अमरीका से मक्का के आयात को लेकर क्या है अपडेट
साथियों मक्का मंडियों में लगातार गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है हमने इसके बारे में अपने पाठकों को एक महिना पहले ही बात दिया था। नई फसल की तेजी से बढ़ती आवक लगातार बाजार पर दबाव बना रही है। कल सांगली में मक्का के भाव ₹2,020 प्रति क्विंटल तक रहे, जो पिछले एक सप्ताह में करीब ₹130 कम हैं । पिछले एक महीने में मक्का मे लगभग ₹380 की गिरावट आ चुकी है। अन्य बाजारों में भी इसी तरह का रुझान है। कर्नाटक के गोकाक मंडी में मक्का के भाव ₹1,930 प्रति क्विंटल तक फिसल गए, यानी एक सप्ताह में ₹80 और एक महीने में लगभग ₹300 की गिरावट।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
ताजा भाव को देखें तो हाथरस में मक्का का भाव 2011, जोधपुर में 2320 और नीमच मंडी में 1890 रुपए प्रति क्विंटल रहे। खरीदारों की ओर से मांग कमजोर है, जबकि विक्रेता अपने स्टॉक निकालने में सक्रिय हैं, जिससे भावों में नरमी बनी हुई है। दिवाली के दौरान कई मंडियां बंद रहने के बावजूद मौजूदा आवक इतनी रही कि मांग पूरी हो सके, इसलिए बाजार में दामों पर दबाव बना हुआ है। जैसे-जैसे नई आवक बढ़ेगी, मक्का के दामों पर और दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि इस बार खरीफ की पैदावार पिछले साल से करीब 20% ज्यादा बताई जा रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इसके अलावा, हाल ही में सामने आई खबरों ने बाजार की सेंटीमेंट को और कमजोर कर दिया है, बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबित ट्रेड एग्रीमेंट लगभग फाइनल चरण में है, जिसके तहत अमेरिकी मक्का और सोयामील के आयात पर शुल्क को 50% से घटाकर 15–16% किया जा सकता है। अगर भारत अमेरिका से गैर-जीएम मक्का के आयात की अनुमति देता है, तो घरेलू बाजार में और गिरावट की संभावना बन सकती है। फिलहाल भाव निचले स्तर के करीब हैं, इसलिए बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम है, लेकिन अगर आयात का रास्ता खुला, तो भारतीय मक्का के भावों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इस समय मक्का बाजार दबाव भरे मोड़ पर है, जहां एक ओर रिकॉर्ड फसल और सीमित मांग है, तो दूसरी ओर आयात की अटकलों से व्यापारी सशंकित हैं। वहीं एथेनॉल कंपनी और पोल्ट्री सेक्टर की मांग भी फिलहाल कुछ खास नहीं चल रही। बाजार के रुख को देखकर लगता है की अक्टूबर महीने में कीमतों में 30 से ₹50 की गिरावट और बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।