बरसाती नुकसान के चलते क्या और तेज होंगे मक्का के भाव - रिपोर्ट
साथियों इस समय मक्का के बाजार में मजबूती का माहौल बना हुआ है। इस मजबूती के पीछे की वजह बारिश से खराब हो रही फसल की चिंता को माना जा सकता है। इस समय यूपी की उझानी एटा कासगंज लाइन पर भरपूर मात्र मे मक्का आ रही है लेकीन बरसात होने से सूखे माल की बजाय गीला माल ज्यादा आ रहा है। बारिश के कारण 60% मक्का गीली हो गई है जबकि 40% मक्का ही बढ़िया क्वालिटी में बची है। सूखे माल की मांग लगातार बनी हुई है। पिछले 10 दिनों में अच्छी क्वालिटी की मक्का की कीमतों में ₹56-60 की तेजी आई है। भीगी हुई मक्का का इस्तेमाल केवल एथेनॉल कंपनियों में होता है लेकिन इस समय एथेनॉल कंपनियों की मांग सीमित बनी हुई है। सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरकार ने इस साल मक्का का MSP 175 रुपए बढ़ाकर 2400 रुपए कर दिया था। मंडियों में सुखी मक्का के भाव MSP को पार करने लगे हैं। दिल्ली मंडी में बिहार की मक्का ₹2500, गुलाबबाग पूर्णिया का माल ₹2400, धुलिया में ₹2200, लातूर में ₹2500, तिरुपति स्टार्च प्लांट में ₹2370, एटा में ₹2100, जोबट में ₹2400, देवास में ₹2150, छिंदवाड़ा में ₹2330 और जबलपुर में ₹2280 प्रति क्विंटल तक के भाव चल रहे हैं। मक्का में नमी अधिक होने के कारण स्टॉक करना मुश्किल हो रहा ह। यूपी की मंडियों में रैक प्वाइंट पर बढ़िया मक्का ₹2150 और चुनिंदा माल गोदाम पर ₹2190 तक बिक रहा है। जबकि नमी अधिक होने के कारण डिमांड अभी थोड़ी धीमी है। बरसात के कारण नई फसल की कटाई में देरी होने की उम्मीद है। मक्का की बुवाई में वृद्धि हुई और अक्टूबर में नई फसल बाजार में आने पर कीमतों में गिरावट की संभावना जरुर है। फिलहाल 2100–2110 रुपए के स्तर पर मक्का में कोई खास जोखिम नहीं है और सूखे माल के भाव धीरे-धीरे ऊपर का रुख ले सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।