ओवरसप्लाई से दबा गेहूं, गिरावट कब रुकेगी?

 
साथियों गेहूं बाजार में इस समय ओवरसप्लाई का दबाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, क्योंकि एक तरफ नया माल तेजी से मंडियों में आ रहा है और दूसरी तरफ सरकारी व प्राइवेट गोदामों में पहले से ही भारी स्टॉक मौजूद है, इसी कारण बाजार में चौतरफा बिकवाली बनी हुई है और भाव लगातार नरम बने हुए हैं। पिछले करीब एक महीने में दिल्ली लारेंस रोड पर गेहूं के दाम 120 तक टूट चुके हैं, जबकि कई बड़ी मंडियों में तो यह गिरावट ₹200 तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली में गेहूं 2590, नरेला में ₹2490, राजकोट में ₹2320, इंदौर में ₹2300, उज्जैन में ₹2310, कोटा में ₹2270 और ललितपुर में 2250 रुपए प्रति क्विंटल रहे।  इस साल गेहूं की बिजाई बढ़ने से उत्पादन का अनुमान करीब 1150 लाख मीट्रिक टन लगाया जा रहा है, जो पिछले साल के लगभग 1090 लाख मीट्रिक टन से काफी ज्यादा है, यानी सप्लाई पहले से ही मजबूत रहने वाली है। लेकिन पिछले 6-7 दिनों से उतर भारत में बारिश के कारण उत्पादन प्रभावित हो सकता है। खरीदारी भी इस समय कमजोर दिख रही है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैआगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) कि एक बड़ी रोलर फ्लोर मिल ने अप्रैल डिलीवरी का सौदा करीब ₹2560 प्रति क्विंटल में कर लिया है, जिससे बाकी मिलें ऊंचे भाव पर स्टॉक लेने से बच रही हैं। ग्रामीण स्तर पर किसानों से गेहूं की खरीद ₹2350–2400 प्रति क्विंटल के बीच हो रही है। कुछ इलाकों में बारिश से फसल की कटाई थोड़ी लेट हो सकती है, लेकिन करीब 70–80% क्षेत्रों में यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। मंडी में नए गेहूं की आवक मार्च के अंत तक यूपी और हरियाणा में शुरू हो जाएगी, लेकिन असली दबाव अप्रैल में पीक आवक के समय देखने को मिलेगा। पिछले साल केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद करीब 299.7 लाख मीट्रिक टन रही थी और इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 350 लाख मीट्रिक टन से ऊपर जाने का अनुमान है, जबकि टेंडर बंद होने से ओपन मार्केट में सप्लाई और बढ़ी है। MSP भी इस बार बढ़ाकर ₹2585 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन बाजार भाव कई जगह MSP से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स पर भी असर साफ दिख रहा है, जहां आटा के भाव घटकर ₹1500 प्रति 50 किलो रह गए हैं, जो पहले ₹1750 थे, वहीं मैदा और सूजी भी ₹200–250 प्रति 50 किलो तक सस्ते हो चुके हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।