सोयाबीन में अगली तेजी का दौर कब आएगा | जानिए आज क्या रहे बाजार के ताज़ा रेट 26 feb 26
सोयाबीन में अगली तेजी का दौर कब आएगा
सोयाबीन का बाजार इस समय बिल्कुल उस नाव की तरह चल रहा है जो बीच धारा में है। न किनारे लग रही है, न डूब रही है, बस संतुलन बनाकर चल रही है। अमेरिकी ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर जो धुंध बनी हुई है, उसने सेंटिमेंट का रंग बदल दिया है। पहले हाल यह था कि बाहर CBOT पर तेजी आती थी तो यहां भी जोश आ जाता था, अब तस्वीर उलट है। विदेशी तेजी को बाजार ठंडे दिमाग से देख रहा है, लेकिन याद रखिए, जब बाहर से दबाव आएगा तो उसे जरूर फॉलो करेगा। यही बदला हुआ मनोविज्ञान इस समय भावों में दिखाई दे रहा है।
रेंज में घूम रहा बाजार
अच्छी बात यह है कि पिछले पाँच दिनों से कीर्ति प्लांट 5500–5600 की रेंज में घूम रहा है और 5500 का स्तर पत्थर की दीवार की तरह खड़ा है। आज सोलापुर 5520 (+20), लातूर 5500 (+20), कुश्नूर 5500 (+20) और हिंगोली 5520 (+20) पर रहे। मतलब नीचे हाथ आ रहा है, लेकिन ऊपर उड़ान नहीं है। महाराष्ट्र मंडियों में अमरावती 5000, बार्शी 5150, वाशिम 5150 और खामगांव 5200 (+100) रहे, जबकि एमपी में उज्जैन 5150, इंदौर 5400, करेली 5300 (-301) और अशोक नगर 5200 (+100) पर कारोबार हुआ। चाल में दम नहीं, पर गिरावट में भी घबराहट नहीं। यानी बाजार अभी सांस ले रहा है।
सोया तेल और DOC के क्या हैं हाल
सोया तेल की बात करें तो कांडला 1330, मुंबई 1370 (-10) और हल्दिया आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) पोर्ट पर सप्लाई टाइट जरूर है पर पाम तेल और सरसों की उपलब्धता दबाव बनाए हुए है। सोया DOC में भी जोश नहीं। डीसन धुलिया 42000 (स्थिर), ओम श्री 43500 (स्थिर), धनराज 42000 (-2400), राधाकृष्णा 39000 (+1000) और महेश एडिबल 39000 (+2000)। मांग सीमित है, खरीदार गिनती के हैं, इसलिए ऊंचे रेट टिक नहीं पा रहे।
निर्यात मोर्चे से क्या है खबर
ऊपर से आंकड़े भी कहानी कह रहे हैं। जनवरी 2026 में ऑयलमील निर्यात 42.5% घटकर 2.60 लाख टन पर आ गया, सोयाबीन मील 1.32 लाख टन और रेपसीड मील 64,782 टन रहा। अप्रैल–जनवरी अवधि में कुल निर्यात भी 10% कम रहा। मतलब निर्यात की हवा फिलहाल कमजोर है। जब बाहर की खपत ढीली और अंदर की मांग सुस्त हो, तो बाजार “रेंज मोड” में ही रहता है। यही वजह है कि 5500 टूट नहीं रहा और 5600 के ऊपर दम नहीं है।
आगे कैसे चलेगा सोयाबीन का बाजार
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) अगर सरकार जल्दी जल्दी और भारी मात्रा में स्टॉक रिलीज नहीं करती तो बाजार फिर से करवट लेकर ऊपर की तरफ सरक सकता है, क्योंकि घरेलू उपलब्धता बहुत भारी नहीं है। लेकिन हालिया बिक्री की तरह सरकारी माल तेज गति से आया तो 5500 की टेक भी दबाव में आ सकती है। याद रखिए, “बाजार खबर पर चलता है, भरोसे पर नहीं।” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ और व्यापारिक अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए अचानक नीचे की चाल से भी इनकार नहीं किया जा सकता। Mandi Market Media का मानना है आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) संतुलित होल्ड रखें, पर हर उछाल में थोड़ा-थोड़ा माल हल्का करते चलें। यह समय सपनों का नहीं, संयम का है। क्योंकि मंडी में वही टिकता है जो समय की नब्ज पहचान लेता है। मंडी मार्केट मीडिया के लिए लवकेश कौशिक की रिपोर्ट। मात्र 999 में 1 साल तक सोयाबीन के ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट पाने के लिए 9306639343 पर मैसेज करे
