क्या मक्का बाजार में और गिरावट बनेगी ? यहाँ जाने

 
दोस्तों मक्का बाजार की ताजा स्थिति को देखें दो मंगलवार को, जहां एक तरफ प्रमुख मंडियों में बढ़ती नई आवक ने दबाव बनाए रखा, तो वहीं दूसरी तरफ मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड कीमतों को सहारा दे रही है। मंडियों की बात करें तो कल गुलाबबाग में मक्का की आवक बढ़कर 13,000 बोरी तक पहुंच गई है, जिसके चलते पिछले दो दिनों में गुलाब बाग मे ₹80 तक गिरावट आ चुकी है और भाव ₹1880, दिल्ली में ₹2100, मुजफ्फरपुर में ₹1930, कोटा में ₹1700, इंदौर में ₹1850, राजकोट में ₹1825 और सांगली में ₹2075 प्रति क्विंटल रहे। बाजार में धीरे-धीरे इंडेंट शुरू हो गए हैं लेकिन बड़े स्टॉकिस्ट अभी भी दूरी बनाए हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि वे मई की शुरुआत से सक्रिय होंगे, जिससे आगे चलकर बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। ₹1950 प्रति क्विंटल के स्तर पर कुछ फॉरवर्ड सौदे भी हुए हैं, लेकिन गुलाबबाग से अन्य गंतव्यों तक ₹150 या उससे ज्यादा का भाड़ा और खर्च जोड़ने के बाद व्यापारी मान रहे हैं कि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) बेसिक मार्केट रेट ₹1800 या उससे नीचे भी फिसल सकता है। दूसरी तरफ, अगर बड़े परिप्रेक्ष्य में देखें तो देश के कई हिस्सों में मक्का के भाव अभी भी मजबूत बने हुए हैं, क्योंकि डिमांड साइड अभी भी काफी एक्टिव है। इस मजबूती के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर एथेनॉल इंडस्ट्री है, जहां सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत डिस्टिलरीज और स्टार्च निर्माता बड़े पैमाने पर मक्का की खरीद कर रहे हैं, वहीं पोल्ट्री सेक्टर की लगातार मांग ने बाजार में कच्चे माल की होड़ जैसी स्थिति बना दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार भी इस समय सपोर्टिव नजर आ रहा है, जहां ब्राजील में दूसरी फसल पर सूखे का खतरा और अमेरिका में बुवाई की अनिश्चितता के चलते शिकागो एक्सचेंज में मक्का वायदा करीब 4% तक उछला है। ऑल ओवर स्थिति यह बन रही है कि शॉर्ट टर्म में बढ़ती आवक के कारण बाजार पर दबाव बना रह सकता है और कुछ मंडियों में भाव ₹1800 के आसपास या नीचे टेस्ट कर सकते हैं, लेकिन मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड, खासकर एथेनॉल और पोल्ट्री सेक्टर की वजह से बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल सीमित नजर आती है और आगे स्टॉकिस्ट आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) फिर से मजबूती मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में 1 साल की मक्का की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।