Movie prime

खाद्य तेल बाजार में हल्की रिकवरी - क्या टिक पाएगी तेजी?

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
वैश्विक खाद्य तेल बाजार 9 अप्रैल 2026 को हल्की रिकवरी दिखाता नजर आया, लेकिन यह मजबूती पूरी तरह भरोसेमंद नहीं कही जा सकती, क्योंकि इसके पीछे मुख्य सहारा क्रूड ऑयल की तेजी और शॉर्ट कवरिंग रहा, न कि मजबूत मांग। मलेशिया के पाम ऑयल फ्यूचर्स में तीन दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 1.22% बढ़कर 4,642 MYR/टन तक पहुंचा और आज भी बाजार 0.11% की तेजी पर ओपन हुआ। लेकिन 1–10 अप्रैल के एक्सपोर्ट में लगभग 39% की भारी गिरावट ने बाजार के जोश को सीमित कर दिया, जिससे ग्राउंड लेवल डिमांड अभी भी कमजोर बनी हुई है। वहीं क्रूड ऑयल में 2% से 4% तक की तेजी ने पूरे वेजिटेबल ऑयल कॉम्प्लेक्स को सपोर्ट दिया, खासकर पाम और सोया ऑयल को, लेकिन यह तेजी जियोपॉलिटिकल टेंशन जैसे ईरान-अमेरिका स्थिति पर टिकी है, इसलिए इसे स्थायी नहीं माना जा सकता। दूसरी तरफ, शिकागो में सोया ऑयल में सिर्फ 0.24% की हल्की बढ़त देखने को मिली, क्योंकि बीच में क्रूड की कमजोरी और कमजोर एक्सपोर्ट ने तेजी को रोक दिया। लेकिन आज भी मई कॉन्ट्रैक्ट 0.42% तेजी पर ओपन हुआ। United States Department of Agriculture की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सोयाबीन क्रश बढ़कर 2.61 बिलियन बुशल हो गया है, जो घरेलू मांग को दर्शाता है,

आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)

लेकिन निर्यात घटकर 1.54 बिलियन बुशल रह गया है। अमेरिका का एंडिंग स्टॉक 350 मिलियन बुशल पर स्थिर है, जबकि ब्राजील का उत्पादन बढ़कर 172.5 मिलियन टन पहुंच गया है, जिससे वैश्विक सप्लाई बढ़ी है। हालांकि ग्लोबल एंडिंग स्टॉक घटकर 124.8 मिलियन टन हुआ है, लेकिन सोया ऑयल में तस्वीर थोड़ी अलग है, जहां ग्लोबल स्टॉक 1% बढ़ने का अनुमान है और अमेरिका में भी स्टॉक 3.7% ज्यादा रहने की संभावना है, जबकि अर्जेंटीना और ब्राजील में 4.8% और 7% स्टॉक बढ़ने का अनुमान है, जो बाजार के लिए हल्का मंदी का संकेत देता है, हालांकि बायोडीजल की बढ़ती खपत इस दबाव को कुछ हद तक संतुलित कर रही है। चीन के बाजार से भी कमजोरी की खबरें हैं, जहां पाम, सोया और रेपसीड ऑयल में गिरावट देखी गई, जो ग्लोबल सेंटीमेंट को कमजोर कर रही है, जबकि यूरोप में रेपसीड ऑयल को क्रूड और गैस ऑयल से सपोर्ट मिल रहा है। भारत में आयात कीमतों की बात करें तो पाम ऑयल (CPO) लगभग $1255–1267/टन (CFR) पर ट्रेड कर रहा है, सोया ऑयल $1366–1390/टन के आसपास ऑफर हो रहा है और सनफ्लावर ऑयल भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, लेकिन घरेलू मांग अभी भी सुस्त ही है, जिसमें हल्का सुधार जरूर दिख रहा है और कल कांडला पर सोया तेल ₹1535 और मुंबई में ₹1560 प्रति 10 किलो रहा जिसमें ₹20 की तेजी देखी गई। कुल मिलाकर बाजार में ऊपर जाने की कोशिश जरूर हो रही है, लेकिन कमजोर एक्सपोर्ट, ज्यादा स्टॉक और चीन की सुस्ती जैसे फैक्टर्स इसे पूरी तरह मजबूत नहीं बनने दे रहे और बाजार के आगे की दिशा पूरी तरह ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पर टिकी हुई है। वार्ता सफल या असफल होने की स्थिति में बाजार किसी भी समय पलट सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में 1 साल की खाद्य तेलों की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।