मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -03 सितंबर 2025
साथियों मसूर और मूंग दोनों ही दालों मैं अलग-अलग रुझान दिख रहा है। अगर मसूर की बात करें तो देसी मसूर के भाव दिल्ली में करीब 50 रुपये कमजोर होकर ₹6,875 प्रति क्विंटल पर आ गए हैं, जबकि आयातित मसूर के भाव स्थिर बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में मसूर में तेजी दिखी थी और अभी भी खपत का सीजन चल रहा है, इस वजह से बड़ी गिरावट की संभावना कम है। बिहार, बंगाल और असम से मसूर की खपत अच्छी बनी हुई है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आवक पहले से कम हो गई है। घरेलू स्तर पर उत्पादन अनुमान भी इस बार घटा है, लेकिन स्टॉकिस्टों के पास अभी अच्छा स्टॉक बचा हुआ है। मसूर की नई घरेलू फसल अप्रैल से पहले बाजार में नहीं आएगी, इसलिए फिलहाल मांग और आपूर्ति का संतुलन थोड़ा टाइट है। दूसरी ओर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े निर्यातक देशों ने मसूर उत्पादन का अनुमान बढ़ाया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सप्लाई मजबूत रहेगी।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कनाडा का उत्पादन 2.66 मिलियन टन तक बढ़ने का अनुमान है और ऑस्ट्रेलिया भी 17 लाख टन तक पहुंच सकता है। बंदरगाहों पर मसूर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, मुंद्रा और कांडला पर ₹6,075, हजीरा पर ₹6,200 और कंटेनर में कनाडा की मसूर ₹6,350 प्रति क्विंटल पर मिल रही है। पटना में मसूर अभी भी ₹7,500 प्रति क्विंटल पर है। अब बात करें मूंग की तो दिल्ली में भाव स्थिर हैं, लेकिन मंडियों में इसका रुख हल्का कमजोर है। आने वाले दिनों में दैनिक आवक और बढ़ जाएगी। हालांकि भारी बारिश से फसल की गुणवत्ता और आवक पर असर पड़ सकता है। इस बार मूंग की बुआई पिछले साल से ज्यादा हुई है और सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार बिक्री कर रही है, इस वजह से व्यापारियों को किसी बड़ी एकतरफा तेजी की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इंदौर में बोल्ड मूंग ₹7,700 पर कमजोर दिखी, जयपुर में बिल्टी मूंग ₹7,200 तक रही, जलगांव में चमकी मूंग ₹8,300 के दायरे में कमजोर हुई, जबकि दिल्ली में भाव ₹7,450 पर स्थिर रहे और अकोला में चमकी मूंग ₹7,700 पर टिके रहे। कुल मिलाकर मसूर में हल्की कमजोरी जरूर है लेकिन खपत का सीजन होने के कारण बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
