अपने सपोर्ट लेवल पर आया चना - आगे क्या
साथियों चने का बाजार में सस्ते आयात की खबरों के कारण दबाव बना हुआ है और बाजार 150 रुपए की गिरावट दिखा चुका है। हमने आपको पहले ही बता दिया था कि पितृपक्ष के दौरान बाजार पर दबाव रहा सकता है। ऑस्ट्रेलिया से नए फॉरवर्ड ऑफर सस्ते आ रहे हैं और रूस से पीली मटर की लगातार हो रही आमद भी डिमांड को दबा रही है। यही कारण है कि त्योहार का सीज़न करीब आने के बावजूद कीमतें दबाव में है। सोमवार को दिल्ली में राजस्थान का बेस्ट चना 6050 रुपये/क्विंटल पर बंद हुआ और सोमवार को इन्हीं भावों पर खुला, लेकिन शाम तक ₹25 की गिरावट के साथ 6025 पर और मध्य प्रदेश का चना 5975 पर पहुंच गया। अन्य बाजारों के भाव देखें तो राजकोट में चना 5600, लातूर में 6000, बीकानेर में 5650, ललितपुर में 5600, जयपुर के बिल्टी भाव 6050,और नागपुर में 6150 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलियन चना मुंद्रा पोर्ट पर 5750 और कांडला पर 5775 रुपये/क्विंटल पर रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1750 रुपये नीचे है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
तंजानिया चना 5675 रुपये पर टिककर बैठा रहा, हालांकि यहां भी पिछले साल की तुलना में भारी गिरावट दर्ज है। इंदौर में चना दाल 7800 रुपये/क्विंटल, जबकि मुंबई में बेसन 8600 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इंटरनेशनल मार्केट को देखें तो ऑस्ट्रेलिया का सीएनएफ भाव 530 डॉलर/टन और तंजानिया का 595 डॉलर/टन पर दिखा। पोर्ट पर 1 सितंबर से 8 सितंबर के बीच चना का स्टॉक घटकर 3.02 लाख टन पर आ गया, जबकि पीली मटर का स्टॉक भी घटकर 3.21 लाख टन रह गया। आयात की रफ्तार तो जारी है लेकिन खपत भी धीरे-धीरे उठ रही है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि चने के भाव नज़दीकी समय में रेन्ज-बाउंड ही रहेंगे, लेकिन नवरात्रों के बाद त्योहार की डिमांड बढ़ने पर कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है। बाज़ार की निगाह अब सरकार की संभावित ड्यूटी पॉलिसी पर टिकी है,अगर पीली मटर पर शुल्क लगा तो घरेलू चना को अतिरिक्त सहारा मिलेगा। दिल्ली में अभी 6000 का सपोर्ट बरकरार है, लेकिन देखना यह होगा कि यह टूटता है या नहीं। अगर यह सपोर्ट बना रहता है तो बाजार में उपर जाने की संभावना बनी रहेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।