महाराष्ट्र सोयाबीन कीर्ति
सोलापुर भाव ₹ 5490 मंदी ₹ 30
लातूर भाव ₹ 5470 मंदी ₹ 30
नांदेड़ भाव ₹ 5470 मंदी ₹ 30
हिंगोली भाव ₹ 5490 मंदी ₹ 30
डिलीवरी W×W

इंदौर (INDORE) मध्य प्रदेश
सोयाबीन
लक्ष्मीनगर भाव ₹ 5000/5400
आवक 1500 बोरी
छावनी भाव ₹ 5000/5400
आवक 500 बोरी
दाहोद (DAHOD) गुजरात
सोयाबीन भाव ₹ 5100/5150
राजकोट (RAJKOT) गुजरात
सोयाबीन भाव ₹ 5000/5600
आवक 1500 बोरी
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
देवास (DEWAS) मध्य प्रदेश
सोयाबीन भाव ₹ 5000/5200
आवक 6000 बोरी
नीमच (NEEMUCH) मध्य प्रदेश
सोयाबीन भाव ₹ 5000/5200
आवक 6000 बोरी
अशोकनगर (ASHOKNAGAR) मध्य प्रदेश
सोयाबीन भाव ₹ 5000/5200
आवक 500 बोरी
लातूर (LATUR) महाराष्ट्र
सोयाबीन भाव ₹ 5250/5300 मंदी ₹ 50
आवक 25000 बोरी
सिवनी (SEONI) मध्य प्रदेश
सोयाबीन भाव ₹ 4350/4400 मंदी ₹ 100
आवक 400 बोरी
उज्जैन (UJJAIN) मध्य प्रदेश
सोयाबीन भाव ₹ 4800/5300
आवक 3500/4000 बोरी
इटारसी (ITARSI)
सोयाबीन भाव ₹ 4500/5000 मंदी 75
आवक 70 बोरी
कोटा (KOTA)
सोयाबीन भाव ₹ 5000/5325 मंदी 50
आवक 3000/4000 बोरी
मनासा (MANASA)
सोयाबीन भाव ₹ 4800/5300 मंदी 10
आवक 800/900 बोरी
गोयल कोटा (GOYAL KOTA) राजस्थान
सोयाबीन भाव ₹ 5150
सोयाबीन डीओसी भाव ₹ 42000

*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
मध्य प्रदेश सोया प्लांट (+GST)
(M. P. SOYA PLANT + GST)
प्रेस्टीज ग्रुप, देवास (PRESTIGE GROUP, DEWAS)
सोयाबीन भाव ₹ 5350
मित्तल, देवास (MITTHAL, DEWAS)
सोयाबीन भाव ₹ 5400
कोरोनेशन, ब्यावरा (CORONATION, BIAORA)
सोयाबीन भाव ₹ 5300
सूर्या फूड्स (SURYA FOODS)
सोयाबीन भाव ₹ 5350
मंदसौर (MANDSAUR) मध्य प्रदेश
हरिओम रिफाइनरी अमृत भाव ₹ 5365
नीमच (NEEMUCH) मध्य प्रदेश
नीमच प्रोटीन्स भाव ₹ 5375
पचौर (PACHORE) मध्य प्रदेश
दिव्या ज्योति भाव ₹ 5250
हरदा (HARDA) मध्य प्रदेश
सालासर भाव ₹ 5325
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
महाराष्ट्र सोया प्लांट (+जीएसटी)
धुलिया (DHULIA) महाराष्ट्र
संजय भाव ₹ 5350
गंगाखेड़ भाव ₹ 5350
नांदेड (NANDED) महाराष्ट्र
श्रीनिवास कैटल फीड भाव ₹ 5300 मंदी ₹ 25
श्रीनिवास एग्रो भाव ₹ 5335 तेजी ₹ 25
सिद्धरामेश्वर भाव ₹ 5350 तेजी ₹ 50
कपिल भाव ₹ 5350
साई स्मरण भाव ₹ 5300 तेजी ₹ 25
लातूर (LATUR) महाराष्ट्र
ऑक्टोगन भाव ₹ 5450 मंदी ₹ 25
एकदंत कृष्नूर भाव ₹ 5400
बार्शी (BARSHI) महाराष्ट्र
दर्शन सॉल्वेंट भाव ₹ 5300 मंदी ₹ 50
नागपुर (NAGPUR) महाराष्ट्र
पतंजलि रुचि भाव ₹ 5375 तेजी ₹ 75
महाराष्ट्र सोया प्लांट (+जीएसटी)
नांदेड (NANDED) महाराष्ट्र
कोहिनूर भाव ₹ 5370 तेजी ₹ 20
लातूर (LATUR) महाराष्ट्र
साल्वेंट भाव ₹ 5450
सोलापुर (SOLAPUR) महाराष्ट्र
सदगुरु भाव ₹ 5425 तेजी ₹ 75
बैतूल भाव ₹ 5400 मंदी ₹ 50
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
लातूर (LATUR) महाराष्ट्र
धनराज भाव ₹ 5500 मंदी ₹ 25
किसान मित्रा भाव ₹ 5450 मंदी ₹ 10
इंदापुर (INDAPUR) महाराष्ट्र
सोनई भाव ₹ 5425 मंदी ₹ 25
कोल्हापुर (KOLHAPUR) महाराष्ट्र
सन स्टार भाव ₹ 5400
वाशिम (WASHIM) महाराष्ट्र
पतंजलि रुचि भाव ₹ 5325 तेजी ₹ 75
पप्पामपट्टी (PAPPAMPATTI) तमिलनाडु
शांति फीड्स भाव ₹ 5524
सोलापुर (SOLAPUR) महाराष्ट्र
सतगुरु सोया भाव ₹ 5425 मंदी ₹ 75
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
