गेहूं में खरीद का मौका कब - जाने रिपोर्ट में
Mar 24, 2026, 10:47 IST
साथियों सोमवार को दिल्ली में गेहूं की कीमतें स्थिर रही और देश की अन्य मंडियों में भी भाव लगभग स्थिर ही दिखाई दिए, जहां सप्लाई और डिमांड लगभग बराबरी पर चल रही है। गुजरात की मंडियों में गेहूं के भाव भाव ₹2,125–2,225 प्रति क्विंटल के बीच स्थिर हैं और आवक करीब 15,000–25,000 बोरी रोजाना बनी हुई है, वहीं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कीमतें ₹2,150–2,250 प्रति क्विंटल के दायरे में टिके हुए हैं। सोमवार को दिल्ली में गेहूं का भाव ₹2600, नरेला में ₹2450, अलीपुर में ₹2600, दाहोद और राजकोट में ₹2330, ललितपुर में ₹2150, इंदौर में ₹2300 देवास में ₹2325,कोलकाता में ₹2650 और हैदराबाद में ₹2710 प्रति क्विंटल रहे। कांडला पोर्ट पर गेहूं के भाव भाव ₹2,330 प्रति क्विंटल पर मजबूत बने हुए हैं और पिछले कुछ हफ्तों से ₹2,300 के नीचे नहीं आए, जिससे बाजार को एक मजबूत बेस मिल रहा है। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) इन स्तरों पर MNC कंपनियों की खरीद धीरे-धीरे शुरू हो गई है और स्टॉकिस्ट भी बाजार में एंट्री लेने लगे हैं, जिससे मांग को हल्का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि मंडियों के भाव अभी भी MSP भाव ₹2,585 प्रति क्विंटल से काफी नीचे चल रहे हैं, इसलिए किसान फिलहाल बिक्री को लेकर थोड़ा रुककर चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल और गंज लाइन में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से कटाई और मड़ाई का काम रुक गया है, लेकिन फसल की क्वालिटी और पैदावार काफी अच्छी बताई जा रही है, जिससे आगे सप्लाई मजबूत रहने का अनुमान है। इस बार देश का गेहूं उत्पादन करीब 1150 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 1090 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा है, यानी सप्लाई साइड काफी मजबूत दिख रही है। सरकारी स्तर पर 1 अप्रैल से खरीद शुरू होने वाली है और चर्चा है कि मध्य प्रदेश में MSP के ऊपर ₹125 बोनस भी मिल सकता है, जिससे किसानों की होल्डिंग बढ़ सकती है। सरकार ने इस बार करीब 350 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा है, लेकिन पहले से भरे हुए FCI गोदाम एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। वैश्विक स्तर पर गेहूं के भाव अपेक्षाकृत मजबूत हैं, लेकिन आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) निर्यात को खास सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार को थोड़ी सेंटिमेंटल मजबूती जरूर मिल रही है, लेकिन घरेलू स्तर पर बेहतर उत्पादन और पर्याप्त स्टॉक के चलते बड़ी तेजी फिलहाल सीमित लगती है। कुल मिलाकर बाजार में नीचे की तरफ बड़ी गिरावट की संभावना कम है और ₹2200 के आसपास खरीद का मौका बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।