सरसों के बाजार से क्या मिल रही है आवाज - रिपोर्ट

 

सरसों के बाजार में पिछले हफ्ते तेजी का माहौल देखने को मिला। सरसों खल में आयी मजबूती ने बाजार को उपर खींचा। सरसों खल को चीन की डिमांड का सपोर्ट मिल रहा है। सरसों तेल में भी तेजी देखने को मिली है। मंडी मार्केट मीडिया दिवाली के बाद सरसों को लेकर इतना बुलिश नहीं है। ऐसा इसलिए क्योकि पिछले 4-5 साल का ट्रेंड यही रहा है कि दीवाली के बाद सरसों का बाजार नीचे की तरफ गया है और यह गिरावट 500 रुपये तक रही है। और हमारा अभी भी यही मानना है कि पिछले हफ्ते आयी 150 रुपये की तेजी में मुनाफावसूली का अवसर बन रहा है। आंकड़ों को देखें तो इस सीज़न में अक्टूबर तक सरसों की कुल आवक 90.25 लाख टन रही, जिसमें से लगभग 86.25 लाख टन की क्रशिंग हो चुकी है और अब किसानों के पास 20 लाख टन के आस पास स्टॉक बचा है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

यह स्टॉक साल के मुकाबले 53% अधिक है। हालांकि सरकारी एजेंसियों का स्टॉक 61% घटकर 7 लाख टन रह गया है। ओवर ऑल सरसों का कुल स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में 4 लाख टन कम है। यही वज़ह है कि बाजार ने अभी भी मजबूती पकड़ी हुई है। भाव की बात करें तो शनिवार को जयपुर में सरसों का रेट 7325 और भरतपुर में 6900 पर बंद हुआ है। जयपुर में कच्ची घानी सरसों तेल का भाव 1,460 से बढ़कर 1,481 रु/10 किलो हुआ, वहीं सरसों खली 2,650 से बढ़कर 2,735 रु/क्विंटल रही। इस सप्ताह खली और डीओसी में ₹50–₹75 प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गई जबकि तेल की खुदरा मांग सीमित रही। शादियों का सीज़न शुरू हो गया है और शादी सीजन के चलते ₹2–₹3 प्रति किलो की अतिरिक्त मांग से बाजार को सपोर्ट मिलने की संभावना है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अगले सीज़न के बुवाई के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं और अभी तक सरसों की बुवाई 41.69 लाख हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है और यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 74% अधिक है अच्छे भाव को देखते हुए किसानों ने इस बार बुवाई रकबा बढ़ाया है। अगर डिमांड जी बात करें तो नवंबर से फरवरी के बीच औसतन 27–30 लाख टन क्रशिंग की संभावना है। और फ़िलहाल का स्टॉक इस डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त दिख रहा है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि सरसों भाव अपने निचले स्तर 7000 से 300 रुपये उठ चुका है और अब जयपुर सपोर्ट ₹7000 और रेजिस्टेंस ₹7350 पर है। वर्तमान भाव से थोड़ी बहुत तेजी और मिलती है तो माल हल्का कर लेना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें। सरसों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें 

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।