खाद्य तेलों में तेजी कब शुरू होगी - खाद्य तेल बाजार रिपोर्ट
खाद्य तेलों की बाजार रिपोर्ट को देखें तो आज विदेशी और घरेलू दोनों तो खाद्य तेलों में स्थिरता से लेकर हल्की तेजी का माहौल दिख सकता है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद तेजी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आज मलेशिया और चीन में बाजार स्थिर से हल्की तेजी का रुझान दिखा रहे हैं जबकि यूएस-चीन तनाव और कमजोर चीनी मांग से CBOT सोयाबीन फ्यूचर्स दो हफ्तों के निचले स्तर पर पहुँच गए हैं। USDA ने अमेरिकी सोयाबीन फसल का अनुमान 65% गुड-टू-एक्सीलेंट बताया, जो पिछले सप्ताह से 4% अंक कम है। CBOT सोया ऑयल क्रूड की कमजोरी से नीचे बंद हुआ और अर्जेंटीना का सोया ऑयल $10/टन गिरा है। KLC मलेशिया पाम ऑयल सितंबर कॉन्ट्रैक्ट0.79% तेजी के साथ RM 4439 पर कारोबार कर रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
डलियान एक्सचेंज पर भी पाम ऑयल 9398 (+0.17%) और सोया ऑयल 8402 (+0.14) की रेंज में हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1–10 सितंबर के निर्यात आँकड़े अहम होंगे, मजबूत निर्यात से KLC को सहारा मिल सकता है, अन्यथा रेंजबाउंड व्यापार ही संभव है। घरेलू बाजार में कांडला पोर्ट पर पाम ओलिन ₹1250 और सोया रिफाइंड ₹1240 प्रति 10 किलो पर बोले गए, तीन दिन की लगातार तेजी के बाद यहाँ भी मुनाफा वसूली का असर है। सोयाबीन में कोई बड़ा फंडामेंटल नहीं दिख रहा। कल कीर्ति प्लांट पर भाव गिरकर ₹4740 और गोयल कोटा पर ₹4650 प्रति क्विंटल तक आ गए। दूसरी ओर सरसों तेल की मांग मजबूत बनी हुई है, मुंबई में सरसों तेल एक्सपेलर ₹1560 और कोलकाता में ₹1650 प्रति 10 किलो दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर त्योहारी खपत और निर्यात की दिशा अगले हफ्ते बाजार को तय करेगी, अल्पावधि में मुनाफा वसूली और पाम तेल में ₹3/किलो तक दबाव की संभावना है, जबकि लंबी अवधि में मजबूती बरकरार रह सकती है। व्यापारी शॉर्ट टर्म में मुनाफा वसूली के साथ-साथ लंबी अवधि के लिए स्टॉक होल्ड कर सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।