क्या सोयाबीन का बाजार तेजी की तरफ मुड़ेगा
Sep 27, 2025, 10:28 IST
साथियों जैसा कि हमने बताया था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रही उथल पुथल, भारत में सोयाबीन का उत्पादन घटने, और कैरी फॉरवर्ड स्टॉक ना होने के कारण सोयाबीन के बाजार में थोड़ा बहुत सुधार हो सकता है। बाजार में ठीक यही हुआ और सोयाबीन में कल तेजी देखने को मिली। पिछले दिनों 4540 तक फिसल जाने के बाद कल कीर्ति प्लांट पर भाव बढ़कर 4700 प्रति क्विंटल हो गए हैं। बड़ी घटना यह हुई कि अर्जेंटीना ने निर्यात टैक्स को अस्थायी रूप से हटाने के बाद अब फिर से लागू कर दिया जिसका सीधा असर भारतीय सोयाबीन पर दिखाई दिया। इंदौर में सोयाबीन के भाव 50 रुपये बढ़कर 4600 और उज्जैन में ₹120 बढ़कर 4650 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। लंबे समय से दबाव झेल रहे किसानों और कारोबारियों के लिए यह उछाल थोड़ी राहत लेकर आया है। हालांकि, नयी फसल की आवक महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में शुरू हो चुकी है, लेकिन क्वालिटी कमजोर बताई जा रही है और बारिश से पैदावार पर भी असर पड़ा है, जिससे यील्ड उम्मीद से कम है। सोया डीओसी की कीमतों में भी कल ₹800 तक की तेजी देखी गई और भाव 31000 से 36000 प्रति टन पर पहुंच गए। सोया तेल में भी ₹10 का उछाल देखा गया और मुंबई में भाव 1275 जबकि कांडला पर 1250 रुपए प्रति 10 किलो पर दर्ज किया गया। वैश्विक स्तर पर भी सोयाबीन और सोया तेल को सपोर्ट मिल रहा है क्योंकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल फिर से 50 सेंट से ऊपर चला गया है, जिसकी एक बड़ी वजह अमेरिका, ब्राजील और इंडोनेशिया में बायोडीजल की बढ़ती मांग है। घरेलू स्तर पर त्यौहार सीजन करीब है जिससे सोयाबीन को थोड़ी बहुत मजबूती मिल सकती है। हालांकि मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अभी से बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि भारत ने अर्जेंटीना से टैक्स के बाद भी सोया तेल के बड़े सौदे कर लिए हैं, जिससे आयात का दबाव बना रहेगा। हर उछाल पर मुनाफा लेने का निर्णय सही होगा। अक्टूबर में नई फसल की आवक बढ़ने पर एक बार बाजार पर फिर से दबाव आ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की डेली रिपोर्ट whatsapp पर पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।