इस हफ्ते सरसों के बाजार की क्या रहेगी दिशा दशा | जाने तेजी मंदी रिपोर्ट में
किसान साथियों फसलों का भाव किसी भी फसल के सीजन के समय के अनुसार ऊपर नीचे होता रहता है। आमतौर पर यही देखा जाता है कि जब किसी फसल की कटाई का सीजन रहता है तो उसे फसल के भाव सप्लाई बढ़ाने के कारण गिरावट की तरफ जाते हैं। हालांकि इसमें एक अपवाद यह है कि अगर किसी फसल के सीजन के समय उत्पादन में कमी की संभावना हो तो भाव एकाएक बढ़ भी जाते हैं। धान, चना और लहसून के मामले में आप यह उतार चढाव देख चुके हैं। अन्यथा आमतौर पर यही देखा जाता है कि जब किसान के पास फसल रहती है तो उसे फसल के भाव न्यूनतम स्तर पर रहते हैं।
ज्यादातर फसलों का सीजनल उत्पादन होने के कारण साल दर साल फ़सलों के भाव का ट्रेंड एक जैसा होता है। सीज़न के समय भाव कम और सीज़न ऑफ होने पर ज्यादा होते हैं। मंडी भाव टुडे पर हम फसलों के भाव के ट्रेंड का ही विशलेषण करके भाव के बढ़ने या घटने का अंदाजा लगाते हैं। इसमें डिमांड और सप्लाई, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयात निर्यात की संभावना, सरकार की फ़सल के भाव को लेकर नीति और विदेशी बाजारों में चल रहे ट्रेंड को अगर शामिल कर लिया जाए तो कुल मिलाकर भाव के गिरने या बढ़ने का ठीक ठाक अंदाजा लगाया जा सकता है।
अगर सरसों की बात की जाए तो कहानी कुछ नयी नहीं है। इस साल सरसों की बड़ी फसल बताई जा रही है अनुमानों के अनुसार इस साल 125 लाख टन सरसों का उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है। उपर से पिछला स्टॉक भी 15-20 लाख टन के करीब बचा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के बाजार कमजोर चल ही रहे हैं। ऐसे में सरसों में गिरावट होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
अगर पिछले हफ्ते के बाजार को देखें तो घटे भाव पर मीलों की मांग निकलने से सरसो के भाव में इस सप्ताह हलकी बढ़त दर्ज की गयी है लेकिन इसको तेजी नहीं कहा जा सकता । मोटे तौर पर सरसों के भाव स्थिर ही कहे जा सकते हैं । हालाँकि नयी सरसो की आवक अब बढ़ने लगी जिससे तेजी पर लगाम लग सकती है। फरवरी की शुरुआती दिनों में सरसों में तेजी आना आम बात है पिछले साल भी इसी समय जयपुर में कंडीशन 42% सरसों के भाव 5400 से उठकर 5900 प्रति क्विंटल तक चले गए थे। हालांकि उसके बाद नयी सरसों की आवक बढ़ने के कारण भाव वहाँ से एक तरफा गिरावट हुई और भाव 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए थे। पिछले साल अप्रेल का महीने खत्म होते होते भाव जयपुर में कंडीशन 42 के भाव 5000 के नीचे फिसल गए थे।
इस साल भी सीज़न की शुरुआत में नाफेड की बिक्री जारी रहने से सरसो में दबाव बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने इस सीज़न में 20-25 लाख टन सरसो की खरीदारी का लक्ष्य रखा है। भाव एमएसपी से नीचे होने के कारण सरकार ने सरसों की खरीदारी का लक्ष्य पिछले वर्ष से दोगुना किया गया है। सरसो का उत्पादन 125 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन उच्च स्टॉक के कारण किसान को अपनी फसल के उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को नयी सरसों में 4500 के भाव भी नहीं मिल रहे हैं।
