युद्ध के माहौल में चना बाजार की चाल क्या होगी?
दोस्तों चना बाजार में बीते सप्ताह कमजोर रुख बना रहा और शनिवार को अधिकांश मंडियों में भाव MSP ₹5875 प्रति क्विंटल से नीचे ही कारोबार करते रहे। मांग कमजोर रहने और नई फसल की बढ़ती आवक के कारण व्यापार काफी सुस्त रहा। दिल्ली में राजस्थान लाइन चना 5600 प्रति क्विंटल रहा जो पिछले सप्ताह से करीब ₹25 कमजोर और एक महीने में लगभग ₹225 नीचे है, जबकि नई क्वालिटी का चना 5475 के आसपास रहा। वहीं इंदौर में ₹5650, अकोला में बिल्टी लाइन ₹5411, बीकानेर में ₹5350 जयपुर में ₹5425 और रायपुर में महाराष्ट्र लाइन चना करीब ₹5475 रहा। आयातित माल की बात करें तो मुंद्रा में ऑस्ट्रेलिया चना ₹5275, मुंबई में ₹5325 और तंजानिया माल ₹5100 बोला गया। चना दाल के भाव भी दबाव में रहे और बाजारों में लगभग ₹6900 प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार हुआ, जबकि मुंबई में बेसन लगभग ₹3900 प्रति 50 किलो रहा जो पिछले महीने से करीब ₹125 नीचे है। सप्लाई की स्थिति फिलहाल आरामदायक बनी हुई है क्योंकि मार्च के पहले सप्ताह तक ऑस्ट्रेलिया से 5.19 लाख टन चना आ चुका है और बंदरगाहों पर भी अच्छा स्टॉक मौजूद है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
सरकार ने PSS योजना के तहत 25 लाख टन खरीद को मंजूरी दी है, लेकिन अभी ज्यादातर राज्यों में सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, इसलिए बाजार को फिलहाल कोई खास सपोर्ट नहीं मिल रहा। आगे मार्च-अप्रैल में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश से नई फसल की आवक तेज होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया में चना उत्पादन का अनुमान लगभग 21.85 लाख टन लगाया गया है जो पिछले साल से करीब 4% कम जरूर है, लेकिन फिर भी यह रिकॉर्ड स्तर के करीब है। कनाडा में भी चना बोआई बढ़कर करीब 5.75 लाख एकड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे वैश्विक सप्लाई में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। हालांकि ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव के कारण शिपिंग लागत में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन इसका भारतीय बाजार पर फिलहाल बड़ा असर नहीं माना जा रहा। कुल मिलाकर आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि आने वाले दिनों में चना बाजार पर दबाव बना रह सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।