Movie prime

चने के बाजार से क्या मिल रही है आवाज | 19 अगस्त 25 की रिपोर्ट

चने के बाजार से क्या मिल रही है आवाज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियो मुनाफा वसूली और अगले महीने विदेशों से चना आयात के डर के कारण चने का बाजार ठहराव दिखा रहा है। 6400 के ऊपर के भाव पर लगातार आ रही मुनाफा वसूली इसे बढ़ने नहीं दे रही है । और निचले भाव पर मिल रही लिवाली इसे घटने नहीं दे रही है। विदेश से चना और मटर आयात की उम्मीद के चलते खरीदार ऊंचे भाव पर पीछे हट रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में चने की कटाई में देरी होने के समाचार भी मिल रहे हैं । पिछले साल चना की व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ था इसलिए इस साल में फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक बाजार में इसी प्रकार उतार चढ़ाव बना रह सकता है। बीते हफ्ते देश की कुछ मंडियो में चने के दामों में कहीं कहीं ₹25-50 की गिरावट देखी गई तो कहीं स्थिरता दिखाई दी है। पिछले 1 साल की बात करें तो चने के दाम अभी भी लगभग ₹1700 नीचे चल रहे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

सोमवार को बाजार बंद होने पर दिल्ली में लारेंस रोड पर राजस्थान चना 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 6300 हो गया। कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया चना भाव ₹6050 चल रहा है जबकि मुंबई में तंजानिया चना 6150 और ऑस्ट्रेलिया चना 6200 तक बना हुआ है। पिछले 15 दिन में ये भाव 100 रुपये तक टूटे हैं। किसानों और स्टॉकिस्टों के पास पर्याप्त स्टॉक बताया जा रहा है, लेकिन भाव बढ़ने की उम्मीद में वह माल को निकालना नहीं चाहते, सरकारी स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। जिससे संकेत मिलते हैं कि चने में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर से जून के बीच लगभग 1.99 मिलियन टन चने का निर्यात किया। जून महीने में ही 43,360 टन की भारी शिपमेंट निकली जिसमें अकेले पाकिस्तान ने करीब 40 हजार टन खरीदा। इतनी बड़ी आपूर्ति और वैश्विक निर्यात गतिविधियां घरेलू बाजार पर भी दबाव डाल रही हैं। वहीं सस्ते पीले मटर का आयात भी चिंता का विषय है, लेकिन बढ़िया क्वालिटी के चने की डिमांड अभी भी बनी हुई है। सितंबर में आगे त्योहारी मांग बढ़ने की उम्मीद है, जब दाल और बेसन की खपत बढ़ने पर चने का बाजार फिर से ऊपर उठ सकता है। अगर दिल्ली में 6500 का स्तर पार होता है तो 6800 तक कोई बड़ी रुकावट नहीं है। फिलहाल चने के बाजार में घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।