गेहूं के बाजार में आगे क्या रहेगी दिशा | जाने घरेलू और निर्यात बाजार के संकेत
Apr 16, 2026, 08:56 IST
देशभर के गेहूं बाजार में तस्वीर थोड़ी मिली-जुली बनी हुई है, जहां एक तरफ सरकारी खरीद की धीमी रफ्तार दबाव बना रही है तो दूसरी तरफ मिलों की सक्रिय खरीद बाजार को सहारा दे रही है, जिसके चलते मंडियों में भाव स्थिर से मजबूत बने हुए हैं। दिल्ली में गेहूं के भाव ₹2495-2500 की सीमित रेंज में हैं। जब कि अलीपुर में गेहूं ₹2500, देवास में ₹2300, इंदौर में ₹2400, उज्जैन में ₹2330, वहीं दक्षिण भारत में मांग बढ़ने से भाव उछलकर ₹2,720 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए और कोलकाता में ₹2,675, बेंगलौर में ₹2860 और हैदराबाद में 2750 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मध्य प्रदेश के हरदा रैक पॉइंट पर बिना कटौती के ₹2,430 के भाव बने रहे। अगर पूरे सीजन की बात करें तो 1 अप्रैल से अब तक करीब 34.74 लाख टन गेहूं की आवक दर्ज हुई है, लेकिन सरकारी खरीद सिर्फ 15.30 लाख टन ही हो पाई है, जो पिछले साल के 50.08 लाख टन के मुकाबले लगभग 69% कम है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 92.72 लाख टन आवक हो चुकी थी।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
हरियाणा सरकार ने राहत देते हुए लस्टर लॉस की सीमा 70% और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% कर दी, जिसके चलते हरियाणा 11.23 लाख टन खरीद के साथ सबसे आगे है, इसके बाद उत्तराखंड 1.66 लाख टन, मध्य प्रदेश 1.02 लाख टन, उत्तर प्रदेश 96,670 टन, पंजाब सिर्फ 29,925 टन पर है। सरकार ने इस साल 303 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है और MSP ₹2,585 तय किया गया है, लेकिन मौजूदा हालात में इस लक्ष्य तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण लग रहा है। मंडियों में सरकारी खरीद धीमी रहने से प्राइवेट ट्रेड एक्टिव है, लेकिन वहां भी डिमांड पूरी तरह मजबूत नहीं है, बारां मंडी में करीब 1 लाख कट्टों की आवक के बीच ITC सौदे ₹2,440 और मिल क्वालिटी ₹2,350 पर बिके जहां ₹20 तक की गिरावट दिखी। दक्षिण भारत की मिलों ने दोबारा खरीद बढ़ाई है जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है, वहीं किसान भी अच्छी क्वालिटी का गेहूं रोककर बैठ रहे हैं जिससे गिरावट सीमित हो रही है। निर्यात के मोर्चे पर भी हलचल बढ़ रही है, भारत 2.5 मिलियन टन से बढ़ाकर करीब 5.5 मिलियन टन गेहूं निर्यात कर सकता है, वहीं बांग्लादेश को हिली पोर्ट से सप्लाई दोबारा शुरू हो गई है जहां भारतीय गेहूं $275–280 प्रति टन के आसपास प्रतिस्पर्धी बना हुआ है, हालांकि घरेलू बाजार में हाल की तेजी से निर्यात मार्जिन थोड़ा दब सकता है। कुल मिलाकर अभी बाजार आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) लेकिन मिलों की मांग और संभावित निर्यात सपोर्ट से भाव नीचे ज्यादा टूट नहीं रहे, और निकट भविष्य में गेहूं के भाव स्थिर से हल्के मजबूत बने रहने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक सेकरें। मात्र 999 में 1 साल की गेहूं की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।