सरसों के बाजार में अब क्या बन रहा है रूझान

 

साथियों सरसों बाजार ठीक हमारे बताए गए अनुमानों के अनुसार ही चल रहा है बाजार में कल हल्का दबाव देखा गया, क्योंकि तेल मिलों की खरीदी कमजोर बनी हुई है और इसका सीधा असर दामों पर पड़ रहा है। सलोनी प्लांट प्रभाव 7925 प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं। जयपुर में कंडीशन वाली सरसों 50 रुपये टूटकर 7300 रुपये, भरतपुर में 6935, दिल्ली में ₹200 टूटकर 7150 और चरखी दादरी में 7275 रुपए प्रति क्विंटल रही। वहीं कई ब्रांडेड मिलों ने शाम के सौदों में 75 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती कर दी। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खाद्य तेलों में कमजोरी का माहौल रहा, मलेशिया के क्रूड पाम ऑयल वायदा करीब 1% गिरा और शिकागो का सोया तेल भी मंदा बंद हुआ। इससे घरेलू सरसों तेल पर दबाव बना है, हालांकि सरसों खल (DOC) मजबूती दिखा रहा है, जिसके चलते बड़ी गिरावट थमी हुई है। जयपुर में कल के भाव ₹25 बढ़कर 2525 और भरतपुर में 2560 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मंडी मार्केट मीडिया मानता हैं कि

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

पितृपक्ष के दौरान सरसों में तेज़ी की गुंजाइश सीमित है, लेकिन बहुत बड़ी मंदी की भी संभावना नहीं दिखती क्योंकि आगे त्योहारी सीज़न और फिर सर्दी का मौसम आते ही सरसों तेल की खपत तेज़ होगी। खपत बढ़ने से क्रशिंग की मांग निकलेगी और यह सरसों के भाव को सहारा देगी। इस समय मंडियों में सप्लाई पर्याप्त है और डिमांड सुस्त, इसलिए दाम थोड़ा नरम हैं, लेकिन नीचे 100-50 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा गिरावट की गुंजाइश नहीं है। सरसों तेल में भी 1-2 रुपये प्रति किलो से ज्यादा मंदा नहीं लगता। जयपुर और भरतपुर में कच्ची गांधी सरसों तेल ₹5 टूटकर 1540 रुपए प्रति 10 किलो पहुंच गया, तो एक्सप्लोर तेल के भाव भी 1520 पर आ गए। सरसों के लिए यह ज्यादा दबाव वाला दौर नहीं है पितृपक्ष के बाद त्योहारी मांग और मौसम की ठंडक आने वाले हफ्तों में सरसों को दुबारा सहारा मिल सकता है, जिससे बाजार में रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है, लेकिन इसमें रिस्क की संभावना है इसलिए हर तेजी पर माल निकालना सही होगा। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।