आखिर क्यों नहीं बढ़ रहा है सोयाबीन का भाव - यहाँ जाने
साथियों कभी किसानों की कमाई की रीढ़ और देश की प्रोटीन फसल की पहचान रही सोयाबीन आज बदलते समय की नई आर्थिक दिशा के बीच संघर्ष कर रही है। एथेनॉल नीति के आने के बाद मक्का और चावल जैसे अनाजों से बनने वाले DDGS (Distillers’ Dried Grains with Solubles) ने सोया उद्योग की कमर तोड़ दी। मक्का DDGS में करीब 30% प्रोटीन और चावल DDGS में लगभग 45% प्रोटीन होता है, जबकि इनकी कीमतें ₹15,500–₹20,000 प्रति टन के बीच हैं, वहीं सोयामील ₹31,000–₹32,000 प्रति टन पर बिक रहा है। यही कारण है कि पोल्ट्री फीड उद्योग अब DDGS जैसे सस्ते विकल्पों की ओर झुक गया है।नतीजा यह हुआ कि जो भारत कभी सोयामील का बड़ा निर्यातक था, आज घरेलू मांग भी धीमी हो गई है। सोया प्रोसेसरों की क्रशिंग कम हो रही है और किसानों को अपने माल के भाव MSP से नीचे बेचने पड़ रहे हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
वर्ष 2023–24 में जहां किसानों को मंडियों में ₹3,200–₹4,200 प्रति क्विंटल का भाव मिला, वहीं सरकार का MSP ₹4,892 प्रति क्विंटल था। 2025–26 में MSP बढ़कर ₹5,328 प्रति क्विंटल हो गया है, लेकिन बाजार अभी भी कमजोर रुझान दिखा रहा है और यही वजह है कि देशभर में सोयाबीन का रकबा घटकर 12.7 मिलियन हेक्टेयर से 12 मिलियन हेक्टेयर रह गया है। महाराष्ट्र की मंडियों में 4510–4550 भाव पर कारोबार हो रहा है और तेजी की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही। घरेलू फसल की आवक बढ़ने, वैश्विक उत्पादन बेहतर रहने, और फीड सेक्टर में विकल्पों की मौजूदगी ने बाजार पर दबाव बनाए रखा है। हालांकि, कमजोर क्वालिटी और सीमित उत्पादन गिरावट को रोक रहे हैं। कल CBOT में अक्टूबर अनुबंद में 1.5% की तेजी दर्ज की गई।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कच्चे पाम तेल की मजबूती ने सोया तेल की बायोडीजल डिमांड को और सहारा दिया है, वहीं अर्जेंटीना द्वारा घरेलू बायोफ्यूल कीमतों में बढ़ोतरी से वैश्विक बाजार में भी सकारात्मक रुझान बना है। कांडला बाजार में सोया तेल ने फिर से ₹1250 का रेजिस्टेंस स्तर छुआ, और यदि यह स्तर पार हुआ तो आगे और तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल मजबूत डिमांड के चलते उम्मीद है कि दिवाली तक कीमतें मजबूत बनी रहेंगी। इसलिए अगले 7–10 दिन तक स्टॉक होल्ड रखें। सोयाबीन में अक्टूबर के अंत तक आवक दबाव बना रहेगा लेकिन बड़ी गिरावट की गुंजाइश नहीं है। हर उछाल पर माल को निकालना इस समय सही रणनीति रहेगी। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।