अखिर कब छंटेगे मक्का बाजार पर संकट के बादल | जानें वजह और ताजा मंडी रेट 21 feb 26
दोस्तों मक्का बाजार से संकट के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे, हालांकि भाव अपने निचले स्तर पर होने के कारण और नीचे गिरावट की गुंजाइश नहीं है, लेकिन बाजार में रिकवरी की संभावना फिलहाल दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही। पिछले चार-पांच दिनों में महाराष्ट्र में भी कीमतों में करीब ₹50 प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई है। धुले लाइन में सिमरन का सौदा लगभग ₹1875/क्विंटल और अम्बुजा का करीब ₹1750/क्विंटल पर चल रहा है, वहीं मंडियों की बात करें तो कल गुलाब बाग में मक्का का भाव ₹1800, छिंदवाड़ा में ₹1700, जयपुर में ₹1820, राजकोट में ₹1600, सांगली में ₹1975 और तिरुपति स्टार्च प्लांट इंदौर पर ₹1705 प्रति क्विंटल रहे। अप्रैल डिलीवरी के लिए चालीसगांव अम्बुजा के भाव भी लगभग ₹1750/क्विंटल बताए जा रहे हैं, यानी आगे की डिमांड भी बहुत आक्रामक नहीं दिख रही। नई फसल की अच्छी क्वालिटी और बढ़ती आवक की खबरों ने खरीदारों को थोड़ा सतर्क कर दिया है,
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
इसलिए बड़े सौदे फिलहाल रुके हुए हैं और ट्रेड सीमित दायरे में हो रहा है। दबाव की बड़ी वजहों में बिहार की बेहतर पैदावार, पिछले साल का कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक, और सबसे अहम इथेनॉल सेक्टर की कमजोर मांग शामिल है। बताया जा रहा है कि सरकार के पास चावल का भारी स्टॉक होने के कारण इथेनॉल प्लांटों को ब्रोकन चावल खरीदने पर जोर दिया गया है, जिससे मक्के की खपत सीधे प्रभावित हुई है। नतीजा यह कि मक्का की इंडस्ट्रियल डिमांड पहले जैसी तेज नहीं रही। अब बाजार की निगाहें 20 मार्च के बाद की स्थिति पर टिकी हैं, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की उत्पादक बेल्ट्स से नई आवक तेज होने की संभावना है। अगर आवक अनुमान से ज्यादा रही तो कीमतों में और ₹50 से ₹75 प्रति क्विंटल तक की अतिरिक्त गिरावट देखने को मिल सकती है। वैश्विक स्तर पर भी भारतीय कीमतें अधिक होने के कारण निर्यात मांग में भी कोई खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
फिलहाल नीचे भाव पर फीड और लोकल खरीदारों की सीमित खरीदारी से बाजार पूरी तरह टूट नहीं रहा, इसलिए अभी स्थिरता जैसा माहौल है, लेकिन तेजी की उम्मीद अभी नहीं है। आवक बढ़ने पर अप्रैल महीने में भी बाजार के नरम रहने की आशंका जताई जा रही है और तब तक रेंज-बाउंड कारोबार ही देखने को मिल सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
दिल्ली ओपन (DELHI OPEN)
मक्का उत्तर प्रदेश लाइन भाव ₹ 1950
मक्का बिहार लाइन भाव ₹ 2000 / 2035 तेजी ₹ 10 ↑
बाजरा भाव ₹ 1925 / 1970
