OMSS को लेकर गेहूं बाजार में क्या चल रही है खबर | 12 SEP 2025 की गेहू की रिपोर्ट
गेहूं के सरकारी बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें चल रही है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये खबरें इनफॉरमिस्ट की रिपोर्ट के आधार पर चल रही हैं । पोर्टल के अनुसार भारत सरकार इस माह के अंत तक ओपन मार्केट सेल (OMSS) योजना के तहत 30 लाख टन गेहूँ की बिक्री शुरू कर सकती है। गेहूं का आरक्षित मूल्य 2,550 रुपये प्रति 100 किलो तय किया गया है। FY24 में सरकार ने रिकॉर्ड 94 लाख टन गेहूँ बाजार में उतारा था ताकि बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण हो सके, जबकि FY25 में केवल 30 लाख टन गेहूँ बेचा गया क्योंकि प्राथमिकता भंडार को भरने पर दी गई थी। चालू वर्ष में 301 लाख टन गेहूँ की सरकारी खरीद हुई है जो पिछले वर्ष के 266 लाख टन से अधिक है, हालांकि लक्ष्य 333 लाख टन के मुकाबले कम रही। जुलाई 2025 तक एफसीआई के पास 352 लाख टन गेहूँ का स्टॉक है, जो न्यूनतम बफर नॉर्म से कहीं अधिक है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरकार ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर बिक्री का कोटा 30 लाख टन से बढ़ाकर 60 लाख टन तक किया जा सकता है। इस संतुलित रणनीति से सरकार एक ओर उपभोक्ताओं को राहत देने और कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश करेगी तो दूसरी ओर भंडार भी मजबूत बनाए रखेगी। खाने का मतलब यह है कि सरकार का भंडार पिछले 2 साल से कमजोर चल रहा है और इसलिए सरकार अपने स्टॉक को बढ़ाकर रखना चाहती है। अगर भाव तेजी से नहीं बढ़ते हैं तो बिक्री को 30 लाख टन तक भी सीमित रखा जा सकता है। अनुमान है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से गेहूँ की कीमतों में हल्की तेजी आ सकती है। और इसलिए सरकार मुख्य त्योहारों से पहले OMSS बिक्री लेकर आयेगी। OMSS की खबरों के चलते बाजार थोड़ा सा दबा हुआ है लेकिन इस औपचारिक रूप से इस पर कुछ भी ब्लैक एंड व्हाइट में नहीं आया है। बता दे की जल्दी OMSS सेल शुरू नहीं हुई तो यह फिर से रिकवर करेगा। गौरतलब है कि पर्याप्त स्टॉक के कारण किसी बड़ी उछाल की संभावना नहीं है और अभी कुछ दिन और बाजार सीमित दायरे में ही बना रहेगा।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
