों लगभग एक लाख टन बासमती चावल का सऊदी और यमन की कंपनियों ने सौदा किया है। इसके अलावा सेला चावल का 60 हजार टन का एक सौदा एफओबी कांडला या मुद्रा पोर्ट से किया गया है। 1121 सटीम का एक अन्य सौदा 20-25 हजार टन का लगभग 1100 रुपए के भाव के आसपास तय होने की भी ख़बर है। इसी तरह यमन की एक कंपनी ने लगभग 35 हजार टन बासमती चावल पिछले हफ्ते ही खरीदा है। जिसमें 20-22 हजार टन  सेला चावल का माल हरियाणा की हैफेड एजेंसी ने सऊदी को दिया है। गौरतलब है कि अभी तक इरान ने कोई मांग नहीं निकाली है, लेकिन उम्मीद है कि देर सवेर यहां से मांग निकलेगी । धान निर्यात खबर 2022 यह भी पढ़ें :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 24 Nov 2022

बासमती चावल की अपडेट
बासमती चावल के भाव की बात करें तो इस समय दिल्ली में 1121 स्टीम का भाव 8500 रुपए और सेला का भाव 7800 रुपए के भाव आसपास है। 1509 का सेला 6800-6850 बोला जा रहा है। करनाल में 1509 सेला का भाव 6700- 6750 रुपए, 1121 सटीम 8400 रुपए के स्तर पर है। पंजाब के अमृतसर में 1121 सटीम का भाव 8300-8350 रुपए और सरबती सटीम का भाव लगभग 5100 रुपए है। ये भाव कुछ दिन पहले यहां से 150 से 200 रुपए उपर थे।

रोके या बेचे
किसान साथियो खेत ख़ज़ाना की रिपोर्ट के अनुसार चावल मार्केट में पाइप लाइन लगभग खाली है और निर्यात ऑर्डर सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि  बासमती के दूसरे बड़े उत्पादक देश पाकिस्तान में बाढ़ के कारण बासमती की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। और भारत में भी बासमती खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए आगे चलकर थोड़ी तेजी बन सकती है। 1718 में 4200 और 1121 में फिर से 4500 के भाव आराम से मिल सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें

यह भी पढ़ें :- गेहूं जा सकता है 3000 के पार जानिए क्या है वज़ह

आपकी सुविधा के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे अपडेट कर दिए गए हैं

धान और चावल Rate

चावल 1121
क्रीमी सेला (नया) ₹ 7400 - 7800 तेजी 300
गोल्डन सेला (नया) ₹ 8100 - 8200 तेजी ₹100
1121 स्टीम (नया) ₹ 8500 - 8600 + 0
1121 रॉ ₹ 9000 - 9100 +0

चावल 1718
क्रीमी सेला (नया) ₹ 6700 - 6800
चावल गोल्डन सेला (नया) ₹ 7300 - 7500 तेजी ₹100
चावल स्टीम (नया) ₹ 7400 - 7700 तेजी ₹ 100

चावल 1509
क्रीमी सेला (नया) ₹ 6750 - 6800 तेजी 0
गोल्डन सेला (नया) ₹ 7200 - 7450 तेजी ₹150
स्टीम (नया) ₹ 7700 - 7800 तेजी ₹ 0

चावल 1401
स्टीम (नया) ₹ 7600 - 7700 +0
क्रीमी सेला ₹ 7000 - 7050 +0

चावल ताज
क्रीमी सेला ₹ 6000 - 6050+0

चावल सुगंधा
स्टीम (नया) ₹ 6800 - 6850 +0

चावल पीआर-11/14
स्टीम (नया) ₹ 4000 - 4150 +0
क्रीमी सेला (नया) ₹ 3950 - 4000 मंदी ₹ 50

चावल आरएच-10
क्रीमी सेला (नया) ₹ 5000 - 5050 तेजी ₹ 0
स्टीम (नया) ₹ 5650  तेजी ₹ 0
गोल्डन सेला (नया) ₹ 5450 तेजी 0

धान के ताजा भाव

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान की आवक 25000 बैग्स
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3711
धान हाथ भाव ₹ 3915
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4235
धान बासमती 30 हाथ भाव ₹ 6001

अमृतसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3300 से 3775
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3850 से 3975
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3600 से 4250
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200 से 4350

तरण तारण मंडी
धान 1121 1718 आवक 50000 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3650 से 4254
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000 से 4385
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3300 से 4025
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3850 से 4096
धान P7 भाव ₹ 3400 से 3735
धान 1509 भाव ₹ 3200 से 3760

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3815
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3650
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4150
धान बासमती हाथ भाव ₹ 5850

खंनोरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3875
धान DP 1401 भाव ₹ 3975

कोटक पूरा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4095 तेजी 45
धान 1401 भाव ₹ 3900
धान 1718 भाव ₹ 3845 तेजी 120
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
आवक 40000 बैग्स

अलेवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3831

खनौरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3860

पाई मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6200 तेजी 329

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4008 तेजी 3
धान 1718 भाव ₹ 3792
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3811
धान PB1 भाव ₹ 3800

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3500 तेजी 50
धान 1718 भाव ₹ 3450 तेजी 25
धान 1509 भाव ₹ 3250 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3051 तेजी 76
आवक 7000 बैग्स

गन्नौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4221
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3821

नुह मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4000 तेजी 50
धान 1718 भाव ₹ 3681 तेजी 10

टोहाना मंडी
धान DP 1401 भाव ₹ 4101 तेजी 26
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3910 तेजी 55
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4009 मंदी 13

नरवाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3850 तेजी 50

कैथल मंडी
धान बासमती भाव ₹ 5905 तेजी 105
धान DB भाव ₹ 4025 मंदी 10
धान 1718 भाव ₹ 3800 मंदी 35
धान 1121 भाव ₹ 4100

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4141
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3851

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4267 तेजी 66
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3861 तेजी 20

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3981 मंदी 41
धान PB1 कंबाइन भाव ₹ 3800

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3725
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3525

खैर मंडी UP
धान सरबती भाव ₹ 2851
धान सुगंधा  भाव ₹ 3151
धान 1718 भाव ₹ 3601
धान 1121 भाव ₹ 3811
धान DP भाव ₹ 3702
धान 1509 भाव ₹ 3581
आवक 30000 बैग

गुलावठी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3651
धान 1509 भाव ₹ 3651 मंदी 40

नरवाना मंडी
धान 1125 हाथ भाव ₹ 3850 तेजी 50
धान 1125 कंबाइन भाव ₹ 3750
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4000

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹4212  

घरोंडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4151
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3831 तेजी 6

पिहोवा मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6055 तेजी 74

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4203

रानिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4100 तेजी 78
धान PB1 भाव ₹ 3866

भुना मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4142
धान 1718 भाव ₹ 3800

उचाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3865

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4211 तेजी 50

हसनपुर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700

जींद मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3825
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4131

जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3771

गोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3561
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3873
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3851
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4191
धान बासमती भाव ₹ 5835

अम्बाला सिटी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4220 तेजी 88
धान बासमती भाव ₹ 6050 तेजी 140

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4201 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3851 तेजी 26
धान 1125 भाव ₹ 3900

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4100 तेजी 20
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4240 तेजी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3845 तेजी 85
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3805 मंदी 15

उकलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4142 तेजी 41

रेवाड़ी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4051
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700

इटारसी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3380
धान 1121 भाव ₹ 3450

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।