किसानों की चिंता को ध्यान में रखते हुए, सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि जल्द से जल्द सरकारी एजेंसियों के द्वारा एमएसपी पर सरसो की खरीदारी शुरू की जाए। अन्यथा, मार्च से जून के बीच सरसो के भाव में 400-500 रुपये की गिरावट हो सकती है। किसान साथी इस समय चाहें तो हर छोटे मोटे उछाल पर अपना माल हल्का करते रहे। व्यापार अपने विवेक से ही करें
जाने मंडियों में शनिवार को सरसों के क्या भाव मिले sarso ke bhav 10 Feb 2024
जयपुर मंडी
सरसो भाव ₹ 5600
भरतपुर मंडी
सरसो भाव ₹ 5270(-3)
नदबई मंडी
सरसो भाव ₹ 5270
खेरली मंडी
सरसो भाव ₹ 5270
गोयल कोटा मंडी
सरसो भाव ₹ 5475
ग्वालियर मंडी
सरसो भाव ₹ 5100
मुरेना मंडी
सरसो भाव ₹ 5100
हिसार मंडी
सरसो भाव ₹ 5200
बरवाला मंडी
सरसो भाव ₹ 5100
दिल्ली मंडी
सरसो भाव ₹ 5525
सीएच दादरी मंडी
सरसो भाव ₹ 5475
निवाई मंडी
सरसो भाव ₹ 5275
टोंक मंडी
सरसो भाव ₹ 5255
बीकानेर मंडी
सरसो भाव ₹ 5150
नागौर मंडी
सरसो भाव ₹ 5200
अलवर मंडी
सरसो भाव ₹ 5350
गंगापुर मंडी
सरसो भाव ₹ 5300
खैरथल मंडी
सरसो भाव ₹ 5330
कोटा मंडी
सरसो भाव ₹ 5100
सुमेरपुर. 5350
सलोनी ग्रुप
कोटा भाव ₹ 5950
अलवर भाव ₹ 6025
शमसाबाद भाव ₹ 6100
डिग्नेर भाव ₹ 6100
दिल्ली मंडी
सरसो भाव ₹ 5475/5525
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1010
चरखी दादरी
सरसो भाव ₹ 5425/5475
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 990
सरसों खल भाव ₹ 2770
महेश आयल
कोटा भाव ₹ 5950
अलवर भाव ₹ 6025
शमसाबाद भाव ₹ 6100
डिग्नेर भाव ₹ 6100
महेश कोटा
सरसो भाव ₹ 5850
PATANJALI/RUCHI
बाराँ मंडी
सरसो भाव ₹ 5450
श्रीगंगानगर मंडी
सरसो भाव ₹ 5450
गुना मंडी
सरसो भाव ₹ 5300
गंगानगर मंडी
सरसो भाव ₹ 3969/4981
आवक 250/280
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1020/1037
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 990
खल भाव ₹ 2725/30
अलवर मंडी
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1020
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1000
खल भाव ₹ 2745
खैरथल मंडी
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1010
खल भाव ₹ 2750
बारां मंडी सरसो
आवक (नई) 3000 कट्टे
आवक (पुरानी) 2500 कट्टे
नई सरसो
25-31% moist भाव ₹ 4000-4200
15-22% moist भाव ₹ 4300-4550
10-13% moist भाव ₹ 4600-4755
पुरानी सरसो
एवरेज भाव ₹ 4850-4950
बेस्ट भाव ₹ 4950-5100
सरसों तेल एक्स
जयपुर भाव ₹ 1012
दिल्ली भाव ₹ 1010
सीएच दादरी भाव ₹ 990
मुंबई भाव ₹ 990
मुरेना भाव ₹ 1000
भरतपुर भाव ₹ 1000
निवाई भाव ₹ 985
कच्ची घानी
जयपुर भाव ₹ 1022
कोलकाता भाव ₹ 1090
कोटा भाव ₹ 1025
मुरैना भाव ₹ 1020
भरतपुर भाव ₹ 1020
निवाई. भाव ₹ 1020
टोंक भाव ₹ 1018
सरसों खल
जयपुर भाव ₹ 2755
अलवर भाव ₹ 2725
भरतपुर भाव ₹ 2825
कोटा भाव ₹ 2725
सुमेरपुर भाव ₹ 2800
च.दादरी भाव ₹ 2780
मुरैना भाव ₹ 2850
बराना भाव ₹ 2730
निवाई भाव ₹ 2725
जयपुर मंडी
सरसों भाव ₹ 5600(-25)
एक्सपेल भाव ₹ 1012(-2)
काची भाव ₹ 1022(-2)
खल भाव ₹ 2755
सरसों की आज की कुल आवक
कुल बैग 4.00 लाख
राजस्थान 1,00,000 बोरी
MP 25,000 बोरी
यूपी 35,000 बोरी
गुजरात. 15,000 बोरी
HAR.PUB 15,000 बोरी
अन्य 60,000 बोरी
नया आगमन 1,50,000 बोरी
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।