Movie prime

मक्का के आज के ताजा भाव जारी हो गए हैं | देखें आज मंडियों में क्या रहा भाव का रेसपोंस

मक्का IMAGES
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भारत सरकार और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के तहत गैर-जीएम (GM-Free) मक्का के आयात की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने हाल ही में इशारा किया कि भारत अमेरिका से गैर-आनुवांशिक रूप से संशोधित (Non-GMO) मक्का  मंगाने पर सहमत हो सकता है, अगर यह समझौता किसानों के हितों के साथ हो। मौजूदा व्यापार वार्ता के दौरान अमेरिका ने मक्का, सोयाबीन और पोल्ट्री पर आयात शुल्क में कटौती की मांग की है। हालांकि, भारत के कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्रालयों ने इस पर दृढ़ विरोध जताया है और कहा है कि शुल्क में छूट से देश के छोटे और सीमांत किसानों पर बुरा असर पड़ेगा। वर्तमान में भारत मक्का आयात पर 61% शुल्क वसूलता है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

भारत में जीएम फसलों के प्रति सार्वजनिक संवेदनशीलता भी एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि आमतौर पर जीएम खाद्यान्न के खिलाफ रुख देखा जाता है। इस बीच देश के घरेलू मक्का बाजार में सुस्ती बनी हुई है। महाराष्ट्र के मालेगांव और पोयनाड मंडियों में प्रीमियम मक्का भाव क्रमशः ₹2525 और ₹2580 प्रति क्विंटल तक गिर चुके हैं। पोल्ट्री, फीड और इथेनॉल उद्योगों की खरीद फिलहाल कमजोर है, जिससे लेवाली धीमी पड़ी है। बारिश और श्रावण माह के चलते भी खरीद दबाव में है। गुजरात में यूपी लाइन की मक्का की भारी आवक देखी जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि 15 अगस्त तक बाजार में स्थिरता बनी रह सकती है, क्योंकि पोल्ट्री और स्टार्च सेक्टर से मांग उठने में अभी समय है। दिल्ली लॉरेंस रोड मंडी में यूपी लाइन मक्का ₹2200 और बिहार लाइन मक्का ₹2350 प्रति क्विंटल पर स्थिर बना हुआ है। गुलाबबाग़ (पूर्णिया) मंडी में मक्का के भाव ₹2130 से ₹2270, धुलिया मंडी में ₹2000 से ₹2200 और लातूर मंडी में ₹2000 से ₹2500 तक रहे। बहजोई मंडी में भारी आवक (10000 बोरी) के बीच मक्का के नए भाव ₹1200 से ₹2000 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। फिलहाल देशभर में बारिश, सीमित खरीदी, और स्थानीय डिमांड की सुस्ती के चलते मक्का बाजार दबाव में है। व्यापार अपने विवेक से करें।

दिल्ली (DELHI OPEN)

मक्का (MAKKA)
उत्तर प्रदेश लाइन भाव ₹ 2200 स्थिर
बिहार लाइन भाव ₹ 2350 स्थिर

भुसावल (BHUSAWAL) मंडी
मक्का (MAIZE) भाव ₹ 2330 तेजी ₹ 10
आवक 300 क्विंटल

धुलिया (DHULIA) मंडी
मक्का (MAIZE) भाव ₹ 2000 से ₹ 2200 स्थिर
आवक 100 क्विंटल

लातूर (LATUR) मंडी
मक्का (MAIZE) भाव ₹ 2000 से ₹ 2500 स्थिर
आवक 200 क्विंटल

बहजोई (BAHJOI) मंडी
मक्का (MAIZE) NEW भाव ₹ 1200 से ₹ 2000 स्थिर
आवक 10000 क्विंटल

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

बिल्सी (BILLSI) मंडी
मक्का (MAIZE) NEW भाव ₹ 2025 तेजी ₹ 25
आवक 2000 क्विंटल 

मक्का खरीदी भाव (MAIZE PURCHASE RATES)

ABIS राजनंदगांव (RAJNANDGAON)
मक्का भाव ₹ 2425 (उत्तर प्रदेश एवं बिहार)
मक्का भाव ₹ 2400 (मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र)
बाजरा भाव ₹ 2300

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

ABIS बदनावर (BADNAWAR)
मक्का भाव ₹ 2330

धानुका नीमच (DHANUKA NEEMUCH)
मक्का भाव ₹ 2250

तिरुपति घाटा-बिल्लोद (TIRUPATI GHATA-BILLOD)
मक्का भाव ₹ 2280 

छिंदवाड़ा (CHHINDWARA) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2050 से ₹ 2180
आवक 700 बोरी

बैंगलोर (BANGALORE) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2550

देवनगिरि (DAVANGERE) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2450

देवास (DEVAS) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2000 से ₹ 2200
आवक 100 बोरी

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।