विदेशी में गिरावट के रूझान का भारत पर कितना असर - खाद्य तेल रिपोर्ट
साथियों तेल बाज़ार में इस समय काफी हलचल देखने को मिल रही है और आज बाजार में काफी बदलाव की उम्मीद है। कल मलेशिया के पाम ऑयल फ्यूचर्स दिसंबर अनुबंध में हल्की तेजी दर्ज हुई थी वहीँ आज बाजार ने ने यू टर्न लेते हुए दिसंबर अनुबंध 3% की भारी गिरावट के साथ ओपनिंग दी है । कल घरेलू स्तर पर कांडला में ओलिन ऑयल 1,250 रुपये पर स्थिर बना रहा और विदेशी रूझान को देखते हुए यहां से पाम में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि त्यौहारी सीज़न को देखते हुए बड़ी गिरावट की नहीं लग रही।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी तरफ सोयाबीन और सोया ऑयल पर दबाव और गहरा गया है क्योंकि अर्जेंटीना ने सोया ऑयल को टैक्स-फ्री कर दिया है, जिससे वैश्विक आपूर्ति बढ़ गई और शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया ऑयल व सोया मील दोनों में भारी गिरावट आई। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट में सोयाबीन के भाव 4,610 से फिसलकर 4,550 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए, वहीं कांडला बंदरगाह पर सोया रिफाइंड 1,245 रुपये पर टिके रहे लेकिन इसमें 1–2 रुपये और गिरावट की संभावना जताई जा रही है, हालांकि 1,200 रुपये से नीचे जाना मुश्किल माना जा रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरसों तेल की बात करें तो घरेलू मंडियों में दाम लगभग स्थिर रहे। भरतपुर में कच्ची घानी 1,545 और मुंबई में एक्सपेलर 1,560 रुपये प्रति 10 किलो रहा।पर स्थिर बोला गया। फिलहाल बाजार का रुख देखा जाए तो पाम तेल सीमित मजबूती दिखा रहा है, सोया तेल अंतरराष्ट्रीय दबाव में फिसल रहा है और सरसों तेल मजबूती से टिके रहने की कोशिश कर रहा है। शॉर्ट टर्म में हर तेजी पर मुनाफा लेना सही रहेगा और लंबी अवधि में हर गिरावट पर माल लेकर होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि त्योहारों में मांग निकलते ही हल्की तेजी की उम्मीद बरकरार है। बड़ी तेजी का इंतजार ना करें। व्यापार अपने विवेक से करें।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
