मक्का संभला, लेकिन बाजार में रिस्क कायम | जानें आज का हाल
दोस्तों बुधवार को होली की छुट्टी के कारण देश के सभी बाजार बंद थे, लेकिन मंगलवार को बिहार के मक्का बाजार में माहौल स्थिर से थोड़ा मजबूत रहा और इसकी सबसे बड़ी वजह बांग्लादेश की तरफ से दोबारा सक्रिय हुई निर्यात मांग रही। चुनाव के बाद वहां से खरीदारी बढ़ने लगी है, जिससे रेल और सड़क मार्ग से माल की आवाजाही तेज हुई है और लोकल बाजार को सहारा मिला है। भावों की बात करें तो मंगलवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव ₹20 बढकर ₹1870 बोले गए, जबकि हिली बॉर्डर पर खरीद भाव करीब 100 रुपये सुधरकर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, वहीं दिल्ली में ₹2000, विजयवाड़ा में 1640, राजकोट में 1600, छिंदवाड़ा में 1680, इंदौर मंडी में 1700, सांगली में 1950 और देवास में ₹1600 प्रति क्विंटल रहे। बांग्लादेश से निर्यात बढ़ने पर बिहार में कीमतें जरूर सुधरी हैं, लेकिन अन्य मंडियों में दबाव अभी भी बना हुआ है। मार्च-अप्रैल के लिए निर्यात अनुमान पहले करीब एक लाख टन के आसपास था, जिसे अब बढ़ाकर 1.5 से 1.75 लाख टन तक आंका जा रहा है। बिहार में इस समय लगभग 4.5 लाख टन स्टॉक मौजूद बताया जा रहा है, लेकिन अगर निर्यात की रफ्तार ऐसी ही रही तो मई तक कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक घटकर करीब एक लाख टन तक सिमट सकता है। दूसरी तरफ आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) , क्योंकि असम में नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है, जहां भाव 1,700 से 1,750 रुपये प्रति क्विंटल बताए जा रहे हैं और 10 मार्च के बाद आवक और तेज होने की उम्मीद है। वहां उत्पादन पिछले साल से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा, करीब 7 से 8 लाख टन रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र में रबी बोवाई थोड़ी कम जरूर रही है, लेकिन अप्रैल डिलीवरी के अग्रिम भाव अभी मौजूदा स्तर के आसपास ही टिके हैं और हाजिर बाजार 1,750 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है। बिहार के स्टॉकिस्ट भी अप्रैल में आने वाली नई फसल को ध्यान में रखते हुए पुराने माल की निकासी कर रहे हैं, ताकि ऊंचे स्तर पर फंसने का जोखिम कम किया जा सके। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) धीरे-धीरे स्टॉक को कम करें, क्योंकि मध्य मार्च के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल से ताजा आवक बढ़ने पर बाजार दोबारा दबाव में जा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
दिल्ली (DELHI) मंडी
उत्तर प्रदेश लाइन मक्का (UP LINE MAIZE) मक्का भाव ₹ 1925
बिहार लाइन मक्का (BIHAR LINE MAIZE) मक्का भाव ₹NA
बाजरा (BAJRA) भाव ₹ 1885 मंदी ₹ 25 ↓
मक्का (MAIZE)
हिम्मतनगर (HIMMATNAGAR) मंडी
मक्का भाव ₹ 1740
केमिकल एथेनोल उमरगा (CHEMICAL ETHANOL UMARGA) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1830
ग्रीनस्पेन बावला (GREENSPAN BAWLA) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1760
कटवाड़ा (KATWADA) मंडी
मक्का भाव ₹ 1660
रेडिको एबीडी (RADICO ABD) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1580
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
तिवाना युसा (TIWANA YUSA) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1850
गुलशन झगड़िया (GULSHAN JHAGADIA) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1770
रोकेट विरमगांव (ROCKET VIRAMGAM) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1820
सोनाई कैटल इंदापुर (SONAI CATTLE INDAPUR) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1795
सवसांग एथेनोल अकोनी (SAWSANG ETHANOL AKONI) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1780
बरामती (BARAMATI) मंडी
मक्का भाव ₹ 1820
डुअल्ट एनर्जी एथेनोल मुधोल (DUALT ENERGY ETHANOL MUDHOL) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1790
सिद्धिविनायक भावगढ़ (SIDDHIVINAYAK BHAVGARH) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1830
मक्का परचेज अलीगढ़ (MAIZE PURCHASE ALIGARH) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1760
संजय अनोला यूपी (SANJAY ANOLA UP) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1800
उत्तरा सहा (UTTARA SAHA) प्लांट
मक्का भाव ₹ 2045
उत्तरा पानीपत (UTTARA PANIPAT) प्लांट
मक्का भाव ₹ 2045
सिमरन लखनऊ (SIMRAN LUCKNOW) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1950
सिमरन सिरसा (SIMRAN SIRSA) प्लांट
मक्का भाव ₹ 1825
दाहोद (DAHOD) मंडी
देसी मक्का (DESI MAIZE) मक्का भाव ₹ 1950 से ₹ 2100
एफसीआई मक्का (FCI MAIZE) मक्का भाव ₹ 1950 से ₹ 2000
पीली बाजार मक्का (YELLOW BAZAR MAIZE) मक्का भाव ₹ 1600
एफयूडी मक्का (FUD MAIZE) मक्का भाव ₹ 1650
बाजरा (BAJRA) भाव ₹ 1750
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
सांगली (SANGLI) मंडी
मक्का (MAIZE) मक्का भाव ₹ 1825 से ₹ 1950
श्यादरी स्टार्च (SHYADRI STARCH) प्लांट
मक्का (MAIZE) मक्का भाव ₹ 1800
गोकक स्टार्च (GOKAK STARCH) प्लांट
मक्का (MAIZE) मक्का भाव ₹ 1810 तेजी ₹ 20 ↑
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
