सुबह को मन्दी शाम को तेज | सरसों के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

 

किसान साथियो नयी सरसों की आवक के बढ़ते दबाव के कारण अच्छी खबरों के बावजूद भी सरसों के भाव सम्भल नहीं पा रहे हैं। सरसों की आवक बढ़ कर 3 लाख बोरी के पार जा चुकी है और जल्दी ही उम्मीद है कि यह 4 लाख बोरी के उपर निकल सकती है। गिरते भावों के बीच राहत की खबर ये है कि शुक्रवार को नयी सरसों का कोटा मंडी में ठीक ठाक रेट लगा है। 44 लैब की यह सरसों 5698 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकी है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार में हुई हर हलचल का विश्लेषण करेंगे WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
शुक्रवार को सरसों बाजार में मिला जुला रुख देखने को मिला। सरसों में स्थिरता से लेकर हल्की कमजोरी का ही माहौल देखने को मिला। बढ़ती आवक के साथ साथ तेल मिलों की खरीद कमजोर होने से घरेलू बाजार में शुक्रवार को सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये कमजोर होकर भाव 5,975 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में जब बाजार खुला था भाव 5586 तक गिर गए थे लेकिन शाम को इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला और अंतिम भाव 5630 पर बंद हुए। इसके अलावा च दादरी में 40 लैब सरसों का रेट 5750 भिवानी मंडी में 40 लैब का भाव 5650, रेवाड़ी में 5700 और दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 5850 के रहे।

शाम को प्लान्ट हुए तेज
प्लांटों पर सरसों के भाव को देखें तो गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों 5750, BP आगरा 6250, शारदा आगरा 6250 और अडानी प्लान्ट पर सरसों का रेट 5900 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा। सलोनी प्लांट पर भाव की बात करें तो सुबह के समय में सलोनी प्लांट में सरसों के भाव ₹50 तक गिरा दिए थे हालांकि शाम होते-होते इसमें फिर से ₹50 का सुधार कर दिया। सलोनी प्लांट पर सरसों के अंतिम भाव 6400 से 6500 के बीच रहे  विदेशी बाजारों का क्या मिल रहे संकेत | क्या रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों में सरसों के ताजा भाव की बात करें तो कोटा मंडी में 44 लैब की नयी सरसों का रेट 5698 पुरानी सरसों का रेट 5620, नोहर मंडी में सरसों का रेट 5630, खाजूवाला मंडी में सरसों का रेट 5300, संगरिया मंडी में सरसों का भाव 5155, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5369, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5436, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5486, पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5071 रुपए प्रति कुंटल तक रहा । हरियाणा की मंडियों की बात करें तो आदमपुर मंडी में 41.50 लैब सरसों का रेट 5615, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5591, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5656 और सिवानी मंडी में सरसों का रेट ₹5551 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। सरसों के लिए अच्छी खबर | सरकारी फैसले के बाद बढ़ सकते हैं भाव

विदेशी बाजारों की अपडेट
व्यापारियों के अनुसार विदेशी बाजार में खाद्य तेलों मिलाजुला रुख रहा, जहां मलेशियाई पाम तेल वायदा में नरमी आई, वहीं शाम के सत्र में शिकागो में सोया तेल के दाम तेज हो गए। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, (BMD) पर अप्रैल डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 39 रिंगिट की गिरावट आकर भाव 3,934 रिंगिट प्रति टन रह गए। इस दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतों में 0.64 फीसदी की तेजी आई।

सरसों की आवक
सरसों की दैनिक आवक शुक्रवार को बढ़कर तीन लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक 2.80 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवक में नई सरसों की आवक 45 हजार बोरियों की हुई जबकि गुरुवार को नई सरसों की आवक 50 हजार बोरियों की हुई थी। नरमा में आई फिर से तेजी देखे आज के नरमा के ताजा मंडी भाव | Narma Price Today 10 February 2023

तेल और खल की अपडेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शुक्रवार को 15-15 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1183 रुपये और 1173 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 रुपये बढ़कर 2475 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई।

सरसों में आगे क्या
किशन साथियों जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि सरकार पाम तेल के आयात पर आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है अगर ऐसा होता है तो सरसों में थोड़ा बहुत सुधार बन सकता है। इसके अलावा इस बात का भी काफी महत्व रहने वाला है कि  कितनी मात्रा में सरकार MSP पर सरसों की खरीद करती है। यदि सरकार अच्छी खासी मात्रा में सरसों की खरीद करती है तो सरसों के भाव में और ज्यादा गिरावट की संभावना समाप्त हो सकती है इसके विपरीत स्थिति में सरसों के भाव और नीचे जा सकते हैं। साथियो हम पिछले कई दिनों से नम्र निवेदन कर रहें हैं कि सरसों में अब तेजी नहीं है अगर आपके पास पुरानी सरसों है तो आप सौदा करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें ।  गेहूं के भाव में क्या है हलचल | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 10 Feb 2023