दाहोद (DAHOD)
मक्का देसी भाव ₹ 1950 / 2100 स्थिर
मक्का एचबी भाव ₹ 1950 / 2000 स्थिर
मक्का पीली बाजार भाव ₹ 1600 स्थिर
मक्का FUD भाव ₹ 1730 मंदी ₹ 20 ↓
बाजरा भाव ₹ 1800 स्थिर
सांगली (SANGLI)
मक्का भाव ₹ 1850 / 1975 स्थिर
श्याद्री स्टार्च (SHYADRI STARCH)
मक्का भाव ₹ 1800 स्थिर
गोकाक स्टार्च (GOKAK STARCH)
मक्का भाव ₹ 1825 स्थिर
भुसावल (BHUSAWAL)
मक्का भाव ₹ 1750
आवक 300 क्विंटल
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
धुलिया (DHULIA)
मक्का भाव ₹ 1400 / 1550
आवक 1000 क्विंटल
लातूर (LATUR)
बाजरा
राजकोट (RAJKOT)
बाजरा भाव ₹ 2500 / 3000
आवक 500 बोरी
मक्का प्लांट/मार्केट रेट
अहिरे (AHIRE) मक्का भाव ₹ 1860
पोयंड (POYAND) मक्का भाव ₹ 2050
मुंडवा (MUNDVA) मक्का भाव ₹ 1950
मालेगांव (MALEGON) मक्का भाव ₹ 1860
यूनिकॉर्न फीड जुन्नर (UNICORN FEED JUNNAR) मक्का भाव ₹ 1900
सरसा (SARSA) मक्का भाव ₹ 1990
आजरा (AAJRA) मक्का भाव ₹ 1975
पारनेर (PARNER) मक्का भाव ₹ 1860
कन्हैया एग्रो पारनेर (KANHIYA AGRO PARNER) मक्का भाव ₹ 1850
भैरवनाथ फूड्स जयपुर (BHAIRAVNATH FOODS JAIPUR) मक्का भाव ₹ 1990
बाराबंकी (BARABANKI) मक्का भाव ₹ 1975
बिहार क्वालिटी ओनली (BIHAR QUALITY ONLY)
पनागढ़ (PANAGARH) मक्का भाव ₹ 1875
पीथमपुर (PITHAMPUR) मक्का भाव ₹ 1850
नारनौल (NARNAUL) मक्का भाव ₹ 1925
जुंडला (JUNDLA) मक्का भाव ₹ 1890
नूरपुर (NOORPUR) मक्का भाव ₹ 1830
शामली (SHAMLI) मक्का भाव ₹ 1800
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
मक्का (MAIZE)
गुजरात अंबुजा हिमतनगर मक्का भाव ₹ 1770 (101 किलो)
चालीसगांव मक्का भाव ₹ 1740 (101 किलो)
एसकेएच केमिकल्स एथेनॉल उमरगा मक्का भाव ₹ 1830 (101 किलो)
ग्रेन स्प्रेन बावला एथेनॉल मक्का भाव ₹ 1750 (101 किलो)
कठवाड़ा मक्का भाव ₹ 1670 (100 किलो)
रेडिको एबीडी मक्का भाव ₹ 1570
जाफा सुपा मक्का भाव ₹ 1790
तिवाना नेवासा L मक्का भाव ₹ 1840
गुलशन झगड़िया मक्का भाव ₹ 1770 (101 किलो)
चोटिला मक्का भाव ₹ 1690
सह्याद्री स्टार्च मिरज मक्का भाव ₹ 1750
वेंकीज़ मोरवाड़ी मक्का भाव ₹ 1810
शालीमार दुर्ग मक्का भाव ₹ 1775
मसाइपेट मक्का भाव ₹ 1880
पालसाना मक्का भाव ₹ 1930
जगदीशपुर मक्का भाव ₹ 1875
जींद मक्का भाव ₹ 1960
हिसार मक्का भाव ₹ 1960
उगर शुगर उगर मक्का भाव ₹ 1775 (101 किलो)
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
जुवारी एथेनॉल लखीमपुर खीरी (यूपी) मक्का भाव ₹ 1780 (100 किलो)
ग्रेनफ्यूल मटर मक्का भाव ₹ 1740 (101 किलो)
कश्यप वापी मक्का भाव ₹ 1760
ट्रुआल्ट एनर्जी लिमिटेड एथेनॉल मुदहोल (कर्नाटक) मक्का भाव ₹ 1800 (100 किलो)
ब्रजदेव एथेनॉल मिर्जापुर मक्का भाव ₹ 1830
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
