मक्का में मजबूती, कब तक चलेगा उछाल?
साथियों मक्का को लेकर हमारे रिपोर्ट बिल्कुल सटीक रही है। जैसा हमने बताया था उसी हिसाब से पिछले लगभग 10 दिनों में मक्का बाजार 100 से 150 रुपए तेज हो चुका है, क्योंकि मजबूत घरेलू मांग लगातार बनी हुई है और दूसरी तरफ सीमित आपूर्ति बाजार को सपोर्ट दे रही है। मंगलवार को भी बाजार स्थिर से मजबूत दिखाई दिया और गुलाबबाग मंडी में मक्का के रेट ₹25 तेज होकर ₹2,000, विजयवाड़ा में 1640, दिल्ली में ₹2000, राजकोट में 1650, छिंदवाड़ा में 1870, तिरुपति स्टार्च प्लांट इंदौर में 1850, सांगली में 1960 और जयपुर में 1830 रुपए प्रति क्विंटल रहे। निचले स्तर पर बाजार में फिलहाल बिकवाली का दबाव नहीं है और खरीदार सक्रिय हैं। वहीं पंजाब में खरीदारों की दिलचस्पी और भी मजबूत दिखाई दी, जहां मक्का के लिए ₹2,200 प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं, जो उत्तर भारत में सप्लाई की टाइट स्थिति को दिखाता है। असल में इस समय सबसे बड़ा फैक्टर है बिहार से सीमित आवक, क्योंकि नई फसल अभी बाजार में पूरी तरह नहीं आई है और अब इसकी आवक अप्रैल के मध्य तक आने की उम्मीद है,
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
जो सामान्य समय से करीब एक हफ्ता लेट मानी जा रही है। इस देरी ने बाजार में सप्लाई गैप को और बढ़ा दिया है। पिछले करीब दो महीनों में बांग्लादेश को निर्यात ने भी बाजार का पूरा समीकरण बदल दिया, जहां लगभग 40 रेल रैक के साथ-साथ बड़ी मात्रा में ट्रकों के जरिए भी मक्का बाहर गया, जिससे घरेलू स्टॉक पहले ही कम हो गया। वहीं कई खरीदारों ने यह सोचकर स्टॉक कम रखा था कि मार्च में नई फसल से सप्लाई बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी हो रही है जिसका फायदा मक्का को मिल रहा है और इथेनॉल कंपनियों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते बाजार में सप्लाई कमजोर हो गई। ऑल ओवर देखा जाए तो अभी बाजार में डिमांड-सप्लाई का बैलेंस पूरी तरह सप्लाई के खिलाफ है, और जब तक बिहार से नई फसल की अच्छी आवक शुरू नहीं होती, तब तक मक्का के भाव मजबूत बने रहने की संभावना ज्यादा है, वहीं मिडिल ईस्ट में तनाव अगर लंबा चलता है तो नई फसल की आवक का भी बाजार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
