Movie prime

देखे आज के चना के ताजा मंडी भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

देखे आज के चना के ताजा मंडी भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊँचे भाव पर लेवाली कमजोर पड़ने से इस हफ्ते भाव में नरमी रही। दिल्ली चना का भाव सोमवार को 6125 पर खुलकर शनिवार तक 5950/क्विंटल पर आ गया। कम भाव पर बिकवाली भी कमजोर है चने की नई फसल कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र की मंडियों में शुरू हो गई है। गुजरात के गोंडल, वेरावल, जूनागढ़, महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती, लातूर सहित अधिकांश मंडियों में नए चने की छुटपुट आवक शुरू हो गयी है। नए चने में 13~17% नमी है। जिसका व्यापार 4500~5800/क्विंटल तक हो रहा है। आनेवाले दिनों में आवक का दबाव मंडियों में बढ़ेगा गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र में इस वर्ष चना की यील्ड 20~30 कम आने की उम्मीद है।

गुजरात में बाकि फसलों के ऊँचे भाव मिलने से किसानो ने चने की बजाय काबुली, सौफ, जीरा जैसे फसलों में ज्यादा रूचि ली है। गुजरात में बुवाई मात्र 70 % ही रहने की खबरे है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और प्रतिकूल मौसम जैसे अन्य कारणों से इस वर्ष चने का उत्पादन कमजोर रहने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में चने की बुवाई कम और काबुली की बुवाई ज्यादा हुइ है। गुना, अशोकनगर, विदिशा, के क्षेत्रो में पाले से 20~30 % नुकसान हुआ है।

इस साल पूर्व राजस्थान में चना की बुवाई दोगुनी इस वर्ष पानी की कमी के चलते हाड़ोती और अन्य क्षेत्रो के किसानों ने चने की बुवाई में अधिक रूचि ली है। चने की बुवाई गत वर्ष से दोगुनी है. जबकि गेहूँ की बुवाई काफी कम हुई है। अब तक मौसम अनुकूल होने के कारण फसल की स्थिति भी अच्छी है।
पूर्व राजस्थान में चने का उत्पादन पिछले साल से 20~30 प्रतिशत ज्यादा रहने का अनुमान है
 
 व्यापारियों अनुसार,आने वाले महीने में सरकार की चना खरीदी शुरू होने की उम्मीद है। जिसके चलते भाव में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। आने वाले 15 दिनों में चने में 200~300 रु बढ़ोतरी का अनुमान है। आज के भाव इस प्रकार से हैं

अकोट
चना भाव ₹ 4000/5350
आवक 25 कट्टा
नया चना भाव ₹ 4000/5980
आवक 230 कट्टा

मुर्तिजापुर
चना भाव ₹ 5000/5500
आवक 300 क्विंटल

गंजबासोदा
चना भाव ₹ 5200/5400
आवक 200 बैग

अशोकनगर
चना भाव ₹ 5500/5600
आवक 50 बैग

लातूर
चना भाव ₹ 6500/6800
आवक 4000 कट्टा

अशोकनगर
चना भाव ₹ 5500/5600
आवक 50 क्विंटल

गोंडल
नया चना भाव ₹ 5600/5800
आवक 1000कट्टा

राजकोट
नया चना भाव ₹ 5000/6500
आवक 1500कट्टा

भाटापारा
चना भाव ₹ 5000/5350
आवक 100 कट्टा

महोबा
चना भाव ₹ 5000/5400
आवक 600/700 कट्टे

नरसिंहपुर
चना भाव ₹ 5200/5600
आवक 300 बैग

विदिशा
चना भाव ₹ 5200/5500
आवक 70 बैग

बीना
चना भाव ₹ 5450/5600
आवक 100 बैग

जावरा
चना भाव ₹ 5500/6000
आवक 50/100 बैग

सतना
चना भाव ₹ 5400/5650
आवक 500 बैग

जोधपुर
चना भाव ₹ 4800/5400
आवक 100 कट्टा

बीकानेर
चना भाव ₹ 5800

कोटा
चना भाव ₹ 4500/5300
आवक 100 कट्टा

दूधनी
चना भाव ₹ 6200/6450
आवक 200/250 कट्टा

अक्कलकोट
नया चना भाव ₹ 6100/6400 तेजी 100
आवक 500 कट्टा

खामगांव
चना भाव ₹ 5500/5900 तेजी 50
आवक 200/250 कट्टा

हुबली
चना भाव ₹ 4269/6472
आवक 1091 बैग

रायचूर
चना भाव ₹ 5711/6278
आवक 708 कट्टा

बिदर
चना भाव ₹ 4965/6326
आवक 570 कट्टा

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।